For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

10 दिसंबर राशिफल: धनु राशि वाले पैसों के मामले में रहें आज संभलकर

|

अपने दैनिक राशिफल को पढ़कर अपने पूरे दिन की योजना आप पहले ही बना सकते हैं। आइए जानते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज कुछ लोग आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। उनकी टिप्पणियों से आप परेशान रहेंगे। ऐसी स्थिति में आप धैर्य और शांति से काम लें। दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित ना हों अपने काम से काम रखें। दफ्तर में आज काम अधिक रहेगा। आप अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलेंगे और साथ मिलकर किसी भी कार्य को करेंगे तो निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप किसी और का गुस्सा अपने प्रिय पर निकाल सकते हैं जिससे वे काफी दुखी रहेंगे। बेहतर होगा आप उनसे अपनी भूल की क्षमा मांगकर बात खत्म करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप भौतिक चीजों का भरपूर आनंद उठाएंगे। यदि लंबे समय से आपने अपना रेग्युलर चेकअप नहीं कराया है तो आज ये काम करवा लें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर छोटी मोटी बाधाएं होंगी लेकिन आपको सफलता जरूर मिलेगी। दफ्तर में आपको अपने सहकर्मियों से सावधान रहने की जरूरत है। वे उच्च अधिकारियों के सामने आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापारियों को भी अपने साझेदार पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। अपने घरेलू मामलों को खुद ही सुलझाने का प्रयास करें। दूसरों को अपने निजी मामलों में दखलंदाजी करने ना दें। आपके पास इस तरह की समस्याओं को समझदारी से सुलझा सकने की क्षमता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज सोच समझकर खर्च करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आप इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएंगे। आज आप अपने परिजनों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं जहां सबकी नजरें आप पर होंगी। आपके आकर्षक व्यक्तित्व से लोग काफी प्रभावित होंगे। दफ्तर में आज जो भी काम आपको दिया जाए उसे ध्यानपूर्वक पूरा करने की कोशिश करें। अपने वरिष्ठों को शिकायत का मौका ना दें। आप व्यापार करते हैं तो आज किसी नए काम को शुरू करने के लिए आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा है। आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। भविष्य के लिए आप कुछ निवेश भी करेंगे। सेहत के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको शुगर है तो अपना विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आप अपनी सूझ बुझ से घर के हालात सुधारने में सफल रहेंगे। इसके लिए आपको काफी सराहना भी मिलेगी। आपके माता पिता आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहेगा। मौज मस्ती पर आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। आप आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लें। कामकाज के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपको कोई नया अनुभव होगा और यह काफी मजेदार रहेगा। वरिष्ठ आपके काम से संतुष्ट और खुश रहेंगे। सहकर्मियों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आज आपकी कोई योजना सफल हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 9:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपको कुछ बेचैनी महसूस होगी और मन अशांत रहेगा। कोई बात जो आपको अंदर ही अंदर परेशान कर रही है उसे आप अपनों से शेयर करें। इस तरह मन में घुटने से आप मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूपों से कमजोर हो जाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ खास नहीं है। दफ्तर में आज वरिष्ठों से आपकी बहसबाजी हो सकती है। आप अपनी सीमा पार ना करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आप संतुलित व्यवहार करें। गुस्सा आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप व्यापार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य आज करने वाले हैं तो अच्छा यही होगा कि कुछ समय के लिए इसे टाल दें। इस समय आपको सही मार्गदर्शन की जरूरत है। आप किसी दोस्त या बड़े बुजुर्ग की मदद लें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज परिजनों की जरूरतों को पूरा करने में आप काफी खर्चा कर सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर भी आज आपका कुछ खर्चा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हाल ही में आपने कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा किया है तो उसके परिणामस्वरूप आज आपको कोई बड़ा सम्मान प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। भाई बहनों के साथ मेल मिलाप रहेगा। रोमांटिक लाइफ में अगर कोई स्थिति आप नहीं संभाल पा रहे हैं तो आप सब कुछ समय पर छोड़ दें। सही वक़्त आने पर परिस्थिति में खुद ही सुधार आ जाएगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको संतुलित भोजन के साथ कसरत भी करनी चाहिए।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9:50 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

घर का वातावरण आज शांत रहेगा। पिछले कुछ समय से निजी जीवन में परेशानियां चल रही थी लेकिन आज परिस्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रति परिजनों का नजरिया बदल रहा है और वे आपको समझने लगे हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। काफी समय से रुका हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है। आज कुछ स्वार्थी लोगों से आपकी मुलाकात संभव है। आप इस तरह के लोगों से बचकर रहें अन्यथा ये आपका फायदा उठा सकते हैं। व्यापारियों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके किसी पुराने महत्वपूर्ण संपर्क से आपको लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार गहरा होगा और आपसी तालमेल भी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपको अपने पार्टनर के प्रति बहुत ईमानदार रहने की जरूरत है, तभी आपका रिश्ता आगे बढ़ पाएगा। बात बात पर झूठ बोलना किसी भी लिहाज से आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। आज आप कुछ थकावट और तनाव महसूस करेंगे। आपको स्वयं पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आप दूसरों के लिए अपनी खुशियों का बलिदान ना दें बल्कि खुद की इच्छाओं का भी ध्यान रखें। आज सत्ता से जुड़े किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मुमकिन है आप उन्हें काफी प्रभावित करेंगे। दफ्तर में आज बॉस का मूड कुछ ज्यादा ही गर्म रहेगा। आपकी छोटी सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज आप अच्छा खासा बचत कर पाएंगे। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 12:30 से शाम 7:55 तक

Aaj Ka Rashifal 10 December 2019 DAINIK RASHIFAL | Daily Bhavishyafal | Today's Horoscope | Boldsky
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से निकालें अन्यथा भविष्य में आप पर कोई बड़ा संकट आ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता पिता का प्यार और साथ मिलेगा। अपनों के साथ आज आप काफी अच्छा समय गुजारेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। यदि आपने उनसे किया हुआ कोई वादा पूरा नहीं किया है तो आज उनकी सारी शिकायतें दूर हो जाएगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। वरिष्ठों के साथ संबंध अच्छे रहने का आपको पूरा लाभ मिलेगा। उनकी मदद से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। सेहत को लेकर यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो स्थिति चिंताजनक हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी लेकिन आप अपने महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने में सफल रहेंगे। दफ्तर में आपकी मेहनत और लगन देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज दोस्तों के साथ किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं जहां आप जी भर के मौज मस्ती करेंगे। घरेलू मुद्दों पर आज आप अधिक ध्यान देंगे। घर के हालात सुधारने के लिए आज आप कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं। आप व्यापार करते हैं तो आपको अपनी मेहनत का उचित फल आज मिल सकता हैं। लंबे समय से जिस काम के लिए आप भागदौड़ कर रहे थे आज वो पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आज आय का नया स्रोत आपको प्राप्त हो सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:55 से रात्रि 11 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो गई थी तो आज अपने जीवनसाथी से माफी मांग लें। अपने वैवाहिक जीवन की खुशियों को दोबारा वापस लाने के लिए दिन अच्छा है। आपके प्रिय आपकी बात को समझेंगे। पैसा कमाने के लिए आज आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। हो सकता है आपको परिणाम उम्मीद के अनुसार ना मिले। ऐसे में निराश होने की जगह आप हिम्मत से काम लें, जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। आज आपको अपने काम के प्रति अधिक गंभीर रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को यदि दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया हैं तो उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आज छोटी सी लापरवाही आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपकी कार्यकुशलता को काफी सराहा जाएगा। आज आपके बॉस प्रसन्न होकर आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका दे सकते हैं। आज किसी मामले को लेकर आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। यदि आप सही फैसला लेने में सक्षम महसूस ना करें तो ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। जीवनसाथी की ओर से कोई खास तोहफा आपको मिल सकता है। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आप कुछ बड़े खर्चे कर सकते हैं लेकिन आमदनी में वृद्धि होने से आपको किसी भी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 13

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 10 December 2019 Tuesday

What does your Tuesday, December 10, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, December 9, 2019, 15:35 [IST]
Desktop Bottom Promotion