Latest Updates
-
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे
13 सितंबर राशिफल: धनु राशि वालों के लिए आ सकता है आज विवाह का प्रस्ताव, खत्म होगी साथी की तलाश
आज ग्रहों की बदलती हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा शुभ या अशुभ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। तो आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपका नया रिश्ता शुरू हो सकता है और अगर आप पहले से रिलेशनशिप में हैं तो आपका रिश्ता आज टूट भी सकता है इसलिए परिस्थितियों का सामना करने के लिए आप खुद को मानसिक रूप से तैयार रखें। कार्यक्षेत्र में आपको उचित परिणाम मिल सकता है। आप अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से अपने लक्ष्य को पूरा कर पाएंगे। आप अपने रास्ते में आने वाली हर चुनौती का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन लाभदायक रहेगा। अचानक धन लाभ मिलने से हाल ही में हुए आपके नुकसान की भरपाई हो सकती है। आज आप निवेश की योजना बना सकते हैं। आपको अपने बढ़ते हुए वजन को नियंत्रित करने की जरूरत है इसके लिए रोजाना व्यायाम करना ना भूलें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। यदि इस समय आप वित्तीय रूप से मजबूत और सुरक्षित हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप बिना सोचे समझें अपने धन का इस्तेमाल करें बल्कि कुछ ऐसा करें जिससे भविष्य में आपको दोगुना फायदा मिले। स्वास्थ्य का मामला आज एकदम बढ़िया रहेगा। आप तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। दफ्तर में नौकरीपेशा जातकों को आज कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। आप काफी मेहनती हैं इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। धन लाभ का योग बन रहा है। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों से सराहना मिलेगी जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 से रात्रि 10:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आप सुस्त और उदास रहेंगे। आप बहुत ही अकेला महसूस करेंगे। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं जिससे आप काफी बेचैन रहेंगे। ऐसे में आप खाली ना बैठें बल्कि घर से बाहर निकलें, दोस्तों से संपर्क करें और उनके साथ थोड़ा समय बिताएं। निश्चितरूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना ही लें तो अच्छा होगा। इस समय आपको दिल से नहीं बल्कि दिमाग से काम लेने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में आज कुछ सकारात्मक बातें हो सकती हैं। जीवनसाथी की ओर से आपको भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज अनावश्यक खर्च के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपके सामने एक अजीब सी स्थिति आकर खड़ी हो सकती है। वरिष्ठों के समक्ष आपको बहुत ही समझदारी और शांति से काम लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पारिवारिक कलह खत्म होने के आसार हैं। परिजनों से अपेक्षित सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज सभी के साथ बाहर घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। अपनों के साथ समय बिताने से आपके संबंधों में मजबूती आएगी। आप तरोताजा महसूस करेंगे। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। आज उनका दोस्ताना स्वभाव आपको बहुत खुशी देगा। रोमांटिक लाइफ में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिनके साथ जल्द ही आप प्यार के रंग में रंग सकते हैं। कामकाज में आज आप अपनी जिम्मेदारियों और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पिछले कुछ समय से घरेलू परेशानियों के कारण आप अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहे थे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिससे आपका डबल फायदा होने के आसार हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपका ध्यान भटक सकता है, पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा। यदि आप परीक्षा में उम्मीद के अनुसार परिणाम चाहते हैं तो आपको अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। एकांत में पढ़ाई करें और अपनी एकाग्रता बनाए रखने के लिए ध्यान का सहारा लें। कामकाज की बात करें तो आज आप अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों पर आज अधिक दबाव रहेगा। इससे थोड़ा तनाव और थकान महसूस हो सकता है लेकिन आपको आराम करने का भी मौका मिलेगा जिससे आप फिर से ताजा और फुर्तीले हो जाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से चला आ रहा आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल होने की संभावना है। आज घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 12:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपको अपने व्यवहार और वाणी में संतुलन बनाकर रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बिगड़ा हुआ मिजाज घर में कोई बड़ा विवाद खड़ा कर सकता है। आपके बिगड़े हुए बोल घर के किसी सदस्य को भावनात्मक रूप से चोट पहुंचा सकते हैं इसलिए संभलकर रहें। पैसों के मामले में आज कोई आपको गलत जानकारी देकर भटकाने का प्रयास कर सकता है। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सोच समझकर फैसला लेना चाहिए। वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपके जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। आपको सौंपा हुआ कोई काम आज सफलतापूर्वक पूरा होने से आपको राहत मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घर हो या दफ्तर आज आप पर एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। सभी काम पूरे करने का दबाव आप पर रहेगा। ऐसे में अपना दिमाग शांत रखें। आप इस तरह के मामलों से निपटने की क्षमता रखते हैं इसलिए ज्यादा चिंता ना करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जिससे रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे होंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा। आप दोनों के रिश्ते में जो खटास आ गई थी आज उसके दूर होने से आपके बीच की दूरियां भी खत्म हो जाएगी। आपका रिश्ता बहुत ही संतुलित रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप किसी बड़े आर्थिक लाभ की उम्मीद कर रहे हैं तो इस दिशा में अपने प्रयास बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दिन की शुरुआत काफी बढ़िया होगी। आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा रहेंगे। आप अपना हर काम पूरी मेहनत, ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी समर्थन मिलेगा जिससे आप काफी प्रोत्साहित होंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ ऐसे मसले हैं जिन पर आपको फौरन ध्यान देने की जरूरत है। घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको कुछ ठोस निर्णय लेने पड़ सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को इस समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर बनी रहेगी। सेहत से जुड़ी किसी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1:15 से शाम 7:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आप इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। बीते कुछ समय से कामकाज की व्यस्तता के कारण आप अपने वैवाहिक जीवन पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन आज अपने प्रिय की सभी शिकायतें दूर करने के लिए दिन अच्छा है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आपके साथी की तलाश आज खत्म हो सकती है। आज आप काफी व्यावहारिक रहेंगे। दफ्तर में आज आपको काम करने का एक अलग ही आनंद महसूस होगा। आपके अच्छे बर्ताव के कारण सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। पैसों को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी। बेवजह खर्च करने से बचें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज से जुड़ी कोई समस्या जिसे लेकर आप काफी समय से परेशान थे आज सुलझने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आज जिस सहजता और तत्परता से आप अपने सभी काम निपटाएंगे उसे देख आस पास के लोग आश्चर्यचकित रह जाएंगे। आज आपको काफी तारीफें भी मिलेंगी। वैवाहिक जीवन में अपने जीवनसाथी से ज्यादा अपेक्षा ना रखें। आज उनकी ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। वैसे निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हर दिन एक जैसा नहीं होता, आज बुरा है तो कल अच्छा होगा। आप प्रयास करते रहें। रोमांटिक लाइफ में आपको किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके पार्टनर की तुनकमिजाजी आप दोनों के बीच मनमुटाव करा सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें, नहीं तो आप अपने लिए ही मुसीबत खड़ी कर लेंगे। आज आपको वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में किसी से बहसबाजी या झगड़ा ना ही करें तो बेहतर होगा। इससे आपकी छवि नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है। इस बात की भी प्रबल संभावना है कि आपके बॉस कोई कड़क रुख अपना सकते हैं। आज किसी मित्र के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है। अगर आप चाहें तो बहुत ही शांति से मामले को सुलझा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है। आपको कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है। आप टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े हैं तो प्लेसमेंट प्रस्ताव मिलने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी की ओर से वही प्रेम और समर्थन मिलेगा जिसकी आपको हमेशा उम्मीद रहती है। सेहत की बात करें तो आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 7 से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
बीते कुछ दिनों से आपके जीवन में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी लेकिन आपके प्रयास और मेहनत के कारण धीरे धीरे चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही है। आप अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को संतुलित करने की कोशिश करेंगे और इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी सहज बने रहेंगे जिससे आपके पार्टनर के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म हो सकता है। अपने शौकिया कार्य करने के लिए दिन अच्छा है। आज आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने का भरपूर आनंद लेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आपका कोई ऐसा काम बन सकता है जिसे लेकर आप उम्मीद छोड़ चुके थे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 4 बजे रात्रि 8:45 तक



Click it and Unblock the Notifications
