Latest Updates
-
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय -
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर -
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम -
Healthy Iron Rich Aloo Palak Recipe: लंच के लिए बनाएं आयरन से भरपूर स्वादिष्ट सब्जी -
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'!
Aaj Ka Rashifal 16th September: इन राशियों पर रहेगी शनि देव की टेढ़ी नजर, पैसों के मामले में रहें संभलकर
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
रिश्तों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आप छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपकी मल्टीटास्किंग देखकर आज बॉस भी काफी प्रभावित हो सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपके प्रिय की समझदारी से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है, लेकिन आपको अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। पार्टनर के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। यदि आप समझदारी से कम लेंगे तो स्थिति को को संभाला जा सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित हो सकता है। दफ्तर में आपको आपका कोई मनपसंद कार्य सौंपा जा सकता है। आज आप काफी उत्साहित रहेंगे और आत्मविश्वास के साथ अपना काम पूरा करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 8:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आज आप अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो हो सकता है आपके किसी कार्य में कुछ देरी हो, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर में आज छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। ऐसे में अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:41
शुभ समय: शाम 4:10 से 7:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक जीवन में आपको किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज खर्च कुछ ज्यादा होगा। आपको समय रहते संभालना होगा अन्यथा भविष्य में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। घर के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें, नहीं तो जाने अनजाने आप उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सेहत आपकी कुछ ठीक नहीं रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:38
शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 2 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लगने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरेगा। लंबे समय बाद आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई लेनदेन भी कर सकते हैं।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। यह खर्च अचानक हो सकता है। यदि किसी कारणवश आप अपने जीवनसाथी से दूर हैं तो आज आप उनके ख्यालों में खोए रहेंगे। आप अपने प्रिय को आप कुछ ज्यादा ही मिस करने वाले हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि लंबे समय से आप प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सेहत में सुधार आएगा और आज आप अच्छा महसूस करेंगे। आपको अपनों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। खासतौर पर माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। कामकाज का बोझ कुछ कम रहने की संभावना है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। कुसंगति से बचें और अपने समय का सदुपयोग करें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप सतर्क रहें। व्यापार से जुड़े जातक आज अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देंगे। आपको अपने सही फसलों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आपको संतुष्टि का अनुभव होगा। यदि कुछ दिनों से आप पैसों को लेकर परेशान हैं तो आपकी समस्या का समाधान होगा। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। आप कड़ा परिश्रम करेंगे और जल्द ही आपकी तरक्की होगी। स्वस्थ आपका अच्छा रहेगा आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 8:55 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से तरक्की का सपना देख रहे हैं तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापारियों को भी मनचाहा लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच खट्टी मीठी नोकझोंक होगी। आपको समझदारी का परिचय देने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications