Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Dhanu Sankranti 2023 Daan: इस साल की अंतिम संक्रांति पर राशिनुसार करें दान, सूर्य के समान चमकेगा भाग्य
Dhanu Sankranti 2023 Par Kya Daan Kare: ग्रहों की दुनिया में सूर्य देव को राजा की उपाधि दी गयी है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह है जो जीवन के स्रोत के रूप में जाना जाता है।
गौरतलब है कि सूर्य देव एक निश्चित अवधि के बाद एक राशि से दूसरी राशि में बदलाव करते हैं। सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने की इस प्रक्रिया को संक्रांति कहा जाता है।

सूर्य अब 16 दिसंबर को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इसे धनु संक्रांति कहा जाता है। यह बहुत विशेष दिन माना जाता है। धनु संक्रांति के अवसर पर गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करने से जाने अनजाने में किये पापों से मुक्ति मिलती है। इतना ही नहीं भगवान सूर्य की आराधना करने के लिहाज से यह उत्तम दिन है। फिलहाल इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि धनु संक्रांति के दिन आप अपनी राशि के अनुसार किन वस्तुओं का दान करके भगवान सूर्य को प्रसन्न कर सकते हैं।
मेष राशि:
धनु संक्रांति पर सूर्य देव की कृपा पाने के लिए मेष राशि के जातकों को लाल रंग की चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन आप मसूर दाल, लाल मिर्च, स्ट्रॉबेरी और सेब जैसे लाल फलों का दान कर सकते हैं।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों को धनु संक्राति के दिन चीनी, नमक, मूली, दूध, दही आदि सफेद चीजों का दान करना चाहिए।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को धनु संक्रांति के मौके पर हरी सब्जियां, कच्चे पपीते, हरी चूड़ियां, साबुत मूंग आदि का दान करना चाहिए।
कर्क राशि
16 दिसंबर को धनु संक्रांति के अवसर पर कर्क राशि के लोग गोभी, सफेद रंग के वस्त्र, चावल, दही, और पनीर का दान कर सकते हैं।
सिंह राशि
इस राशि जातकों सूर्य देव की कृपा पाने के लिए धनु संक्रांति के दिन मूंगफली, गुड़, चिक्की, शहद, राजमा आदि चीजों का दान करें।
कन्या राशि
धनु संक्रांति सूर्य की कृपा पाने का उत्तम दिन है। कन्या राशि के जातकों को इस दिन हरे फल और हरी पत्तेदार सब्जियों का दान करना चाहिए।
तुला राशि
धनु संक्रांति पर तुला राशि के जातक बताशे, माखन, मशरूम, शलजम आदि चीजों का दान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
16 दिसंबर धनु संक्रांति के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति के लिए अनार, शकरकंद, लाल रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए।
धनु राशि
सूर्य देव धनु राशि में ही प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम के लिए पका पपीता, चने की दाल, नींबू, केले, बेसन आदि का दान करना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को धनु संक्रांति के मौके पर चमड़े के जूते, काले तिल,और चप्पल का दान करना चाहिए।
कुंभ राशि
सूर्य भगवान को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए धनु संक्रांति के दिन कुंभ राशि के जातकों को मंदिर में झाड़ू दान में देनी चाहिए।
मीन राशि
धनु संक्रांति पर मीन राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति के लिए पीली शिमला मिर्च, मक्का, कद्दू आदि चीजों का दान करना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
