Aaj Ka Rashifal 2nd November: सेहत और पैसों के मामले में आज ये राशियां रहें संभलकर

क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आज आपको उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आप छोटी सी भी गलती ना करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में बढ़त देखने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया प्लान करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 2nd November Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आप काफी फिट और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आप अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल भी करेंगे। दफ्तर में आपकी सकारात्मक आज बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। जल्द ही इसका फायदा आपको होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज रुके हुए मुनाफा की प्राप्ति हो सकती है। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम अटका है तो उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। मुमकिन है आप अपने प्रिय के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीदें। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा। आप अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें अन्यथा आज व्यर्थ की चीजों में ही आपका पूरा दिन नष्ट हो जाएगा। अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आप बेवजह की बहसबाजी ना करें। आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपकी लेट लतीफी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आज उच्च अधिकारी आपकी लापरवाही से काफी नाखुश रहेंगे। यदि आप इसी तरह गलतियां करेंगे तो आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। आज आपका काफी पैसा भी खर्च होने वाला है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ बिताएं। आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। मुमकिन है भविष्य में इसका उचित फायदा आपको मिले। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर की किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। गुस्से और जल्दबाजी में ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप अपने लिए जमकर शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपके कोई दोस्त या रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं। यदि आपके बस में हो तो आप उनकी सहायता जरुर करें। हो सकता है आपकी मदद किसी की बड़ी परेशानी का अंत कर दे। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज परिजनों के साथ आप ज्यादा वक्त बिता पाएंगे। माता की ओर से लाभ संभव है। दफ्तर में महिला सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग जरा संभलकर करें अन्यथा कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके लिए मुसीबत की वजह बनेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से 10:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यर्थ की चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। ऐसे में आपको समझदारी से खर्च करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट रहेंगे। बेहतर होगा आप मन लगाकर काम करें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ टकराव से बचें। घर के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। रिश्तों में कड़वाहट खत्म होगी। हालांकि आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। यदि सेहत से जुड़ी समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

काफी दिनों बाद आपको स्वयं के लिए समय मिलेगा और आप अपने किसी पुराने मित्र के साथ घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आज मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी और आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। जीवनसाथी की कही हुई कोई बात आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे। दफ्तर में यदि आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो नौकरी बदलने का यह समय उचित है। आप सही दिशा में प्रयास करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो सुस्ती और आलस से बचने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आपको अपने प्रिय के साथ अच्छा व्यवहार करने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। ऐसे में यहआपके लिए चिंता का कारण बनेगा। दफ्तर में सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीदें ना रखें नहीं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। आप अपने महत्वपूर्ण कार्य स्वयं ही निपटने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से सक्रिय रहना होगा। आज वे आपके किसी कार्य में बाधा डाल सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

रोमांटिक लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके प्रिय की समझदारी से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी जो आपकी प्रसन्नता बढ़ा देगी। आज स्वास्थ्य का मामला काफी बढ़िया रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बॉस काफी खराब मूड में रहने वाले हैं। ऐसे में छोटी-छोटी गलतियों पर उनका गुस्सा भड़क सकता है। बेहतर होगा आपको सावधान रहें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कारोबार आगे बढ़ने का बढ़िया मौका आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा काफी थकान भरी रहने वाली है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि आप शेयर बाजार में पैसा लगाने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। आपको उम्मीद करने अनुसार परिणाम मिल सकता है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। आप कड़ा परिश्रम करें जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। यदि आपने बैंक से लोन लिया है तो उसकी किस्त चुकाने में आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और वे आपकी खूब तारीफ भी करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज आप कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो उनके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप किसी खेलकूद में भी हिस्सा ले सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, November 2, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion