Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Budh Vakri 2023: बुध की वक्री चाल इन 3 सौभाग्यशाली राशियों को बनाएगी मालामाल
Budh Grah Vakri: बुध देव को विद्या, बुद्धि, वाणी, संवाद कौशल आदि का कारक माना जाता है। अब जल्द ही उनकी चाल में परिवर्तन होने वाला है। वो इस वक्त सिंह राशि में हैं और उनकी चाल वक्री होने वाली है।
बुध की चाल में होने वाले परिवर्तन का असर सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ता है। गौरतलब है कि बुध देव 24 अगस्त से वक्री यानि उल्टी चाल में चलने लगेंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि बुध की वक्री चाल का सबसे ज्यादा फायदा किन तीन राशियों को होने वाला है।

मिथुन राशि:
बुध की वक्री अवस्था मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगी। आपके लिए ये अवधि शुभता से भरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में भारी सुधार आएगा और आप भौतिक सुख सुविधा की वस्तुओं में निवेश करेंगे। दफ्तर का माहौल अनुकूल रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नजर आएंगे। उधार में दिया हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकेगा। घर के सदस्यों का साथ बना रहेगा।
कन्या राशि:
कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध देव हैं और बुध की वक्री अवस्था इस राशि के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है। कन्या राशि के जातकों को इस अवधि में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। करियर के लिहाज से ये समय बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको कोई ख़ुशख़बरी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि:
बुध की वक्री अवस्था वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातकों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आपके ऊपर नयी जिम्मेदारियां आएंगी। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतरी आएगी। आप पूर्व में लिया हुआ कर्ज चुकाने में भी सफल होंगे। आप सुकून का अनुभव करेंगे और इस समय का आनंद उठाएंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
