For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

17 सितंबर राशिफल: धनु राशि वालों को मिलेंगे आज अच्छे परिणाम, सेहत में आएगा बड़ा सुधार

|

कैसा बीतेगा आपका आज का दिन अच्छा या बुरा? क्या आज आपकी समस्याओं का समाधान होगा या फिर बढ़ेगी आपकी मुसीबतें? यह सब बताएगा आपका दैनिक राशिफल तो आइए जानते हैं आज ग्रहों की स्थिति क्या कहती है आपके बारे में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। हालांकि आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन कुछ ऐसी बातें भी हो सकती हैं जिससे आप थोड़े निराश हो जाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे लेकिन किसी कारणवश आपका कोई एक काम बीच में ही अटक सकता है। व्यापारियों को भी आज किसी नई डील को लेकर थोड़ी दिक्कत आ सकती है। मुमकिन है कागजी करवाई में कोई अड़चन आने से कुछ समय के लिए काम टल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा रहेगा आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान रहेगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आप जो प्रयास कर रहे हैं आज वो रंग लाता नजर आएगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आपके जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आप दोनों के रिश्ते में सुधार आने की संभावना है। आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी रहेगी। वे आपके पास बातचीत के लिए आ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आप भी नाराजगी छोड़कर उनकी बातों को ध्यान से सुनें और समझें। कायक्षेत्र में चुनौती आ सकती है। आपको अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखने की जरूरत है। आप महसूस करेंगे चीजें अपने आप ही आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। पैसों के मामले में आज सावधान रहें। आज आपके पैसे चोरी या खो सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप थोड़ा सुस्त और बोझिल महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज में आज किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। आप निश्चय करें कि आपको अपने अधूरे काम आज पूरे करने हैं, खासतौर पर नौकरीपेशा जातक इस बात का ध्यान रखें अन्यथा आपके उच्च अधिकारियों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आ सकती है। आपको अपना व्यवहार संतुलित रखने की जरूरत है। आपका आक्रामक रवैया आपके जीवनसाथी और घर के अन्य सदस्यों के साथ आपकी दूरियां बढ़ा रहा हैं। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। पैसों की स्थिति कमजोर रहेगी। आप जिस बकाए रकम की प्राप्ति की आज उम्मीद कर रहे थे उसके ना मिलने से आपको बड़ा झटका लगेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया साबित होगा। आपकी शिक्षा से जुड़ा कोई बढ़िया अवसर आपको मिलने के आसार हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आप काफी उत्साहित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आप अपने छोटे मोटे काम आसानी से निपटा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अचानक आपको मालूम पड़ेगा कि आपके वरिष्ठ आपके काम की जांच कर रहे थे और वे आपसे बेहद प्रसन्न और संतुष्ट हैं। प्रबल संभावना है कि जल्द ही आपकी तरक्की का सपना पूरा हो जाएगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बढ़िया रहेगा। आज आप दोनों मिलकर पारिवारिक समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको पुराने किसी कर्ज से मुक्ति मिलने के आसार हैं। कोई नया काम या व्यापार शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। दफ्तर में काम अधिक रहेगा जिसे पूरा करने में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि आप पीछे हटने वालों में से नहीं है। यदि आप एक बेहतर योजना के अनुसार चलेंगे तो समय पर सारे काम निपटा लेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके किसी प्रयास में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और आनंद रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में वे किसी बड़ी समस्या से जूझ रहे थे तो आज उनकी मुश्किल हल हो सकती है और उन्हें कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। आज धन लाभ का योग बन रहा है लेकिन आपके बिना सोचे समझे खर्च करने की आदत को बदलने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपके स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन रहेगा। आसपास के लोगों से आपका विवाद हो सकता है। आप खुद पर नियंत्रण रखें तो बेहतर होगा। विशेष रूप से कार्यस्थल पर आप अपना बर्ताव ठीक रखें। यदि आज आपका कोई करीबी आपको सलाह देता है तो उसे नजरअंदाज ना करें बल्कि उनकी बातों पर गौर करें, हो सकता है वे आपके ही फायदे की बात कर रहे हों। आज आपका कोई जरूरी काम अटक सकता है जिससे आपकी चिंता बढ़ेगी। ज्यादा परेशान ना हो, ऐसी स्थिति ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। आपका यह काम सही समय पर बन जाएगा। आप बस मेहनत करें और लक्ष्य से ना भटकें। