Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
बुध गोचर से इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, उठाना पड़ सकता है भारी आर्थिक नुकसान
आकार में भले ही बुध ग्रह छोटा हो, मगर लोगों के जीवन को प्रभावित करने के मामले में यह किसी अन्य ग्रह से पीछे नहीं है। मिथुन और कन्या राशि का स्वामी मिथुन जल्द ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं।
पंचांग के अनुसार, 31 मार्च, 2023 को बुध देव दोपहर 1 बजकर 31 मिनट पर मीन राशि से निकल कर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मेष राशि में पहले से ही शुक्र और राहु मौजूद हैं।

मिश्र राशि में बुध और शुक्र के मिल जाने से लक्ष्मीनारायण योग का निर्माण हो रहा है। मगर वहीं बुध और राहु दो विरोधी ग्रह के मिलने से कुछ राशियों को सावधान रहने की भी जरूरत है।
इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 31 मार्च को बुध ग्रह के मेष राशि में प्रवेश कर जाने से किन जातकों को अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर शुभ नहीं रहेगा। इस दौरान आपको धन संकट का सामना करना पड़ सकता है। पैसों से जुड़े लेनदेन में भी सावधानी बरतें अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। दफ्तर में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा कोई सहकर्मी आपके खिलाफ राजनीति कर सकता है। आपको अपना कोई भी काम पूरा करने में अधिक मेहनत खर्च करनी पड़ सकती है।

कन्या राशि:
बुध कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध के मेष राशि में प्रवेश कर जाने से आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। हड़बड़ी में कोई भी काम करने से बचें। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आप शारीरिक और मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं। आपको इस स्थिति में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

वृश्चिक राशि
बुध गोचर का अशुभ प्रभाव वृश्चिक राशि के लोगों पर हो सकता है। आपके बनते हुए काम बीच में ही अटक जाएंगे। अधूरे काम को पूरा करने में आपकी काफी मेहनत और ऊर्जा खर्च होगी। दफ्तर में भी स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी। वरिष्ठ अधिकारीयों से आपको फटकार पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में भी उतार चढ़ाव आएगा। आपको उधार मांगने की स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि
मेष राशि में राहु और शुक्र की मौजूदगी में बुध के प्रवेश कर जाने से कुंभ राशि के जातकों को नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ झड़प हो सकती है। आपको उनसे सतर्क रहना होगा अन्यथा आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। मानसिक दबाव बढ़ सकता है जिसका सीधा असर आपकी सेहत पर नजर आएगा। इस अवधि में धैर्य बनाये रखना ही बेहतर होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications