Latest Updates
-
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश
13 दिसंबर राशिफल: तुला राशि वाले रहेंगे आज तनाव मुक्त, कैसा रहेगा आपके दिन का हाल
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से पूरे दिन की जानकारी प्राप्त कर आप अपनी असफलता को सफलता में बदल सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में आज आपको मन लगाकर काम करने की जरूरत है। आप पर भरोसा करके ही वरिष्ठों ने महत्वपूर्ण कार्यभार आपको सौंपा है। आप मेहनत और ईमानदारी से अपने काम पूरे करें। पैसों की स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। आज की गई यात्रा आर्थिक रूप से आपके लिए फायदेमंद रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा और आज आप पहले की तरह प्रेम का अनुभव करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में संभलकर रहें। किसी वाद विवाद में ना पड़ें, कोर्ट कचहरी के मामले में फंस सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई में मन लगेगा और गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 10:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। मगर आप अति उत्साहित होकर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आप किसी जरूरी मीटिंग की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। यदि आप इसी तरह पूरी मेहनत से काम करेंगे तो आने वाले समय में आपकी तरक्की तय है। व्यापार करने वाले जातकों को आज उचित लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको ज्यादा उतावला होने से बचने की सलाह दी जाती है। आपके सामने कोई विपरीत परिस्थिति आती भी है तो आप बहुत ही समझदारी से काम लें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। कामयाबी का स्वाद चखने के लिए आपको अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। बेवजह की बातों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट ना करें। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के सदस्य आज आपसे नाराज रहेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। आज काफी पैसा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आप नौकरीपेशा हैं और वेतन वृद्धि के लिए बॉस से बात करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका कारोबार और आगे बढ़ेगा। रोमांटिक लाइफ में आज अपने पार्टनर के साथ आप बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे। झगड़े झंझट से दूर केवल प्यार मोहब्बत की ही बातें होंगी। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक नहीं रहेगा। काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
रोमांटिक लाइफ में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। आप खुद को जोश और उत्साह से भरा हुआ पाएंगे। एक दूसरे के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेगी। कामकाज के क्षेत्र में आज आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। आप महसूस करेंगे कि काफी मेहनत के बाद भी आपको उचित परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पा रही है। नौकरी करने वाले जातकों को वरिष्ठों का कड़क रवैया झेलना पड़ सकता है। ऐसे में आप बहुत ही शांति से काम लें। आपके अंदर हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने की काबिलियत है इसलिए निराश ना हों बल्कि जी जान से कोशिश करते रहें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। ज्यादा खर्चा करने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी। आप कुछ बेचैनी महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
काफी दिनों बाद आज आप मानसिक शांति महसूस करेंगे। आज आप अपनों के बीच ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। मित्रों या परिजनों के साथ आप सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। अपनों का साथ पाकर आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। कामकाज की बात करें तो आज आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आप कुछ ठोस निर्णय भी ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आपने बैंक में कर्ज के लिए आवेदन दिया है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत का मामला अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अपने प्रयासों में जबरदस्त सफलता मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और आज आप कुछ बढ़िया करने का सोच सकते हैं। अपने दिन को यादगार बनाने के लिए आज आप दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी कार्यक्षमता को देखकर वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे और कोई महत्वपूर्ण कार्यभार भी आपको मिल सकता है। आपको किसी नए प्रोजेक्ट का हेड बनाया जा सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। उम्मीद के अनुसार धन मिलने से आज आप अपना छोटा मोटा उधार चुका पाएंगे। जीवनसाथी की ओर से मिला कोई खास सरप्राइज आज आपको खुश कर देगा। आज किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें। सड़क पर पैदल चलते समय सावधान रहें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों की स्थिति में सुधार आने से आज आप स्वयं को तनाव मुक्त पाएंगे। लंबे समय से अटका हुआ धन आज मिलने की प्रबल संभावना है। आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो प्रॉपर्टी या जमीन में निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। हो सकता है आपके काम से वरिष्ठ संतुष्ट ना रहें। इसी तरह की छोटी छोटी गलतियों के कारण आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। अपने प्रिय से बात करते समय बहुत ही तोलमोल कर अपने शब्दों का इस्तेमाल करें। आज आपके पिता किसी बात पर आपसे सहमत नहीं होंगे, लेकिन आपको उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप खुद को ऊर्जावान और ताजगी से भरा पाएंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सेहत का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है तभी आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर पाएंगे। पारिवारिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताकर आपको खुशी मिलेगी। सभी के बीच आपसी प्रेम और एकता देखकर आपको राहत मिलेगी। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। आप शत्रुओं पर अपना दबदबा बनाने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। आपकी ईमानदार मेहनत आपको उम्मीद से ज्यादा मीठा फल देगी। व्यापारियों के लिए दिन काफी लाभदायक रहेगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बोरियत भरा रहेगा। जीवनसाथी की तरफ से उम्मीद के अनुसार सहयोग ना मिलने से आप कुछ निराश हो सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपको कुछ अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं। मनचाहा ट्रांसफर या वेतन वृद्धि की इच्छा आज पूरी हो सकती है। कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप आयात निर्यात के काम से जुड़े हैं तो आज आपका बड़ा फायदा हो सकता है। आज आप कुछ अतिरिक्त धन भी कमा पाएंगे। आप चाहें तो आज छोटा मोटा निवेश भी कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या जमीन में निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। निजी जीवन में समस्या आ सकती है। आज जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता बढ़ा सकती है। आपके प्रिय को अच्छी देखभाल के साथ आपके प्यार और सहयोग की भी जरूरत है। शाम को सैर सपाटे पर जाकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। आप खर्च के साथ साथ बचत पर भी थोड़ा ध्यान दें ताकि आने वाले समय में आप बड़े आर्थिक संकट से बच सकें। निजी जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। आपका उग्र स्वभाव आपको अपनों से दूर कर रहा है। कामकाज के मोर्चे पर दिन शानदार रहेगा। आप पूरी मेहनत से अपना काम करेंगे और सर्वश्रेष्ठ देंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। आज दोस्तों के साथ मिलकर आप छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। आज आपके प्रिय की ओर से आपको फायदेमंद सलाह मिल सकती है। आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 38
शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 12:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
मानसिक रूप से आज आप काफी परेशान रहेंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव रहने से आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। ऐसे में आप धैर्य का दामन थामे रहें वरना आपके खराब रवैये की काफी आलोचना हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन किसी तरह की आर्थिक समस्या आपको नहीं आएगी। कामकाज से जुड़ा कोई पुराना मामला आज सुलझ सकता है। आप व्यापार करते हैं तो आज आपको छोटा मोटा फायदा मिल सकता है। बड़े फायदे के लिए आपको और कड़ी मेहनत करनी होगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत रोमांटिक रहेगा। आज प्रेमी/प्रेमिका की ओर से मिला कोई खास तोहफा आपके दिन को और भी खूबसूरत बना देगा। कुछ लोग आज आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित कर सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको बहुत ही समझदारी और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अपनों से सलाह लेना ना भूलें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आज आप कुछ ऐसे गलत फैसले ले सकते हैं जिसका नकारात्मक प्रभाव ना सिर्फ आप पर बल्कि आपके पूरे परिवार पर पड़ेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी का मूड कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। आज वित्तीय लाभ संभव है। अगर आप अपने धन का सही उपयोग करते हैं तो जल्द ही आपका बड़ा फायदा हो सकता है। यदि आप किसी नयी परियोजना में निवेश की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिलने के आसार हैं। दफ्तर में अगर आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज आपको वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











