Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Aaj Ka Rashifal 28th August: इन राशियों की आज बदलेगी किस्मत, धन धान्य में होगी वृद्धि
आज किन राशियों के जीवन में खुशियां देंगी दस्तक और किसका होगा मुश्किलों से सामना, जाननें के लिए पढ़ें आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यदि आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आप जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। सेहत के प्रति लापरवाही ना करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:22
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। जल्द ही इसका अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का द्वार खुलेगा। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। आज आप अपने कुछ रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास भी करेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अचानक धन की प्राप्ति होगी। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। काम के साथ आपको अपने परिवार की खुशियों का भी ख्याल रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:1
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि भाई या बहन के विवाह में कोई अड़चन आ रही है तो इस परेशानी का हल निकल सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतना अच्छा फल मिलेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 6:50 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें ही नहीं तो इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में ना लें। आपको बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज सारी चिंताओं को भूलकर सैंपल ध्यान देंगे। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं या फिर दोस्तों और परिवार के साथ आप समय बिताना पसंद करेंगे। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है और आपका आर्थिक नुकसान भी होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी का प्रेम और समर्थन मिलेगा। आज का दिन आपके लिए काफी यादगार रहने वाला है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आर्थिक मामलों में आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को वाद विवाद से बचना होगा नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दोस्तों के साथ आज आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। कुछ ऐसे भी कार्य हैं जिन्हें आपको आज ही पूरे करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। कोई भी बड़ा खर्च करने से बचें। दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी यह आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
रोमांटिक लाइफ में चल रही परेशानियां दूर होगी और एक बार फिर आपके रिश्ते में प्रेम होगा। आज आप अपने साथी से कोई वादा भी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यह सब आपके सही फैसलों का ही नतीजा है। कार्यस्थल पर आप अपना छोटा से छोटा काम भी पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। आपका गलत बर्ताव आपको अपनों से दूर कर सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और किसी ने कारोबार में अपनी किस्मत आजमाने की योजना बना रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से तरक्की का सपना देख रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। आप लगातार मेहनत करते रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। परीक्षा में आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। पैसों के मामले में आप थोड़े कम भाग्यशाली रहेंगे। धन कमाने का बढ़िया मौका हाथ से निकल सकता है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 3:15 से रात्रि 8:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
