Aaj Ka Rashifal 27th November: इन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत, कम प्रयास में मिलेगी बड़ी सफलता

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और बनेंगे आपके बिगड़े काम, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

परिवार में किसी बात को लेकर यदि कोई विवाद चल रहा है तो आज एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। दफ्तर में कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। बेहतर होगा आप बेवजह की बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े लोगों का आज कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। ऐसे में आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। अगर स्वास्थ्य की बात करें तो आपको देर तक खाली पेट रहने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 27th November Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। ऐसे में आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दफ्तर में आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। आज बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल बिगड़ने की संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप स्वयं के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी करेंगे। घर के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। अपनों के साथ रिश्ते में दूरियां कम होगी। पिता की ओर से लाभ संभव है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6:05 से 9:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ऐसी कोई बात ना कहे जिससे आपकी छवि पर बुरा असर पड़े। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। आपकी कोई व्यवसायिक योजना असफल हो सकती है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आएगी। अपने वैवाहिक जीवन की सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी से आपका रिश्ता और बिगड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आप घर के सदस्यों के फैसलों से सहमत नहीं रहेंगे। ऐसे में आपकी अनबन होने की प्रबल संभावना है। इस तरह की परिस्थिति में आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में लंबे समय से आपका अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक लेन देन करने का मौका मिलेगा। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव भी आएगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। अतीत में लिए हुए किसी सही आर्थिक फैसले का अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ेगी। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की सारी योजनाएं पहले ही बना लें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपको किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। विशेष रूप से भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज जीवनसाथी के व्यवहार में नरमी देखने को मिलेगी। ऐसे में बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आप पर कोई गलत आरोप लगने की संभावना है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा लाभ होगा। खासतौर पर अगर आप खुदरा व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। विशेष रूप से आज आपकी माता आपसे काफी प्रसन्न रहेगी। जीवनसाथी आपके लिए कोई कीमती तोहफा खरीद सकते हैं। आपको अपने रिश्ते में एक नयापन महसूस होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप कोई नई संपत्ति, वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

मन में ईर्ष्या और देश जैसी भावनाएं आ सकती है बेहतर होगा आप इस तरह की नकारात्मक भावनाओं से दूर रहे ईश्वर का ध्यान करें और पूरी सकारात्मक के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े कामकाज के मोर्चे पर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है जल्द ही चीज आपके पक्ष में रख कर 3 नजर आएंगे किसी कारणवश यदि जीवनसाथी आपसे दूर है तो आज आप दिन भर अपने प्रिय के ख्यालों में ही कोई रहेंगे आज आप उन्हें कुछ ज्यादा ही मिस करने वाले हैं संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:24
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दिन की शुरुआत कुछ धीमी होगी। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपकी समस्या का समाधान होगा और आपका रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज निवेश करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको मिले। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आप किसी कठिन कार्य को बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप घर की साज सजावट के लिए कुछ की चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपके प्रिय का मूड भी काफी अच्छा रहेगा। सेहत को नजरअंदाज करने की भूल ना करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ने की संभावना है। ऐसे में आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज संभलकर रहना होगा। यदि बॉस आपको कोई जिम्मेदारी सौंपते हैं तो आप उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें। लापरवाही महंगी साबित होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपने खर्चों की लिस्ट बढ़ाने ना दें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की भी जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक चिंताएं बढ़ेगी और इसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज उच्च अधिकारियों की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने किसी नए कारोबार की शुरुआत की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके कामकाज में तेजी आएगी और आपको उम्मीद के अनुसार फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को सुलझाने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 8:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर में आज किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ऐसे में अपनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है, लेकिन भविष्य में आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर पैसों से जुड़ा लेन देन करते समय आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रदर्शन को सराहा जाएगा। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जल्द ही आपकी तरक्की भी हो सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापारियों को छोटे-छोटे फायदों को अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसी गलती करेंगे तो नुकसान आपका ही होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। अपने अड़ियल स्वभाव के कारण आज आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो भविष्य में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। सेहत में गिरावट आने की संभावना है। खासतौर पर अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, November 27, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion