Aaj Ka Rashifal 8th November: मिथुन राशि वाले रहे आज संभलकर, इन राशियों का भी होगा नुकसान

क्या आज आपको मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी आपकी मनोकामना? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कार्यस्थल पर आप बहुत ही संतुलित व्यवहार करें। आपको अपना पक्ष शांति से रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चों से बचें। विपरीत परिस्थिति में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई बढ़िया सुझाव भी मिल सकता है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपकी थकान काफी बढ़ सकती है। ऐसे में आपको लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो यह सेहत में गिरावट की वजह बन सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 8th November Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

बेवजह की बातों को भूलकर यदि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है इसलिए इसे नष्ट ना करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपकी कोई रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। आज आपको आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी दिलचस्प व्यक्ति से हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। घर की साज सजावट में बदलाव करने के लिए आज आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी कागज पर आप जल्दबाजी में हस्ताक्षर ना करें नहीं तो समस्या हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो यह समय बदलाव का है। आप सही दिशा में प्रयास करें, जल्द ही आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही है तो यह परेशानी आज दूर हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। मैरिड लाइफ हो या फिर लव लाइफ आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 2:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर के बड़े बुजुर्ग यदि आपको कोई सलाह देते हैं तो आप उसे पर अमल जरूर करें क्योंकि इसमें आपका ही फायदा है। माता का स्वास्थ्य आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में उन्हें लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। मुमकिन है आपके प्रिय की वजह से आज घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रहे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप समझदारी से अपने निर्णय लेंगे तो जल्द ही आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दफ्तर में आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकती है। ऐसे में आपके कार्य में बाधा आएगी। आज उच्च अधिकारी भी आपसे नाखुश रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अनावश्यक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:45 से 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको अपने अनुभवों का पूरा फायदा मिलेगा। आज आपके हाथ बढ़िया अवसर लगने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर उनका भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। जल्द ही आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करना होगा। बेवजह की बातों पर क्रोध करने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिला-जुला रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। यदि वे कोई नया कोर्स आदि करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों के लिहाज से दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे, लेकिन आपको जल्दबाजी में आर्थिक फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको उनके साथ थोड़ा हंसी मजाक करने का भी वक्त मिलेगा। हालांकि इन सब में आप अपने काम को नजरअंदाज ना करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। यदि आप बड़ा लाभ कमाना चाहते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 8:50 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस राशि के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। कारोबार में भी बढ़त देखने को मिलेगी। हालांकि आप जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें अन्यथा भविष्य में आपको केवल पछतावा होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। आपकी आमदनी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। यदि आप मनचाहे ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं तो आपकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। घर का माहौल ठीक रहेगा। आपको अपनों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी सारी समस्याओं का अंत होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको सैर सपाटे पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आप दुगनी तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की ढील ना बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसके अलावा आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। बड़ा खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको एसिडिटी, गैस, अपच आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 9:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि घर के बड़ों ने आपको कोई कार्य सौंपा है तो आप उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें। अपनी जिम्मेदारियां को अनदेखा ना करें अन्यथा आपकी काफी आलोचना हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। धन हानि होने की संभावना है। ऐसे में आज पैसों से जुड़ा कोई भी काम करने से आप बचें। दफ्तर में आपकी लेट लतीफी के कारण आज उच्च अधिकारी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। हो सकता है वे आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कई कमियां भी निकलें। आप इस तरह की गलती करने से बचें नहीं तो आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान होगा। आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि आप अपनी किसी पुश्तेनी संपत्ति को बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपके हाथ बढ़िया मौका लगा सकता है। हालांकि आपके अपनों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आज उच्च अधिकारी भी आपकी तारीफों करेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज सारी नाराजगी भूलकर आप एक नई शुरुआत करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अपनी योजनाएं बहुत ही सोच समझकर बनाने की जरूरत है। यदि आप सूझबूझ से काम लेंगे तो आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने की सलाह दी जाती है। हालांकि आप सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीदें ना रखें। वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आप इसका विशेष ध्यान रखें। पैसों के लिहाज से आज का दिन औसत रहने वाला है। यदि आप कोई महंगी खरीदारी करने वाले हैं तो आपको अपनी जेब को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है, लेकिन आपको उन्हें अनदेखा करने से बचना होगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:1
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहने वाली है। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। आप इसी तरह कड़ा परिश्रम करें और आगे बढ़ें। विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला बॉस को काफी प्रभावित करेगी। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको होगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आपका रुका हुआ काम भी पूरा होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज जीवनसाथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, November 8, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion