Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Aaj Ka Rashifal 21st July: कन्या राशि वालों का बढ़ेगा मान सम्मान, इन राशियों की भी चमकेगी आज किस्मत
आज किन राशियों का भाग्यपक्ष रहेगा मजबूत और मिलेगी अपार सफलता, जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा और आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपसी संबंध बेहतर होंगे। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि आज आप काम से जुड़ी यात्रा करने वाले हैं तो आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहेगी। आपको उम्मीद मिल के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के किसी सदस्य की ओर से आपको आपका मनचाहा तोहफा मिल सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:20 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
रोमांटिक लाइफ में प्यार और उत्साह बना रहेगा। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। काम के साथ सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 6 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की जरूरत है अन्यथा आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं।आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने की गलती ना करें। अपने काम पर पूरा फोकस करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए आवश्यक रहने वाला है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:25 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अपनी मेहनत के बल पर आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधा की किसी कीमती वस्तु की आप खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आपको स्वयं के लिए भी समय निकालने की जरूरत है। आप अपनी खूबियों और कमियों पर ध्यान दें। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएग। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आज आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8:35 से 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप मौज मस्ती पर भी खर्च करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापारियों के भी कामकाज में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आज पार्टनर के साथ और आप अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। एक दूसरे के साथ आप खुलकर अपने मन की बात भी शेयर कर सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। दूसरों के बहकावे में ना आएं। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 8:50 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि किसी पारिवारिक मामले को लेकर आप चिंतित है तो जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इस मसले को सुलझाने में आपको उनकी मदद मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। दैनिक खर्चे आसानी से पूरे होंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सेहतमंद रहने के लिए आप बेवजह की चिंताओं से दूर रहें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। अपने परिवार के साथ आज आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत सफल होगी। आपके लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। ऐसे में वह आपसे नाराज हो सकते हैं। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। यदि आज आप कोई बड़ा खर्च करने वाले हैं तो आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में अपने अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications