Aaj Ka Rashifal 20th July: इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, आर्थिक स्थिति में आएगी मजबूती

कैसा रहेगा आज सभी 12 राशियों का दिन ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आज आप उच्च अधिकारियों को हैरान कर देंगे। जल्द ही इसका उचित फल आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की आवश्यकता है। रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल-पुथल रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 20th July Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। आपको अपने गलत फैसलों के नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार देखने को मिलेगा। आपको अपने प्रिय के साथ अपना बर्ताव ठीक रखने की आवश्यकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:35
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। आज छोटी सी बात पर आपके बीच बड़ा झगड़ा होने की संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 4:55 से 7:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको खुशखबरी मिलेगी। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 8:15 से 11 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सेहत में सुधार आएगा और आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस कर पाएंगे। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आप अपने प्रिय की मदद भी करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम करेंगे। आज आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:35
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपकी शादीशुदा जिंदगी में एक नया और सुंदर मोड आ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन करते समय जल्दबाजी ना करें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 3:20 से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

घर के किसी सदस्य का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा खुद पर काबू रखें। दफ्तर में आपको बहुत ही तेजी से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका कोई काम आज अधूरा ही रह जाएगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। खुद को तरोताजा ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 20th July Horoscope Today In Hindi

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहेगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को मनचाहा फायदा हो सकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो लव पार्टनर के साथ आपकी मुलाकात बहुत ही बढ़िया रहेगी। आपके रिश्ते में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। पुराना कोई रोग उभर सकता है। जीवनसाथी की कड़वी बातें आज आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आएंगे। आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 7:35 से 11:35 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ खास करने की योजना बना सकते हैं। आप अपने प्रिय के लिए उनका मनपसंद तोहफा खरीदेंगे या फिर आप डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। कानूनी मामलों में किसी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आर्थिक आपकी मजबूत रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:15 से 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और आपके रास्ते में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 8:50 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, July 20, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion