Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Bhadra Rajyog 2023:बुध गोचर से बना भद्र राजयोग, पूरे अक्टूबर इन 3 राशियों पर होगी धनवर्षा
Bhadra Rajyog in October 2023: अक्टूबर माह शुरू हो चुका है। इस महीने कई बड़े व्रत-त्योहारों के साथ साथ कई मुख्य ग्रह गोचर भी होने वाले हैं। खगोलीय घटनाओं के लिहाज से यह माह काफी महत्वपूर्ण है।
इस महीने सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों लगने वाले हैं। वहीं कई बड़े ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे। गौरतलब है कि 1 अक्टूबर को ही ग्रहों की कैबिनेट के राजकुमार बुध देव अपनी स्वराशि कन्या में पहुंच गए हैं।

बुध देव के कन्या राशि में प्रवेश कर जाने से भद्र राजयोग का निर्माण हुआ है। यह शुभ योग की गिनती में आता है। जिन जातकों को इसका लाभ मिलता है उनकी किस्मत पलट जाती है। आइये जानते हैं अक्टूबर में बना भद्र राजयोग किन 3 सौभाग्यशाली राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला है।
कन्या राशि:

बुध देव राशि में परिवर्तन करके कन्या राशि में ही विराजमान हुए हैं। आपके लिए भद्र राजयोग बहुत ही लाभकारी रहने की उम्मीद है। इस अवधि में आपके अटके हुए काम भी बन पड़ेंगे। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आप अपने बोलने के लहजे से लोगों का दिल जीत लेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अनुकूल माहौल मिलेगा। इस राशि के व्यापारी भी बड़ी डील कर पाएंगे। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने निर्णय लेने में खुद को सक्षम पाएंगे।
धनु राशि:

बुध के गोचर से बना भद्र राजयोग धनु राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। आप करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं जिसका लाभ आपको आगे आने वाले समय में मिलेगा। आपको आर्थिक लाभ मिलने की भी उम्मीद है। इस राशि के व्यापारियों के कारोबार में बढ़ोतरी होगी तो वहीं नौकरीपेशा जातक भी तरक्की करेंगे। इस राशि के बेरोजगार जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी कोई दबी हुई इच्छा पूर्ण हो सकती है।
मकर राशि:

बुध देव के कन्या राशि में प्रवेश के बाद बना भद्र राजयोग मकर राशि के जातकों के लिए बड़ा फायदा लेकर आने वाला है। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ लगाएंगे, वह बन पड़ेगा। आपको धन कमाने के अच्छे मौके भी प्राप्त होंगे। इस राशि छात्रों को भी अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत का अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। इस योग के प्रभाव से आप जमीन या वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











