Latest Updates
-
T20 World Cup 2026: क्या टीम इंडिया फिर रचेगी इतिहास? जानें क्या कहती है डॉ. वाई राखी की भविष्यवाणी -
क्या आप भी हैं 'सुपरवुमन सिंड्रोम' की शिकार? जानें इसका सच और बचने के तरीके -
Women’s Day Wishes For Girlfriend: नारी है शक्ति...इन संदेशों से अपनी गर्लफ्रेंड को दें महिला दिवस की शुभकामना -
Women's Day Special: 30 की उम्र के बाद महिलाएं फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स, कई बीमारियों से होगा बचाव -
Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर कर लिए ये अचूक उपाय तो चमक जाएगी किस्मत, वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल -
8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और इस साल की थीम -
Rang Panchami 2026: कब है रंग पंचमी? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
पेट के कैंसर के शुरुआती स्टेज में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi Katha: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर होगी हर परेशानी -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2026: 6 या 7 मार्च, कब है भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व औ
Aaj Ka Rashifal 16th November: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सित
आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत और किस मिलेगी अपार सफलता, जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको अपने निर्णय बुद्धि और विवेक से लेने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया हुआ एक फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आज बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपको लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आप अपनों के साथ बिताएं। इससे आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): दफ्तर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहने वाला है। आज बॉस काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे में आपको काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको समझदारी से अपना पक्ष रखने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपकी थकान बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर ध्यान दें नहीं तो आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:33
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 10 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगी। यदि परिवार में कोई समस्या है तो आप उससे जुड़ी बातें बाहर वालों से ना करें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप सही जगह निवेश करें। दफ्तर में आज उच्च अधिकारियों के साथ आपका टकराव हो सकता है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत न करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:05 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): आज आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। ऐसे में आप ठीक से अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। बेहतर होगा आप अपने समय का सदुपयोग करें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। आपको अपने खर्चों का लेखाजोखा अच्छी तरह से रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको पीठ या कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा हो सकता है। दफ्तर में आज आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। हो सकता है आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिले। बेहतर होगा आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए आज कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आप अपने परिवार के साथ मूवी, पिकनिक आदि के लिए जा सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 9:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। आपको कोई समझौता करना पड़ सकता है। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं और आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। आज आपका कोई काम अधूरा रह सकता है। बेहतर होगा आप काम के प्रति ज्यादा लापरवाही ना करें अन्यथा आपकी तरक्की में बाधा आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जल्दबाजी में कोई भी कई काम करने से बचने की जरूरत है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा और आज आपको अपने मन की बात साझा करने का भी अवसर प्राप्त होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज खर्च कुछ कम होंगे। यदि आपको डायबिटीज की समस्या है तो खान-पान में किसी भी तरह की गड़बड़ी ना करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 10 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी और व्यवहार का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा जाने अनजाने आप किसी अपने के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपको कुछ निराशा हो सकती है। आप धैर्यवान रहें और जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। दफ्तर में आप तेजी सपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। पैसों के मामले में दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। आपको अपने खर्चीले स्वभाव पर लगाम लगाने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के कामकाज में वृद्धि होगी। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपके कारोबार में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। आज मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:43
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज ऐसे ही किसी कार्य में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा और वे आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। माता की ओर से लाभ संभव है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि आप बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह योजना आगे बढ़ सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप स्वयं के लिए जमकर शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको किसी पुराने रोग किस छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): दफ्तर में अपने जरूरी कार्यों में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। यह सब आपके सही फसलों का ही नतीजा है। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। ऐसे में आपके रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आएगा और आपकी चिंता कुछ कम होगी। हालांकि इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं विद्यार्थियों को अपने बड़ों और गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप अपनी पढ़ाई पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 7:35 से 9:50 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): व्यापार से जुड़े लोग यदि निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर यदि आप किसी कारोबार में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो आज आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपको पैसों से जुड़ी सारी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी भावनात्मक रूप से कुछ कमजोर महसूस करेंगे। ऐसे में आपको अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। इस समय उन्हें आपके प्रेम और सहयोग की आवश्यकता है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। आज आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1:55 से 3 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके कार्यों में तेजी आएगी। हालांकि जिम्मेदारियां का बोझ बढ़ने के कारण आप थोड़ा दबाव महसूस कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने समय का सदुपयोग करने की जरूरत है। बेवजह की बातों में अपना कीमती वक्त नष्ट करने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज संतान की ओर से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











