Latest Updates
-
होली की रात शारीरिक संबंध बनाना शुभ है या अशुभ? जानें क्या कहते हैं शास्त्र और पौराणिक मान्यताएं -
Holi 2026: होली में ज्यादा पी ली है भांग, तो नशा उतारने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय -
क्यों जलाई जाती है होलिका और क्यों खेलते हैं रंग? जानें होली से जुड़ी 5 अद्भुत और प्राचीन पौराणिक कहानियां -
Holi 2026 Insta Captions: होली की पोस्ट के साथ शेयर करें ये शानदार कैप्शन, मिलेंगे ढेरों लाइक्स और कमेंट्स -
Holi 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें होली की शुभकामनाएं -
Holi Wishes for Nanad-Nandoi: ननद-नंदोई को होली पर करें ऐसे विश, सासु मां कहेंगी- 'मेरी बहू सबसे प्यारी' -
नाखूनों से होली का पक्का रंग छुड़ाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, मिनटों में दूर हो जाएंगे सारे निशान -
Holi 2026: रंगों की मस्ती में न आए कोई परेशानी, इन सावधानियों के साथ मनाएं सुरक्षित होली -
क्या Chandra Grahan के दौरान शारीरिक संबंध बनाना सही है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
Holi Wishes 2026 For In-Laws: सास-ससुर से लेकर साले-साली तक; होली पर ससुराल वालों को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Chinese Rashifal 2023 : बेहद खास रहेगा इन राशियों के लिए साल 2023, नौकरी-व्यापार में मिलेगी अपार सफलता

चीनी राशि चक्र में कुल 12 राशियां होती हैं और चीनी नव वर्ष, 22 जनवरी, 2023 से शुरू हो रहा है। चीनी ज्योतिष के अनुसार 2023 वाटर रैबिट का वर्ष है। ऐसे में नए साल में हम सभी चीनी राशियों के जीवन में आने वाले सारे उतार-चढ़ावों और बदलावों के बारे में यहां हम आपको बताएंगे।
आइए सबसे पहले हम सभी 12 चीनी राशि के बारे में आपको बताते हैं।
1.चूहा (Rat)
2.बैल (Ox)
3. बाघ (Tiger)
4. खरगोश (Rabbit)
5. ड्रैगन (Dragon)
6. साँप (Snake)
7.घोड़ा (Horse)
8.भेड़ (Sheep)
9.बंदर (Monkey)
10.मुर्गा (Rooster)
11.कुत्ता (Dog)
12. सूअर (Pig)
चलिए जानते हैं कि चीनी राशिफल 2023 के अनुसार ईयर ऑफ द वाटर रैबिट सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
1. चूहा
(जन्म का वर्ष: 1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984)
इस वर्ष आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। यदि आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि पहले से ही आप प्यार के बंधन में बंधे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है। आपका प्रेम विवाह भी हो सकता है। करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। यदि आप काम से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। हालांकि अपनी आमदनी और खर्चों के बीच आपको संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
2. बैल
(जन्म का वर्ष: 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009, 2021)
प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। इस राशि के वैवाहिक जातकों के लिए भी यह वर्ष पिछले वर्ष से कुछ बेहतर साबित हो सकता है। करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि साल के अंत तक चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। आप धैर्य का दामन थामे रहें। पैसों के मामले में यह वर्ष बेहद खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। पैसों को लेकर आपको कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस वर्ष अधिकांश उसमें आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।
3. बाघ
(जन्म का वर्ष: 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022)
ईयर ऑफ द वाटर रैबिट आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस वर्ष आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। अगर आप पहले से ही रिश्ते में है तो आपका प्रेम विवाह भी हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अपना सामाजिक दायरा बढ़ाने की आवश्यकता है। आपको अपने संपर्कों से अच्छा फायदा हो सकता है। पैसों से जुड़ी परेशानी से आपको दो-चार होना पड़ेगा। इस दौरान आपको आर्थिक समस्याएं घेर सकती हैं। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें। छोटी सी भी परेशानी होने पर आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
4. खरगोश
(जन्म का वर्ष: 1963, 1975, 1987, 1999, 2011, 2023)
इस राशि के जातकों को जीवन के कुछ क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं तो वहीं आपको कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। शादीशुदा जोड़ों के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। यदि आप किसी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो हो सकता है आपको थोड़ा इंतजार करना पड़े। पैसों के मामले में आप संभलकर रहें। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जोखिम भरे कार्य करने से बचें।
5. ड्रैगन
(जन्म का वर्ष: 1940, 1952, 1964, 1976, 1988, 2000, 2012)
आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के यह वर्ष बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपके बीच का तालमेल और भी बेहतर होगा। प्रेम जीवन की बात करें तो पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। आपके बीच दूरियां बढ़ने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर इस राशि के सिंगल जातकों को मनचाहा साथी मिल सकता है। पेशेवर जीवन में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। इस वर्ष आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए कुछ अच्छा नहीं रहेगा। साथ ही धन हानि के भी संकेत मिल रहे हैं। पैसों के मामले में आपको अधिक संभलकर रहना होगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी।
