Latest Updates
-
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई
Aaj Ka Rashifal 22nd September: नौकरी-व्यापार में आज इन राशियों की होगी बड़ी तरक्की
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
घर के बुजुर्गों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। यदि वे आपको कोई जिम्मेदारी देते हैं तो आप उसे समय रहते पूरा करने का प्रयास करें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज काम का प्रेशर अधिक रहेगा, लेकिन आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 7:50 से 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आज आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आज आपके लिए मुश्किल खड़ी कर देगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से कम लेने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। ऐसे में आपको इसके लिए पहले से ही तैयार रहना होगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 5 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
संतान की शिक्षा से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आप उनकी पढ़ाई लिखाई पर कुछ धन भी खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आपको उनका भावनात्मक समर्थन मिलेगा। कार्यस्थल पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को आज संभल कर रहने की आवश्यकता है नहीं तो नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। ऐसे में आज किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:34
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 7:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर का माहौल अच्छा रहेगा। यदि भाई या बहन के विवाह में कोई अड़चन आ रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। पैसों के मामले में सावधानी बरतें। यदि आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने वाले हैं तो समझदारी से अपने फैसला लें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। आज आपको कुछ नया सीखने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको कामकाज के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। दोस्तों के साथ वक्त बिताकर आज आप अच्छा महसूस करेंगे। आपको अपने किसी करीबी मित्र की ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। निजी जीवन की परेशानियों को काम पर हावी न होने दें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन करने के लिए दिन उचित नहीं है। लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के बीच मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा आप सोच समझकर अपना निर्णय लें। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अपने लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। सेहतमंद रहने के लिए आपको तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज घर पर छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपका प्रमोशन हो सकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरी में बदलाव का समय चल रहा है आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतना अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। यदि छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे अनदेखा न करें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। इसके अलावा आप अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में भी तेजी लाएं। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। अतीत में यदि आपने कोई बड़ा निवेश किया है तो नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। अगर आप सिंगल हैं और आपको मनचाहे पार्टनर की तलाश है तो आज आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज वाहन का प्रयोग आप बहुत ही सावधानी से करें। खासतौर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 4:10 से रात्रि 8:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











