Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
कौन से नक्षत्रों में जन्में लोग बनते हैं वैज्ञानिक और सफल राजनेता? जानें क्या आपकी कुंडली में भी है यह महायोग
Powerful Nakshatras For Success And Fame Astrology: हर इंसान चाहता है कि वो और उसकी संतान के जीवन में कभी भी कोई मुश्किल न आए। ये तो आप जानते ही हैं कि बच्चे की कुंडली बताती है कि वो किस नक्षत्र में जन्मा है और उसका आने वाला भविष्य कैसा रहने वाला है। वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्रों का वर्णन है, जो किसी न किसी ग्रह और देवता के प्रभाव में होते हैं। मगर बात केतु ग्रह की करें तो वो एक रहस्यमयी और ऊर्जावान ग्रह है जिसे ज्योतिष में पापी नक्षत्र भी कहा गया है। इस ग्रह के 3 नक्षत्र हैं जिनमें जन्में लोग अत्यंत भाग्यशाली माने जाते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

केतु के ये नक्षत्र होते हैं अग्नि के प्रतीक
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, केतु के तीन विशिष्ट नक्षत्र अश्विनी, मघा और मूल अग्नि तत्व के प्रतीक हैं। इन नक्षत्रों में जन्म लेने वाले जातक असाधारण प्रतिभा के धनी होते हैं। वे न केवल तेजस्वी होते हैं, बल्कि उनके भीतर चीजों को गहराई से समझने की एक विलक्षण शक्ति होती है। कहा जाता है कि इन नक्षत्रों में पैदा हुए बच्चे जिस भी क्षेत्र में कदम रखते हैं, वहां सफलता के झंडे गाड़ते हैं और दुनिया पर राज करने की क्षमता रखते हैं। ये तीनों नक्षत्र अग्नि राशि के अंतर्गत आते हैं, जो जातक को तीक्ष्ण बुद्धि और अडिग साहस प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं इन नक्षत्रों की वो विशेषताएं जो इन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं:
1. अश्विनी नक्षत्र (Ashwini Nakshatra)
केतु का यह पहला नक्षत्र है अश्विनी नक्षत्र इसमें जन्में लोग ऊर्जा से लबालब होते हैं। किसी भी काम को तेजी से करना और नई शुरुआत करना इनकी पहचान है। ये जातक देखने में तेजस्वी और स्वभाव से परोपकारी होते हैं।
2. मघा नक्षत्र (Magha Nakshatra)
मघा नक्षत्र का सीधा संबंध 'पितरों' और 'राजसत्ता' से है। इस नक्षत्र में जन्में लोगों के व्यक्तित्व में एक प्रकार की रॉयल्टी होती है। ये लोग प्रशासन, राजनीति और लीडरशिप में बहुत नाम कमाते हैं और अपनी परंपराओं का मान रखते हैं।
3. मूल नक्षत्र (Mula Nakshatra)
मूल नक्षत्र के जातक चीजों की जड़ तक जाने में माहिर होते हैं। केतु का यह नक्षत्र इन्हें जिज्ञासु बनाता है। ऐसे लोग बेहतरीन वैज्ञानिक, दार्शनिक या अन्वेषक बनते हैं। इनकी विलक्षण बुद्धि इन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाती है।
क्यों होते हैं इन नक्षत्रों में जन्में लोग सबसे अलग?
गहन शोधकर्ता (Deep Thinkers): ये सतही ज्ञान पर भरोसा नहीं करते, बल्कि हर विषय की गहराई तक जाते हैं।
अध्यात्म और विज्ञान का मेल: केतु की वजह से इनका झुकाव आध्यात्म की ओर भी होता है और तार्किक विषयों में भी ये अव्वल रहते हैं।
तेजस्वी व्यक्तित्व: इनकी आंखों में एक विशेष चमक और बातों में प्रभाव होता है, जिससे लोग इनकी ओर आकर्षित होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications