For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

15 July Horoscope: धनु राशि वाले न करें आज ये गलती, इन 3 राशियों को भी रहना होगा संभल कर

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य के साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

15 July 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। आज आपकी मुलाकात आपके क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ हो सकती है। मुमकिन है आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। वहीं दूसरी और व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक सौदेबाजी करने का अवसर मिल सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो कुछ गंभीर घरेलू मुद्दे हैं जिन पर आपको ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपको तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग करने की जरूरत है अन्यथा आपका बड़बोलापन आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में नुकसान हो सकता है। आप ज्यादा चिंतित न हो, जल्द ही आपको अपनी नुकसान की भरपाई करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो आपको उनकी अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ सम्मान से पेश आएं। छोटी-छोटी बातों पर बहसबाजी आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में ग्रहण लगा सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की जरूरत है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4 :50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है विशेष रूप से अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। यदि आप घर के सदस्यों के लिए तोहफे खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आज कुछ कमजोर रहेगा। यदि उन्हें पहले से ही कोई बीमारी है तो ज्यादा लापरवाही न करें। आज आपको वाहन का प्रयोग बहुत ही संभल कर करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक:10

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अपने घर के माहौल को खुशनुमा बनाए रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर न लाएं। आपके प्रिय पर आपका भरोसा मजबूत होगा। पैसों की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। हालांकि बिना सोचे समझे पैसों से जुड़ा कोई काम न करें तो अच्छा होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ हंसी मजाक या ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं अपने खानपान का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:21

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार है। आपके मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। यदि कठिन परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपको अपने अच्छे फल की प्राप्ति जरूर होगी। बड़े व्यापारियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आज आप कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचें। परिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार ठीक रखें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज खर्च कुछ कम हो सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको हृदय संबंधित बीमारी है तो आप अधिक सतर्क रहें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:2

शुभ समय:सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसका सदुपयोग करें। ऐसे में आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की जरूरत है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आपसे कोई बड़ी लापरवाही हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि संभव है। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता की ओर से आज आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपके सभी काम आज पूरे होंगे और आपको राहत मिलेगी। खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा, साथ ही आपके काम में भी रफ्तार आएगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज जीवनसाथी का मूड भी कुछ बदला हुआ रहेगा। आपको आपके प्रिय की ओर से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको सिर दर्द थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:केसरिया

शुभ अंक:20

शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। यदि पिता किसी कारणवश आप से नाराज है तो आज आप उन्हें मनाने का प्रयास करें। मुमकिन है आपके बीच की कड़वाहट कम हो जाए। जीवनसाथी का बदला हुआ मिजाज आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आपके प्रिय का अनियंत्रित क्रोध आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने के आसार है। आपको किसी पुराने बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। इसके अलावा घरेलू खर्चों की लिस्ट भी बढ़ती नजर आ रही है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आज आपको गैस, एसिडिटी, अपच आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय:शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में यदि बॉस आपको कोई काम सौंपते हैं तो आप उसे ध्यानपूर्वक करने का प्रयास करें। लापरवाही आपकी नौकरी खतरे में डाल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी दूरी की यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी और महंगी साबित होगी। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार चाहते हैं तो आपको बिना सोचे समझे खर्च करने से बचने की जरूरत है। इसके अलावा आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा विशेष रूप से माता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ठंडी चीजों के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा लेकिन आप अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। साथ ही आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए आपको काफी सराहना भी मिलेगी। अगर आप व्यापारी है और नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय:सुबह 7 से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि मन में कोई दुविधा है तो आप अपने किसी करीबी से अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। हो सकता आपको अपने सवालों के जवाब मिल जाए। इसके अलावा अगर आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ इस परेशानी से बाहर निकलने का प्रयास करना चाहिए। पैसों की बात करें तो आज आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने की प्रबल संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। सेहत में सुधार आने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय:सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज अचानक शरीर के किसी हिस्से में दर्द की शिकायत हो सकती है। आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। यदि किसी सहकर्मी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो सब कुछ भूल कर आज आप सारे गिले शिकवे दूर करने का प्रयास करें। इस तरह की बातें आपके काम को भी प्रभावित कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने बड़े संपर्कों से अच्छा लाभ हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वालों आज संभलकर रहना होगा। निजी जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पिता की ओर से आपको कोई खास तोहफा भी मिल सकता है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 15 July 2021 Thursday

What does your Thursday July 15, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, July 14, 2021, 16:21 [IST]
Desktop Bottom Promotion