6. सांप/सर्प
(जन्म का वर्ष: 1941, 1953, 1965, 1977, 1989, 2001, 2013)
इस वर्ष आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बावजूद इसके आप आगे बढ़ते रहेंगे। आप हर मुश्किल का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे। प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। हालांकि इस दौरान आप एक दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। यदि आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में सफल रहते हैं तो आपकी इस समस्या का समाधान काफी हद तक हो सकता है। कामकाज की अगर बात करें तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। पैसों के मामले में यह वर्ष आपके लिए औसत रहने वाला है। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें।
7. घोड़ा
(जन्म का वर्ष: 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014)
इस वर्ष की शुरुआत में करियर से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा और चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपका सिर दर्द भी बढ़ा सकते हैं। यदि आप समझदारी से अपने फैसले नहीं लेंगे तो आप बड़े संकट में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर इस वर्ष आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह वर्ष बहुत ही खास रहने वाला है।
8. भेड़
(जन्म का वर्ष: 1943, 1955, 1967, 1979, 1991, 2003, 2015)
इस वर्ष आपका सामना कई चुनौतियों से होगा। हालांकि यह चुनौतियां आपको कमजोर करने की जगह काफी मजबूत बनाएंगी। रोमांटिक लाइफ में आपको थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पार्टनर पर हावी होने से बचें। आपको अपने साथी को थोड़ा स्पेस देने की जरूरत है। करियर के मामले में यह वर्ष आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। इस वर्ष आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। पैसों से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती है। इस वर्ष आपको धन संचय करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अपने खानपान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप वाहन का प्रयोग भी बहुत ही सावधानी से करें।
9. बंदर/वानर
(जन्म का वर्ष: 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004, 2016)
करियर से जुड़ी परेशानी का अंत होगा और आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। यदि लंबे समय से आप तरक्की के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस वर्ष आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। हालांकि आपको सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। अगर अगर आप सिंगल हैं और आपको अच्छे साथी की तलाश है तो इस वर्ष आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती है। इस तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको अपना अतिरिक्त ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
10. मुर्गा
(जन्म का वर्ष: 1945, 1957, 1969, 1981, 1993, 2005, 2017)
यह वर्ष आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण हो सकता है आप परिवार पर ठीक से ध्यान न दे पाएं। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे मामले में आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए आप पहले ही अपना बजट तैयार कर लें। यदि आप बचत पर ध्यान नहीं देंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो इस वर्ष आपकी मुलाकात आपके साथी से हो सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों को अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। आप अपना पक्ष खुले दिल से रखने की कोशिश करें।
11. कुत्ता
(जन्म का वर्ष: 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018)
कामकाज की बात करें तो व्यापार करने वाले लोगों को इस वर्ष अच्छा मुनाफे की प्राप्ति होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप धैर्य से काम लें। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें। पैसों की बात करें तो इस वर्ष आपको ठीक-ठाक परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि कोई आर्थिक समस्या होती भी है तो आप परिस्थिति को आसानी से संभाल पाएंगे। प्रेम जीवन की बात करें तो आपको एक दूसरे का सम्मान करने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप एक दूसरे के साथ जितना अधिक समय बताएंगे आपके बीच का प्रेम उतना ही गहरा होगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको हेल्दी लाइफ स्टाइल का पालन करना होगा।
12. सूअर
(जन्म का वर्ष: 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007, 2019)
पेशेवर जीवन की बात करें तो व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इस वर्ष आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका लगाव बढ़ेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप सिंगल हैं तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। आपको मनचाहा साथी मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से भी बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











