Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
Aaj Ka Rashifal 19th January: मिथुन राशि वाले आज सोच समझकर करें खर्च, तुला राशि वालों को भी होगा भारी नुकसान
आज किन राशियों को मिलेगी सफलता और किसके हाथ लगेगी निराशा, जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने का भी फैसला ले सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मनचाहा मुनाफा होगा। आपका अनुभव आपके लिए तरक्की का द्वार खोल सकता है। दफ्तर में आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय आप उग्र होने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आपको परिवार के लिए भी पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो पुरानी किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है और आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करना होगा। हो सके तो आप उनके साथ अधिक समय बिताएं और उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपने खर्चों की लिस्ट पहले ही तैयार कर लेंगे तो बेहतर होगा। दफ्तर में आज आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करने की सलाह दी जाती है। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। निवेश आदि करने के लिए यह समय उचित नहीं है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कान से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर से 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। काम का बोझ अधिक रहने की संभावना है, साथ ही आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। इसके अलावा आपको अपने खर्चों की लिस्ट में भी कुछ कटौती करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। खान-पान में लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापारियों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में तेजी आएगी और आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने का भी संकेत मिल रहा है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आपका वेतन बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। हालांकि बिना सोचे समझे आप अपने प्रिय से कोई भी वादा ना करें। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आज आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपकी तलाश खत्म होगी। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। पैसों को लेकर आप निश्चिंत रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है। आपका गुस्सेल स्वभाव आपके साथी के दिल को ठेस पहुंचा सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा लोगों को भी अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत बनाए रखने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपको थोड़ी चिंता हो सकती है। दफ्तर में बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। विपरीत परिस्थिति में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आज उन्हें काफी प्रभावित करेगी। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज के दिन आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। कोई भी निर्णय आप जल्दबाजी में ना लें। दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज आपके बड़े आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज बच्चों के साथ आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:20 से 11 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। हालांकि विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्यवान और सकारात्मक रहने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। जल्दबाजी में लिए हुए अपने किसी फैसले का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लेटलतीफी उनका मूड खराब कर सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
परिवार में चल रहा है विवाद शांत होगा और आज आपके घर के माहौल में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। पिता की ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। पैसों के मामले में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज धन हानि होने की संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हो सकता है आज आप काम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा लेकिन आपको देर रात तक जागने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप व्यापारी हैं तो अपने महत्वपूर्ण फैसले लेते समय आप समझदारी दिखाएं। दूसरों के भरोसे अपना कोई भी कामना छोड़ें। आपको अपने बिजनेस की बागडोर अपने हाथ में रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति सुखद रहेगी। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:45 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में अपने किसी नए कारोबार की शुरुआत की है तो आपको प्रचार प्रसार के अलावा डिमांड का भी पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपकी झोली में मनचाही नौकरी आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। सुख सुविधा की चीजों पर आज आप काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। आज आपके प्रिय का भी मूड काफी बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कार्यस्थल पर स्मार्ट वर्क के जरिए आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आज बॉस भी आपकी तारीफ करेंगे। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। बड़े भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपके बीच नजदीकियां बढ़ा सकता है। आज आपके साथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खासतौर पर अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपको अपने मन की बात साझा करने का भी मौका मिलेगा। लव पार्टनर के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको अपने साथी का भी सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आप समझदारी से अपने फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों का तनाव बढ़ सकता है। मुमकिन है आज आप पर वर्कलोड अधिक रहे। हालांकि आपको व्यर्थ की चिताओं को भूलकर अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में भी आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार के लिए आपको अच्छे खान-पान के साथ स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय निकालना होगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











