Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
Aaj Ka Rashifal 27th March: इन राशियों के जीवन में आएगी आज खुशियों की बहार
आज 27 मार्च, सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, यह जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
यहां आपको आपके पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, आर्थिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त होंगी।
तो चलिए देखते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैलफ 18):
विपरीत परिस्थिति में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित कर सकती है। जल्द ही इसका क्या फायदा आपको होगा पाठकों को आज बड़ा मुनाफा होने की संभावना है आप को कुछ नए लोगों से जुड़ने का भी अवसर प्राप्त होगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। हालांकि आपको अपने खर्चो पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय:सुबह 6:20 से 11:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज को लेकर यदि कुछ दिनों से आप व्यस्त हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपनी रूचियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। दैनिक खर्चों में आप कुछ कटौती कर सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहने वाला है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की आवश्यकता है। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने बीच की कड़वाहट को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश करें अन्यथा इसका बुरा असर आपके कामकाज पर पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों पर लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:40
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर में किसी मेहमान के आने से घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें अन्यथा आज बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की कोई अटकी हुई डील पूरी होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य किए तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय:शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो पिता की कोई सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। आज आप अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। रूके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। घर में आज पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आज आप पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन करने वाले हैं तो आपको काफी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा धोखाधड़ी हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की आवश्यकता है। जरा सी लापरवाही आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखने का प्रयास करें। विशेष रूप से बच्चों के साथ आप ज्यादा सख्ती से पेश आने से बचें। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 3 से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर वर्क लोड अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्य का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। खासतौर पर माता-पिता के साथ आपका तालमेल और भी अच्छा होगा। जीवनसाथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। आज आपके प्रिय आपसे कोई वायदा भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:3
शुभ समय:दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की आवश्यकता है। हो सकता है वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने का प्रयास करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आपके काम की भी काफी तारीफ होगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। बढ़ते हुए खर्च आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। आज आपको डॉक्टर और अस्पताल के भी चक्कर लगाने पड़ेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने का प्रयास करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। व्यापारियों को नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में लिए हुए आपके फैसले का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों का अचानक ट्रांसफर होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल-पुथल रहेगी। पार्टनर का उग्र स्वभाव आज आपको काफी परेशान कर सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। इसके अलावा आपको धन की भी प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। वहीं व्यापारियों के हाथ भी अच्छा मुनाफा लगने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सिर दर्द, थकान, कमजोरी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारियां कर रहे हैं तो आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी मेहनत सफल हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में दखलंदाजी करने न दें। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय:सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे और इसका असर आपके कामकाज पर भी देखने को मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप तेजी से अपने सभी कार्य पूरे करेंगे। व्यापारियों की योजनाओं को गति मिलेगी। आज पैसों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आज आप घूमने फिरने के लिए भी जाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
