Latest Updates
-
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग -
Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन आसान तरीकों से सजाएं अपना पूजा घर, यहां देखें 10 डेकोरेशन आइडियाज -
World Coconut Day 2026: सूखा या ताजा नारियल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर
Aaj Ka Rashifal 27th September: सिंह राशि वालों की होगी आज बड़ी तरक्की, इनके भी खुलेंगे भाग्य
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा सकारात्मक बदलाव और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपकी समझदारी और अच्छे गुणों की आज खूब प्रशंसा होगी। कुछ लोग आपसे राय भी मांगेंगे और आप जो भी कहेंगे वे आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। काम के साथ आपका परिवार भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। यह बात आपको समझने की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप अपनों के साथ भी वक्त बिताने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 9:50 से 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ यदि आपका मनमुटाव हो गया है तो आज आपके प्रिय आपको खुश करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बेहतर होगा आप भी सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु खरीद सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप पैसों की अहमियत को भली-भांति समझते हैं, ऐसे में आप अपने खर्चों में कुछ कटौती करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। दैनिक कार्यों में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। दफ्तर में आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापारी हैं और कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपका काम बीच में अटक सकता है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है इसलिए आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। निवेश आदि करने के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरी हो या व्यापार आपको अपने कठिन परिश्रम का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आज आपकी बड़ी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का गलत रवैया आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ाएगी। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जीवनसाथी का मिजाज बढ़िया रहेगा। आज का दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। दफ्तर में किसी कठिन कार्य को आप बड़ी सरलता से पूरा कर पाएंगे। ऐसे में बॉस आपसे काफी प्रभावित होंगे और जल्द ही इसका अच्छा फल आपको मिलेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आप अपने बजट से ज्यादा दूर ना जाएं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर शेयर करने से बचें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दफ्तर में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। यदि आप तरक्की चाहते हैं तो छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको थकान, सुस्ती, कमजोरी आदि महसूस होगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। हालांकि बड़ा मुनाफा कमाने के चक्कर में आप शार्टकट रास्ते अपनाने से बचें। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज का दिन उनके साथ हंसी मजाक में गुजरेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल-पुथल रहेगी। पार्टनर के साथ आप घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, लेकिन किसी कारणश आपकी यह योजना बीच में अटक सकती है। दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको ज्यादा चाय, कॉफी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय आपको सच्चे प्यार का एहसास कराएंगे। रोमांटिक लाइफ में भी प्यार और रोमांस रहेगा। आपकी आज की मुलाकात बेहद खास रहने वाली है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अधिक धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। यदि आपने कर्ज या उधर लिया है तो आज आपको किसी भी हालत में पैसे लौटाने पड़ सकते हैं। बेहतर होगा भविष्य में आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताएंगे। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से नाखुश रहेंगे।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications