Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 2nd April: ये राशियां रहेंगी आज की लकी, अचानक होगा आर्थिक लाभ
दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश होता है। इससे दिन भर में होने वाली सारी शुभ अशुभ घटनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
आइए देखते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों की किस्मत का हाल आज कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
विद्यार्थियों को अच्छी सफलता हासिल होगी। परीक्षा में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। व्यापारियों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आज आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने की आवश्यकता है। जरा सी लापरवाही आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। ऐसे में आपको अपनी सारी योजनाएं पहले ही बना लेनी चाहिए। इससे आपके सभी काम तय समय पर पूरे हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण अटका हुआ कार्य पूरा होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आप कोई नया कोर्स आदि करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आप खुद के लिए भी समय जरूर निकालें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप पैसों के मामले में अधिक सावधान रहें। निजी जीवन की परेशानियों को अपने काम पर हावी न होने दें। अपने समय का सदुपयोग करें और कुछ ऐसा करने का प्रयास करें जिससे आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलें। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि हाल ही में अपनी कोई निवेश किया है तो उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने के कारण आपको काफी निराशा हो सकती है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों पर वर्क प्रेशर अधिक रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आ सकती है। पैसों के लिहाज से दिन ठीक रहेगा, लेकिन आप सोच समझकर खर्च करें। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने खास है। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में आपको गलतियां करने से बचना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी नई योजना पर काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। मुमकिन है आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिले। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। घर के माहौल में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। काफी दिनों बाद आज आप पूरे परिवार के साथ समय व्यतीत कर पाएंगे। सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
स्वास्थ्य के प्रति आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। हो सके तो अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव भी करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में नए अवसर की प्राप्ति होगी। बेहतर होगा आप इस मौके का लाभ उठाएं। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले जातकों के कारोबार में वृद्धि होगी। आपके सेल्स का ग्राफ बढ़ेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि लंबे समय से आपका धन कहीं अटका है तो किसी करीबी की मदद से आज आपको आपका पैसा वापस मिल सकता है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप व्यापारी हैं तो अपने किसी रुकी हुई योजना को दोबारा शुरू करने के लिए आज का दिन उचित है। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में अतिरिक्त कार्य सौंपे जा सकते हैं। हालांकि आपको मेहनत करने में ज्यादा आनाकानी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी आज की मेहनत आपकी बड़ी तरक्की की वजह बन सकती है। यदि आज आपको किसी जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर प्राप्त हो तो आप अपनी क्षमता अनुसार मदद जरूर करें। सेहत की बात करें तो आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें। इससे आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:05 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। आपके गलत शब्द किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। यदि कुछ दिनों से आप कामकाज का प्रेशर महसूस कर रहे हैं तो आज आपको खुद पर ध्यान देने का मौका मिलेगा। आप पर्याप्त आराम कर पाएंगे। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:13
शुभ समय: सुबह 6:55 से दोपहर 12:45 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज घर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य हैं तो उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है और जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। विधार्थी विदेश जाकर उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए अगर प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। आपको कुछ नए और बड़े अधिकार मिल सकते हैं। व्यापारियों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में आज कुछ सुधार आएगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 8:05 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपका तनाव कम होगा और आप मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। घर के सदस्यों के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का भी मौका मिलेगा। आज आप अपनों के साथ अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा। आज वे आपके किसी बनते हुए कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। आपको नए लोगों से जुड़ने का भी अवसर प्राप्त होगा। दफ्तर में काम का बोझ बढ़ने से आज आप कुछ परेशान रहेंगे। हालांकि उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से आपके काम बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी आमदनी बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:24
शुभ समय:दोपहर 1:45 से 3:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा। आपको शांत दिमाग से परिजनों से बात करने की जरूरत है। गुस्से से बात और बिगड़ सकती है। रियल स्टेट से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। अगर आप नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपके किसी करीबी की मदद से आपकी यह योजना आगे बढ़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:8
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











