Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Aaj Ka Rashifal 30th June: इन राशियों की बढ़ेगी आज मुश्किलें, होगी धन की हानि
क्या है आज सभी 12 राशियों के भाग्य में? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपको सुस्ती और आलस्य मेहसूस हो सकता है। हालांकि आप अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। यदि आप अपने समय का सदुपयोग करेंगे तो उसमें आपका ही फायदा होगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कमजोर रहेगा। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। यदि किसी कारणवश जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो गई है तो आज आपके प्रिय आपको मनाने का भरपूर प्रयास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप भी सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 9:20 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपका है। बेहतर होगा आप इसका लाभ उठाएं। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच नोकझोंक होने की संभावना है। आपको समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:35 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपका सामना कुछ स्वार्थी लोगों से हो सकता है। ऐसे में आपको काफी संभलकर रहना होगा अन्यथा वे आपकी उदारता का फायदा उठा सकते हैं। जीवनसाथी को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक होगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:10 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपका पूरा ध्यान आपके परिवार पर होगा। आप उनकी जरूरतों का ध्यान रखेंगे और हो सकता है आप उनके लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी करें। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ विवादास्पद रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके पाटनर आपको नजरअंदाज कर रहे हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:05 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। आप अपने साथी के ख्यालों में डूबे रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। बिना सोचे समझे खर्च ना करें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपको अपार सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयास बढ़ाने होंगे। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आज आपके पार्टनर आपके साथ कोई वादा भी कर सकते हैं। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। कामकाज का प्रेशर कुछ अधिक रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 7:10 से 10:10 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदत से दूर रहें अन्यथा बाद में केवल पछतावा हाथ लगेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। झूठ का सहारा लेने से बचें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
प्यार के नजरिए से आज का दिन कुछ ज्यादा ही खास और खूबसूरत रहेगा। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन शुभ रहेगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में चल रही राजनीति से आप संभलकर रहें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई लेनदेन करने वाले हैं तो आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। छोटी सी बात पर आप के बीच टकराव संभव है। आज स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलेगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अच्छी सेहत के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:15
शुभ समय:प्रातः 4:10 से 8:50 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
