Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
Aaj Ka Rashifal 1st July: इन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, मिलेगी अपार सफलता
कैसा रहेगा आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
घर में किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मन बेहद प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप सुख सुविधा की कोई कीमती वस्तु भी खरीद सकते हैं। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपके साथी आपको खास महसूस करा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज दिन की शुरुआत काफी बढ़िया होने वाली है। सुबह-सुबह कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में उनका समर्थन प्राप्त होगा। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए आज विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 3:15 से शाम 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज को लेकर यदि कुछ दिनों से आपको व्यस्त हैं तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपकी आज की मुलाकात काफी यादगार रहने वाली है। आपके साथी आपको कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकते हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 6:45 से 8:45 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आपको उनका पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:35 से रात 8:35 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आपका अनियंत्रित क्रोध आज घर की शांति भंग कर सकता है। ऐसे में आपको आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने साथी पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है। आपकी मेहनत सफल होगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपकी शादीशुदा जिंदगी की कोई पुरानी याद आज एक बार फिर ताजा हो जाएगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आएगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम ना करें अन्यथा चोट चपेट लग सकती है। करियर की स्थिति अच्छी रहेगी। आप कड़ा परिश्रम करते रहें। आर्थिक मामले में आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे उतना बेहतर होगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 7:20 से 8:55 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। ऐसे में आप समझदारी का परिचय दें। निजी जीवन की परेशानी अपने काम पर हावी ना होने दें। यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति सुखद रहेगी। घूमने फिरने के लिए किसी अच्छी जगह पर जा सकते हैं।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। अपने रिश्ते को लेकर आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप अपनी सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ फीका रहेगा। किसी कारणवश पार्टनर के साथ आपकी मुलाकात टल सकती है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातक को काम के साथ अपने वैवाहिक जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:22
शुभ समय: दोपहर 12:55 से 3 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भरी रहने वाली है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी फैसले सोच समझकर लें। यदि अभी आप आय का नया स्त्रोत तलाश रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
