For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

13 फरवरी राशिफल: कन्या राशि वालों पर आज मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, मिलेगा बड़ा आर्थिक फायदा

|

आज किन राशियों की झोली में होंगे फूल और किसकी झोली में आएंगे कांटे, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए पैसों के मामले में बहुत ही अच्छा रहेगा। आज किसी न किसी तरह का वित्तीय लाभ आपको मिल सकता है। मुमकिन है आपकी आय में वृद्धि हो। यदि आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगे तो भविष्य में इससे भी बड़े फायदे की आप उम्मीद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आज आप दोनों के बीच टकराव संभव है। अगर आप अहंकार का त्याग करते हैं तो अपने रिश्ते को कमजोर पड़ने से आप बचा सकते हैं। इस तरह रोज रोज की अनबन आप दोनों को एक दूसरे से काफी दूर कर रही है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपकी प्रगति हो सकती है। साझेदारी में किए हुए किसी काम से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आप अपने घर की शांति बनाए रखना चाहते हैं तो परिजनों से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। जोश में आकर या उग्र होकर ऐसी कोई बात न करें जिसे लेकर बाद में आपको पछताना पड़े। इस समय आपको अपने घरवालों की भावनाओं को समझना होगा। माता पिता के खिलाफ जाकर कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी लेकिन आज खर्च भी कुछ बढ़ सकते हैं। आप बिना सोच समझे आज काफी पैसा खुद पर खर्च कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं प्रेमी जोड़ों के जीवन में कुछ उथल पुथल संभव है। आज आपके पार्टनर के स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आपकी कोई भी बात उन्हें सही नहीं लगेगी। आपको अपनी ओर से संतुलित व्यवहार करना चाहिए। आज मानसिक रूप से आप कुछ परेशान रहेंगे जिसका प्रभाव शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आज का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। आज आप मन लगाकर और ईमानदारी से अपने काम करेंगे। आज आपके बॉस भी आपकी मेहनत देखकर काफी प्रसन्न होंगे। आज वे समझ पाएंगे कि आपके पास ज्ञान और योग्यता दोनों ही है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। यदि आप व्यापार करते हैं तो हाल ही में लिया हुआ कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय आज सफल हो सकता है। आपके उस फैसले का उचित परिणाम आज आपको मिल सकता है। पैसों की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति धीरे धीरे संभलती नजर आ रही है और आने वाले समय में वित्तीय रूप से आप काफी मजबूत हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। रोमांटिक लाइफ में आज कोई सकारात्मक बात हो सकती है। मुमकिन है आपके पार्टनर आज आपसे कुछ ऐसा कह दें जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा और आप काफी फ्रेश रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। आप पूरे दिन काम करके काफी थका हुआ महसूस करेंगे। आज आपको खुद पर ध्यान देने का ज्यादा समय नहीं मिल पाएगा। आपको अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है इसलिए बेहतर होगा आप एक ब्रेक जरूर लें अन्यथा खराब स्वास्थ्य आपके काम को भी प्रभावित करेगा। आज घर का वातावरण काफी बदला हुआ रहेगा। पिछले कुछ दिनों से परिजनों के साथ आपके जो मतभेद चल रहे थे आज वो खत्म हो सकते हैं। आज आप अपनों के साथ कुछ अच्छा समय बिताएंगे। अगर आप भविष्य में इस तरह की परेशानियों से बचना चाहते हैं तो आपको अपने बर्ताव में नरमी लानी होगी। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज कोई भी बड़ा वित्तीय निर्णय न लें तो अच्छा होगा। रोमांटिक लाइफ में आज ज्यादा जज्बाती होने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपकी पुरानी दोस्ती प्यार में बदल सकती है। इस बात की प्रबल संभावना है कि आपका यह रिश्ता सफल होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें ताकि आपका दांपत्य जीवन सुखी रहे। इस तरह अपने प्रिय को नजरअंदाज कर आप उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। आज आप बहुत ही प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त कर आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आज आपके खर्चे कुछ कम होंगे और आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 5:05 मिनट से 7:55 मिनट तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पिछले कुछ दिनों से आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा परेशान चल रहे थे लेकिन आज आप राहत की सांस लेंगे। आज आपकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आप रोजाना हल्का फुल्का व्यायाम करेंगे तो इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होगी। साथ ही किसी पुराने दर्द से भी आपको जल्द छुटकारा मिल जाएगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। अतीत में किए हुए किसी निवेश का बड़ा फायदा आज आपको मिल सकता है। आज पैसों से जुडी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी और मानसिक रूप से एक बार फिर आप काफी मजबूत महसूस करेंगे। आज आप सुखद वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे। आपके जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलने से आपकी प्रसन्नता बढ़ जाएगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12 से शाम 6:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। पैसों से जुड़ी चिंता आज गहरी हो सकती है। आप महसूस करेंगे कि लगातार प्रयासों के बाद भी आपको उचित परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पा रही है। हालांकि आप निराश न हों, जल्द ही परिस्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज जीवनसाथी का साथ पाकर आप कुछ ज्यादा ही भावुक महसूस करेंगे। पिछले कुछ दिनों से आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई थी लेकिन आज वे प्यार से अपना हाथ आपकी ओर बढ़ाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन थकान भरा रहेगा। आप लगातार काम करेंगे और काफी दबाव भी महसूस करेंगे। आज आपको एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपनी योजनाओं के अनुसार काम करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते है तो जल्दबाजी बिल्कुल न करें। बहुत ही सोच समझकर अपना फैसला लें अन्यथा आपकी एक गलती आप पर भारी पड़ सकती है। यदि मन में किसी भी तरह की दुविधा हो तो अपनों की मदद जरूर लें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहेगा। अचानक आपको मालूम पड़ेगा कि आपके किसी दोस्त के मन में आपके लिए फीलिंग्स हैं हालांकि आपको धीरज से काम लेना होगा। इस समय आपका करियर आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। बेहतर होगा अभी आप अपने काम पर फोकस करें। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम दे सकता है। आज ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आज आपके पिता आपसे बेहद नाराज रहेंगे। अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप सफल होना चाहते हैं तो आपको लगातार मेहनत करते रहना होगा। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा रह जाएगा। आज कामकाज के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहने वाला है। रोमांटिक लाइफ में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके प्रेम संबंध में बहुत निकटता रहेगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और सामंजस्य बना रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ एक यादगार दिन बिताएंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको मिलेगए और परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता भी मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला आज एकदम बढ़िया रहेगा हालांकि आपको आराम पर भी ध्यान देना होगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। भाई बहनों से आपके मतभेद हो सकते हैं जिससे घर का माहौल बिगड़ने की संभावना है। आज किसी परिजन की सेहत को लेकर भी आप चिंतित रहेंगे। पैसों के मामले में आपको आज के दिन कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक कोई पुराना कर्ज आपको परेशान कर सकता है। अगर आप बचत पर थोड़ा और ध्यान देंगे तो मुमकिन है आपकी यह समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। वैवाहिक जीवन में आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी का बदला हुआ व्यवहार आपको सहज महसूस कराएगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। अपनी निजी परेशानियों को अलग रखकर आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिसकी आपको लंबे समय से प्रतीक्षा थी। आज आपके करियर को एक नयी दिशा मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपकी आर्थिक योजना सफल हो सकती है जिससे कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। साथ ही पैसों को लेकर आपके पिता से चल रही आपकी अनबन भी आज समाप्त हो जाएगी। घर में शांति का वातावरण रहेगा। भाई बहन सभी का सहयोग मिलेगा। आज दोस्तों के साथ समय बिताकर आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ दिन बहुत ही रोमांटिक बीतेगा। सेहत के लिहाज से दिन बढ़िया है। आपको मानसिक शांति मिलेगी जिससे आप शारीरिक रूप से भी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में आज किसी सहकर्मी से कुछ गलतफहमी हो सकती है जिससे आप दोनों के बीच टकराव संभव है। आपको अपने क्रोध और शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा बात बहुत बढ़ सकती है। आप बातचीत के द्वारा समस्या का समाधान करने का प्रयास करें। दूसरों के कहने पर अपने वित्तीय फैसले न ही लें तो अच्छा होगा। इस समय पैसों के मामले में आपको बहुत संभलकर रहना होगा अन्यथा जल्द ही आप पर कोई बड़ा वित्तीय संकट आ सकता है। आज पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। आपके खर्चीले स्वभाव की आलोचना हो सकती है। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें। आप महसूस करेंगे कि चीजें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:45 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 13 February 2020 Thursday

What does your Thursday, February 13, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, February 12, 2020, 15:56 [IST]
Desktop Bottom Promotion