Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Devshayani Ekadashi 2023 Daan: श्रीहरि विष्णु की जमकर बरसेगी कृपा, देवशयनी एकादशी पर करें राशिनुसार दान
जिस तरह से सप्ताह में आने वाला हर गुरुवार भगवान विष्णु को समर्पित है, उसी तरह हर माह आने वाली एकादशी तिथि को भी श्रीहरि का प्रिय दिन माना जाता है।
भगवान विष्णु के साथ साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए ये दिन श्रेष्ठ माना जाता है और इन सभी में देवशयनी एकादशी की महत्ता तो बहुत अधिक है। इस व्रत का गुणगान स्वयं भगवान श्रीकृष्ण कर चुके हैं।
माना जाता है कि जो जातक देवशयनी एकादशी का व्रत करता है उसे सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन सृष्टि के पालनकर्ता श्रीहरि की कृपा पाने के लिए दान का भी महत्व बताया गया है। आइये जानते हैं देवशयनी एकादशी 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान करके विष्णु जी और माता लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए देवशयनी एकादशी के शुभ मौके पर अन्न का दान करना उत्तम रहेगा।
वृषभ राशि:
इस राशि के लोगों के लिए देवशयनी एकादशी पर विष्णु जी की का आशीर्वाद पाने के लिए वस्त्र का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि:
देवशयनी एकादशी के दिन मिथुन राशि के जातकों को मौसमी फल जैसे खरबूजा, आम, तरबूज आदि का दान करना चाहिए।
कर्क राशि:
देवशयनी एकादशी के शुभ दिन पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के इच्छुक जातकों को कूलर, पंखा आदि का दान करना चाहिए। यदि संभव हो तो इस दिन राहगीरों को मीठा जल पिलाने का प्रबंध करें।

सिंह राशि:
इस राशि के भक्तों को चावल, गेहूं और मूंग दाल का दान करना चाहिए। देवशयनी एकादशी पर जरूर श्रीहरि की कृपा प्राप्त होगी।
कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों को इस देवशयनी एकादशी पर अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराना चाहिए।

तुला राशि:
सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए आप राहगीरों को मीठा जल पिलायें। इस दिन फलों का दान करना भी आपके लिए शुभदायी रहेगा।
वृश्चिक राशि:
आप देवशयनी एकादशी के मौके पर आम और तरबूज जैसे मौसमी फलों का दान कर कृपा पा सकते हैं।

धनु राशि:
इस राशि के लोगों को श्रीहरि की कृपादृष्टि पाने के लिए जरूरतमंदों और राहगीरों को केसरयुक्त दूध पिलाना चाहिए।
मकर राशि:
देवशयनी एकादशी के शुभ दिन पर आप कलश पात्र, छाता और रेन कोट का दान करके माता लक्ष्मी और विष्णु जी की कृपा पा सकते हैं।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लोगों को इस देवशयनी एकादशी पर गेहूं, चावल और गुड़ का दान करना चाहिए।
मीन राशि:
मीन राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी के दिन जरूरतमंदों को पीले रंग के वस्त्र, गेहूं और केला दान करना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
