Latest Updates
-
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट
Aaj Ka Rashifal 23rd March: देवी मां की विशेष कृपा रहेगी आज इन 3 राशि वालों पर
ग्रहों की बदली हुई चाल का किस राशि पर पड़ेगा शुभ प्रभाव पड़ेगा और किस पर अशुभ, यह जानने के लिए पढ़ें आप अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी।
तो चलिए देखते हैं आज आपकी किस्मत में क्या है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप जल्दबाजी में या बिना सोचे समझे किसी भी मामले में हां करने से बचें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह का अहंकार आपके काम के लिए ठीक नहीं है। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि लंबे समय से आपके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या चल रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ आप उनकी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। नौकरी या व्यापार आज आप काफी उत्साहित रहेंगे और अपनी सभी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय:प्रातः 5 बजे से शाम 5:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको स्वयं के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। आपका कोई पुराना मित्र आज घर पर आ सकता है। काफी दिनों बाद आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा। हालांकि आर्थिक मामले में आपको बहुत ही संभल का रहने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का संकेत मिल रहा है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आपने नौकरी से संबंधित कोई परीक्षा दी है तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बिना सोचे समझे कोई भी बड़ा खर्च न करें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आज कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को उधार लेन-देन करने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो भविष्य में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो हो सकता है दफ्तर में आज आपको कोई अच्छी खबर मिले। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। आपके किसी प्रिय मित्र की ओर से आपको कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। दोस्तों और परिजनों के साथ आज आपको घूमने फिरने का अवसर मिलेगा। काफी दिनों बाद कामकाज का बोझ कम रहने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज आप अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जीवनसाथी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। दफ्तर में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और जल्द ही इसका अच्छा फल आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। मुमकिन है भविष्य में आपको इसका दुगना फायदा हो। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। एक दूसरे का साथ पाकर आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अपनी समझदारी से आज आप अच्छा धन कमा सकते हैं। यदि आपको सुस्ती, थकान या कमजोरी महसूस हो रही है तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपको एक से अधिक स्रोत से आय की प्राप्ति होगी, लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर भी लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का कड़क रवैया आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। उग्र होने से बचें। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। यदि आप उनकी किसी फैसले से सहमत नहीं है तो आपको समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। साथ ही आपको अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह अनुसार चलने की आवश्यकता है। पैसे के मामले में आज आप थोड़े कम भाग्यशाली रहेंगे। हाथ में आया हुआ धन आसानी से सरक सकता है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपकी ऊर्जा और उत्साह आज सभी को काफी प्रभावित करेगी। व्यापारियों के लिए दिन औसत रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि करियर से जुड़ी कोई परेशानी है तो आज आपकी इस समस्या का अंत हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने पुराने किसी संपर्क से लाभ हो सकता है। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आज खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही खास खुश रहेगा। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। यदि हाल ही में आपने कोई नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। अगर आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। यदि आपने अपने जीवनसाथी से कोई वादा किया है तो आज आप उसे पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आपके बीच का तालमेल और भी बेहतर होगा। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी। आज आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आपने कोई फैसला लिया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको पेट में जलन, गैस, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications