Latest Updates
-
Shardiya Navratri Day 1: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग -
Shardiya Navratri 2026 Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Happy Navratri 2026 Wishes: नवदुर्गा का आशीर्वाद...इन संदेशों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri Fast In Periods: क्या पीरियड्स में नवरात्रि का व्रत रख सकती हैं महिलाएं? जानें क्या हैं नियम -
Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन किस देवी को समर्पित हैं? जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूप, मंत्र और महत्व -
Navratri Bhog: नवरात्रि में मां दुर्गा को किस दिन क्या चढ़ाएं? जानें 9 दिनों के भोग की पूरी लिस्ट -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना कैसे करें? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, विधि और नियम -
World Mental Health Day 2026: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें इस बार की थीम -
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम
डाइनिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना छिन सकती है सुख-समृद्धि
Vastu Tips for Dining Table: घर से जुड़ी सुख-समृद्धि में वास्तु शास्त्र की अहम भूमिका मानी जाती है। यही कारण है कि लोग घर बनाते या सजाते समय इसकी बातों का खास ध्यान रखते हैं। मान्यता है कि सही व्यवस्था घर में खुशहाली लाती है, जबकि छोटी-छोटी गलतियां भी परेशानी का कारण बन सकती हैं। वास्तु के अनुसार, घर की हर चीज अपनी सही जगह पर होनी चाहिए, खासकर डाइनिंग टेबल की। यह वह जगह है जहां पूरा परिवार साथ बैठता है, लेकिन अक्सर लोग यहां अनजाने में कई अनावश्यक चीजें रख देते हैं, जो घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं। आइए, जानते हैं किन चीजों को डाइनिंग टेबल पर नहीं रखना चाहिए -

चाकू-कैंची और नुकीली चीजें
डाइनिंग टेबल को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना जरूरी माना जाता है। खाना खाने के बाद मेज पर चाकू, कैंची या अन्य नुकीली चीजें छोड़ना भी शुभ नहीं माना जाता। इससे घर में तनाव और अशांति बढ़ सकती है, इसलिए इन चीजों को इस्तेमाल के बाद तुरंत हटा देना ही बेहतर होता है।
पुरानी और टूटी चीजें
डाइनिंग टेबल को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए। इस पर अखबार, बिल, बैग या बेकार चीजें रखने से बचें। खासकर टूटी हुई प्लेटें, बर्तन या फूलदान मेज पर नहीं रखने चाहिए, क्योंकि इन्हें नकारात्मक ऊर्जा का कारण माना जाता है। बेहतर है कि डाइनिंग टेबल को हमेशा साफ-सुथरा और सजा हुआ रखें, ताकि घर में सकारात्मक माहौल बना रहे।
दवाइयां
कई लोग दवाइयों का डिब्बा डाइनिंग टेबल पर ही रख देते हैं, ताकि खाने के बाद आसानी से ले सकें। लेकिन वास्तु के अनुसार, खाने की जगह पर दवाइयां रखना ठीक नहीं माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और सेहत से जुड़ी परेशानियां बनी रह सकती हैं। इसलिए बेहतर है कि दवाइयों को किसी अलग और व्यवस्थित जगह पर रखें, ताकि घर का माहौल भी संतुलित और सकारात्मक बना रहे।
खुला नमक या नमकदानी
नमक को नकारात्मक ऊर्जा को खींचने वाला माना जाता है, इसलिए इसे लंबे समय तक खाने की मेज पर रखना घर के माहौल पर असर डाल सकता है। मान्यता है कि इससे परिवार के बीच छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है और आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। बेहतर है कि जरूरत पड़ने पर ही नमक का इस्तेमाल करें और बाद में उसे वापस किचन में रख दें, ताकि घर में सकारात्मकता बनी रहे।
पर्स या वॉलेट
कई लोग बाहर से आते ही अपना पर्स या वॉलेट सीधे डाइनिंग टेबल पर रख देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह आदत ठीक नहीं मानी जाती। पर्स में धन रखा होता है, जबकि डाइनिंग टेबल पर अक्सर जूठे बर्तन या खाने के अवशेष होते हैं। मान्यता है कि ऐसी जगह पर पैसे रखना धन की ऊर्जा को प्रभावित करता है और इससे घर में बरकत कम हो सकती है। बेहतर है कि पर्स को हमेशा किसी साफ और निर्धारित स्थान पर रखें, ताकि घर में सकारात्मकता और आर्थिक संतुलन बना रहे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
