Latest Updates
-
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
Arthik Rashifal 2020: पैसों के मामले में आने वाला साल इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

अच्छे जीवन के लिए पैसा बहुत ही जरूरी होता है। हो सकता है साल 2019 आर्थिक मोर्चे पर आपके लिए ज्यादा भाग्यशाली ना रहा हो लेकिन आने वाला साल यानी 2020 आपके लिए कैसा रहने वाला है, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना आर्थिक राशिफल और पाएं अपने सभी सवालों के जवाब।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से साल 2020 काफी हद तक बेहतर साबित होगा। इस वर्ष पैसा कमाने के कई अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। ये आप पर निर्भर करता है कि आप इन अवसरों का कितना और कैसे लाभ उठाते हैं। यदि पैसों से जुड़ी समस्याएं आती हैं तो आपको अपने दोस्तों रिश्तेदारों से सही समय पर मदद भी मिलेगी। साल के मध्य में आप अपनी सूझ बुझ से कोई बड़ा फायदा प्राप्त कर सकते हैं। इस साल आप कई यात्राएं करेंगे जो आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेंगी।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपके लिए पैसों के मामले में यह साल मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। वर्ष के आरंभ में आपको धन लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं लेकिन साथ ही धन हानि की भी प्रबल संभावना है। इस समय आप कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। साथ ही कोई बड़ा निवेश भी ना करें। बेहतर होगा आप साल की शुरुआत और सितंबर माह के बाद संभलकर रहें। हालांकि जरूरत पड़ने पर आपको आर्थिक मदद मिलेगी लेकिन इससे आपका बोझ भी बढ़ेगा।

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में यह साल आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। इस साल आपको अपने आर्थिक निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे क्योंकि ग्रहों की अशुभ स्थिति के कारण आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वर्ष की शुरुआत आपके लिए ठीक ठाक रहेगी। इस समय आपको किसी तरह की समस्या नहीं होगी लेकिन इसके बाद का समय कठिन रहेगा। लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। मुमकिन है जहां से आपको फायदे की उम्मीद है वहां निराशा हाथ लगेगी।

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से यह साल मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपके खर्चों में लगातार वृद्धि होने से पैसों को लेकर कई दिक्कतें आएंगी। शुरूआती माह आपके लिए ठीक ठाक रहेंगे। इस अवधि में आप बिना किसी बाधा के कुछ धन कमा पाने में सफल रहेंगे। मगर इसके बाद आपको काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन या निवेश बहुत ही सोच समझकर करें। किसी को उधार देने से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है।

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सिंह राशि वालों को इस साल पैसा कमाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मगर इसके बावजूद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आप अपनी ओर से जमकर मेहनत करेंगे ताकि आपको बड़े फायदे मिल सके। किसी भी समस्या से बचने के लिए आपको अपनी योजनाओं के अनुसार चलने की जरूरत होगी। इस साल आपके कई बड़े खर्चे संभव हैं। जुलाई से नवंबर तक का समय आपके लिए अच्छा रहने की संभावना है। इस अवधि में आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है।

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक जीवन में इस वर्ष आप उन्नति करेंगे। आपको लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे और आप आर्थिक रूप से खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। इस साल आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। अगर आप नया घर या वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो इस वर्ष आपको सफलता मिल सकती है। आप अपनी बेहतर आर्थिक योजनाओं के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे जिससे आप काफी अच्छी बचत कर पाएंगे। हो सकता है आप लाटरी, शेयर बाजार आदि से भी अच्छा धन प्राप्त कर पाएं।

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए साल 2020 आर्थिक रूप से ज्यादा लाभदायक नहीं रहेगा। वैसे आपके हाथ कुछ अच्छे मौके लगेंगे जिससे पैसों की स्थिति में काफी हद तक सुधार आएगा। साल के शुरुआत में आपके कुछ आर्थिक प्रयास सफल हो सकते हैं लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए कठिन रहेगा। आपको काफी संघर्ष करना पड़ेगा। अगर आप चाहें तो अपने खर्चों पर नियंत्रण रखकर कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं। यदि आपका कोई पुराना कर्ज है तो इस साल आप उसे चुकाने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आर्थिक तौर पर यह साल आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। पैसा कमाने के कई छोटे बड़े मौके आपको मिलते रहेंगे जिससे वित्तीय रूप से आप काफी मजबूत बने रहेंगे। यदि आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो इस वर्ष आप काफी अच्छी बचत भी कर पाएंगे। आपका कोई भी काम पैसों के कारण रुकेगा नहीं हालांकि उधार देने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आपका पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत ही कम है। यदि आपने बैंक से कोई लोन लिया हुआ है तो इस साल इससे आपको छुटकारा मिल सकता है।

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
धनु राशि वालों को इस साल पैसे के मामले में अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। मगर धन प्राप्ति के लिए आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। इस बात का ध्यान रखें की आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे आपको उतना ही अच्छा फायदा भी मिलेगा। इस साल आपके खर्चों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो सकती है। नकारात्मक चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। बीच का समय आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। इस अवधि में आप कुछ बचत कर पाएंगे। इस साल पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। फैसला आपके हक में आने से आपको बड़ा लाभ मिलने के आसार हैं।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आर्थिक मामलों में इस साल आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा अन्यथा आप पर भारी संकट आ सकता है। पैसों की तंगी के कारण इस वर्ष आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आमदनी से अधिक खर्चे होंगे। आर्थिक परेशानियों के कारण मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं। पैसा कमाने के लिए आप शॉर्टकट रास्ता अपनाने का भी फैसला कर सकते है लेकिन आप ऐसा करने से बचें। आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। हालांकि पैसों के मामले में इस वर्ष आप भाग्यशाली नहीं रहेंगे लेकिन आपकी आमदनी ठीक ठाक होगी। यदि आप अपने खर्चों पर लगाम लगाकर रखते हैं तो चीजें काफी हद तक बेहतर हो सकती हैं।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यह वर्ष पैसों के मामले में आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं। इस साल छोटे मोटे फायदे आपको मिल सकते हैं लेकिन आर्थिक मामले में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें, खासतौर पर कोई बड़ा निवेश ना करें। आपके पास पैसा आएगा लेकिन आप उसका सही उपयोग नहीं कर पाएंगे। यदि आप विदेश में नौकरी करते हैं तो इस वर्ष वेतन वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। इसके लिए आपको कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। जून से नवंबर तक का समय आपके लिए काफी अच्छा रहने के आसार हैं। इस अवधि में धन प्राप्ति का योग बन रहा है।

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
मीन राशि वालों को इस वर्ष पैसों के मामले में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी मेहनत और प्रयास रंग लाएंगे और आपको अच्छे धन की प्राप्ति होगी। साल की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी होगी। इस समय आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने से पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आएगा। काफी समय से अटका हुआ धन भी इस वर्ष आपको वापस मिल सकता है। साल के मध्य में आपके कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं। इस अवधि में आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications