Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
10 जून राशिफल: इन 3 राशियों पर बरसेगी आज ईश्वर की कृपा, बाकी भी जानें अपने दिन का हाल
आज के दिन आपके जीवन में कौन-कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे घर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आज जीवनसाथी रोजमर्रा के कार्यों में आपका पूरा हाथ बटाएंगे। इससे आप दोनों को एक साथ ज्यादा समय बिताने का भी मौका मिलेगा। साथ ही आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लेटलतीफी से आपके उच्च अधिकारी बेहद नाराज रहेंगे। बेहतर होगा आप समय का खास ध्यान रखें। साथ ही आज आलस बिल्कुल न करें और समय पर अपने सभी काम पूरे करें। आपकी लापरवाही आप पर बहुत भारी पड़ सकती है। आज घर के किसी सदस्य के साथ आपकी तू तू मैं मैं हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पिछले कुछ समय से अगर आप तनाव से गुजर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए राहत लेकर आ सकता है। आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आपकी निजी जीवन से जुड़ी किसी समस्या का अंत हो सकता है। संपत्ति को लेकर चल रहे किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। आज किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें या फिर कोई भी जोखिम उठाने से बचें। व्यापारियों को कुछ चुनौतियों के बाद सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। हालांकि जल्द ही आपके प्रिय का गुस्सा शांत हो जाएगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आज आप काफी तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही वे आपके प्रदर्शन से भी संतुष्ट रहेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। छोटे व्यापारियों के लिए दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। रोमांटिक लाइफ में अनुकूलता बनी रहेगी। आपकी आपसी समझ में इजाफा होगा। आपकी आज की मुलाकात काफी खास होगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझना होगा। पैसों के मामले में आज क दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि आपको उधार पैसे लेने से बचना होगा। आज आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। आपको अपने मनपसंद भोजन का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहेगा। आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे और दोस्तों के साथ आप काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज किसी से भी कोई वायदा करने से पहले आप ठीक से सोच विचार कर लें अन्यथा आने वाले दिनों में मुश्किल हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीददारी करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। काफी दिनों के बाद एक दूसरे के साथ आप पर्याप्त समय बिताएंगे। आज वाहन का प्रयोग करते समय आपको सावधान रहना होगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में आपके बॉस की नज़र आप पर बनी रहेगी इसलिए बेहतर यही होगा कि आप अपने काम पर ध्यान दें। इसके अलावा अपने सहकर्मियों की आलोचना करने से बचें अन्यथा आपकी छवि बिगड़ते देर नहीं लगेगी। व्यापारियों की किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है। बिना सोचे समझे बात करने की आपकी आदत के कारण आज आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपकी थकान बढ़ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 1:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। लम्बे समय से चली आ रही आपकी मेहनत आखिरकार रंग लाएगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इसके अलावा आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ा आर्थिक लेन देन करने का मौका मिलेगा। सोने चांदी, लकड़ी, कपड़े आदि के व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। घर में वाद विवाद हो सकता है जिससे माहौल अशांत रहेगा। बड़े भाई के साथ रिश्ता बिगड़ सकता है। आज जीवनसाथी के साथ व्यवहार में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। हो सकता है किसी बात पर आपके प्रिय आप से नाराज रहें। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बना कर चलें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपके मूड में अचानक बदलाव आ सकता है। आज आपको अधिक क्रोध करने से बचना होगा। गुस्से से आपके बनते हुए कार्य भी बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। बेवजह की बातों में आप अपना समय नष्ट करने से बचें। बेहतर होगा आप अपने समय का सदुपयोग करें। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। आज पैसे कमाने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है। विद्यार्थियों को आज कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको संभल कर रहना होगा। जल्दबाजी और लापरवाही आपका भारी नुकसान करा सकती है। अपने महत्वपूर्ण फैसले सोच समझकर लें। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। अधिक खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं है। बेहतर होगा आप बचत पर ज्यादा ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में आज कलह हो सकता है। पैसों के लेकर भाईयों के साथ कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। कामकाज का बोझ बढ़ने से आपका तनाव भी बढ़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने होंगे। वहीं व्यापारियों को आज कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आज मन अशांत रहेगा और आप अकेलापन महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने मिलेगा। आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अतीत में लिए हुए किसी फैसले का अच्छा लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का मूड काफी रोमांटिक रहेगा। हो सकता है वे आपके साथ कुछ ज्यादा ही समय बिताने की मांग करें। अगर आप आपने प्रिय को कोई कीमतित तोहफा देना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। कामकाज के मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेगी। आज आपके लगभग सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके काम से संतुष्ट और प्रसन्न रहेंगे। वहीं व्यापारियों को भी लाभ कमाने का मौका मिलेगा। सेहत की बात करें तो ज्यादा चिंता करने से बचें। साथ ही रोजाना योग और ध्यान करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अपने बढ़ते हुए तनाव के कारण यदि आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आपको जल्द से जल्द अपनी समस्या का हल ढूंढना होगा। यह समय आपके लिए महत्वपूर्ण है इसलिए आपको इसका सदुपयोग करना चाहिए। आपको अपने परिवार के साथ पर्याप्त समय बिताना चाहिए। कामकाज की टेंशन में आप अपने परिजनों को नजरअंदाज न करें। आपको अपने बच्चों का अधिक ध्यान रखना होगा। अगर आप व्यापारी है तो आपके मार्ग में कुछ रुकावटें आ सकती है। आज आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप अपने बजट अनुसार ही खर्च करेंगे। यदि आप सेहतमंद और एक्टिव रहना चाहते हैं तो आपको अच्छे आहार के साथ रोजना व्यायाम भी करना चाहिए। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी साथ ही आप शारीरिक रूप से भी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। लम्बे समय के बाद आज काम का बोझ कुछ हल्का रहने के कारण आप स्वयं पर भी ध्यान दे पाएंगे। अगर बात आपकी रोमांटिक लाइफ की करें तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन बेहतर साबित होगा। हालांकि खर्च बढ़ेंगे लेकिन धन की प्राप्ति भी जिससे कोई समस्या नहीं होगी। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। आज आपको आगे बढ़ने का कोई सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप व्यापारी है तो आज अचानक आपको कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। आपका रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता, भाई- बहनों सभी का सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे आप पूरे जोश और उत्साह से अपने सभी कार्य पूरे करेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











