Latest Updates
-
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ
Aaj Ka Rashifal 25th November: मां लक्ष्मी की कृपा से आज ये राशि वाले होंगे कंगाल से मालामाल
क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? अगर आप जाने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आर्थिक स्थिति को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। पैसों की कमी की वजह से आपको दैनिक खर्चों को पूरा करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बेहतर होगा आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लें। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ता नजर आ रहा है। दफ्तर में आज उच्च अधिकारी भी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। हो सकता है आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आए। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में आपके प्रिय आपका आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो आज उनकी सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप उनका पूरा ध्यान रखें। अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई-लिखाई में आपका मन कुछ कम लग रहा है तो आपको ध्यान का सहारा लेने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप खुद पर ज्यादा दबाव डालने से बचें। आप शांत दिमाग से अपनी पढ़ाई पर फोकस करने का प्रयास करें। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। ऐसे में आपका तनाव कुछ कम हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में आज बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे। हालांकि आपको ईर्ष्या, द्वेष और अहंकार जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रहने की सलाह दी जाती है। अभी आपको और आगे जाना है, इसलिए सकारात्मक रहें और अपना परिश्रम जारी रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए और मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आप किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं तो आपको अपनी व्यावसायिक योजनाएं सोच समझकर बनाने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने का दबाव भी बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। बेहतर होगा आप अपने परिवार को भी पर्याप्त समय दें। खासतौर पर माता-पिता के साथ आप अधिक समय बिताने की कोशिश करें। अच्छी सेहत का आनंद उठाने के लिए आपको खुद पर अधिक ध्यान देना होगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 7:15 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में आपको कुछ नए उपकरणों का को शामिल करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपकी तरक्की नहीं हो पा रही है और आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए दिन उचित है। आप सही दिशा में प्रयास करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन औसत रहेगा। बेवजह के खर्चों से बचें। घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आपका अनियंत्रित क्रोध आपके घर की शांति भंग कर सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो चिंता और थकान के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 12:10 से 3:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको किसी और का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचना होगा। इस तरह की बातें आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि लंबे समय से आपका पैसा कहीं अटका है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि भविष्य में आप कोई भी आर्थिक लेन देन बिना सोचे समझे ना करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। विशेष रूप से यदि आपका स्वास्थ्य पहले से ही कमजोर है तो आप अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:45
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में अपने किसी भी कार्य को आप कल तक के लिए ना टालें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। आज बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी होगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से अधिक खर्च ना करें। इसके अलावा आपको कर्ज और उधार देने से भी बचना होगा। घर का माहौल शांत रहेगा। अपनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। मुमकिन है उनकी ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिले। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। उन्हें कोई किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। दफ्तर में महत्वपूर्ण कार्यों को करते समय आप पूरा ध्यान दें नहीं तो आपसे बड़ी लापरवाही हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। लाभ कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आप खुद पर काबू रखें और धैर्यवान रहें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 10:20 से दोपहर 12 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है जो आपका उत्साह बढ़ाएगी। मन प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मक की अनुभूति होगी। दफ्तर में आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। आप किसी कठिन कार्य को आज समय से पहले पूरा कर पाएंगे। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे और जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कोई पुराना मामला आपको परेशान कर सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। घर के सदस्यों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपका प्रमोशन हो सकता है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने की भी प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक लेन देन करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप कुछ नए ग्राहकों से भी जुड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। डॉक्टर और दवाइयां पर आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। अधिक भागदौड़ के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 2:50 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए कुछ धीमा रहेगा। आपकी किसी महत्वपूर्ण योजना में बाधा आ सकती है। ऐसे में आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट ना दिखाएं। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। घर के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखना होगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई परेशानी है तो आज आपकी इस समस्या का अंत हो सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। दफ्तर का माहौल कुछ गर्म रहेगा। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। मुमकिन है आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य भी सौंपे जाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 6:50 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अपनी बुद्धि और विवेक से आज आप कोई बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। निवेश करने का अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाड़त होगा। एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। यदि माता या पिता का स्वास्थ्य कुछ समय से ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। आज आप उनके साथ पर्याप्त समय भी बिताएंगे। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। रिश्तों में आ गई कड़वाहट को दूर करने के प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। मुमकिन है आज आप घर के सदस्यों के साथ आप मूवी या पिकनिक आदि के लिए भी जाएं। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आज आपके प्रिय का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप किसी भी विवादित मुद्दे पर उनसे चर्चा ना करें। पैसों के मामले में आपको सतर्क रहना होगा नहीं तो आपके साथ ठगी हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। अपने समय का सदुपयोग करें और बेवजह की चीजों से दूर रहें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