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। आपके कड़वे बोल जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। हो सकता है वे भी अपना आपा खो बैठें और आप दोनों के बीच कोई विवाद हो जाए। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज लगभग हर प्रयास में आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति की बात करें तो पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। किसी छोटे से काम के बनने से आपको बड़ा फायदा मिलने के आसार हैं। आपको उम्मीद से ज्यादा धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने पैसों का उपयोग सही जगह पर करें। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो सोच समझकर ही अपना पैसा लगाएं। दूसरों से प्रभावित होकर या उनकी बातों में आकर अपने वित्तीय फैसले लेने से बचें। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी जोड़ों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आज आपके पार्टनर आपसे कुछ नाराज रहेंगे। सेहत का मामला आज एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपके निजी और व्यावसायिक जीवन में कुछ सकारात्मक घटनाएं हो सकती हैं। आप व्यापार करते हैं तो आपको बहुत बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। इससे आपका काम आगे बढ़ेगा और साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। आज आप कुछ और लोगों को अपने काम से जोड़ने का निर्णय ले सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को भी आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके प्रमोशन की उम्मीद बढ़ सकती है। आप बस मेहनत करते रहें। इस राशि के विद्यार्थियों को आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन लाभदायक रहेगा। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां रहेगी। रोमांटिक लाइफ में आज आप अपने पार्टनर के साथ विवाह करने का निर्णय ले सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पिछले कुछ दिनों से आप अपनी सेहत को लेकर थोड़े परेशान चल रहे थे। आपको लगातार सुस्ती और आलस महसूस हो रहा था लेकिन आज आप थोड़ा बेहतर महसूस करेंगे। अपने दिन की शुरुआत हल्के फुल्के व्यायाम से करेंगे। आज आप ध्यान का भी सहारा लेंगे। खुद को सेहतमंद रखने के लिए आपकी इस नई शुरुआत का असर आपके काम पर भी दिखाई पड़ेगा। आज आप पूरी एकाग्रता के साथ अपने काम कर पाएंगे। आपके उच्च अधिकारी भी आपके काम करने के तरीके से संतुष्ट रहेंगे। आप काम का ज्यादा बोझ लेने से बचें। इसके लिए आप अपना काम ठीक समय पर पूरा करने की कोशिश करें। कल पर कोई काम ना ही टालें तो बेहतर होगा अन्यथा आप पर दबाव बढ़ सकता है। कुछ पारिवारिक मसले हैं जिन्हें आज आप सुलझाने की कोशिश करेंगे। हालांकि आपको गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस समय आपको जोश से नहीं, होश से काम लेने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

रोमांटिक लाइफ में आज आपको बहुत ही आश्चर्यजनक परिणाम मिल सकते हैं। आपके पार्टनर आपसे कुछ ज्यादा ही गर्मजोशी से मिलेंगे। आज वे खुलकर आपके सामने अपनी भावनाएं व्यक्त करे सकते हैं। उनके मन की बात जानकर आपको बेहद प्रसन्नता होगी और आप उनसे काफी जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। आप सिंगल हैं तो अपने प्रेम संबंध की शुरुआत करने के प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में भी खुशियां रहेगी। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। पैसों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा लेकिन आज वित्तीय मामलों में आपको किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप जमकर मेहनत करेंगे। दफ्तर में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने में आप सफल रहेंगे जिससे काम का बोझ भी हल्का हो जाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आमदनी से ज्यादा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको अपनी जमा पूंजी में से पैसे निकालने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। घर में आज कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। भाइयों से आपकी बहसबाजी होने से घर का वातावरण अशांत रहेगा। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला अचानक उभर सकता है। आपसी सहमति ना होने के कारण मामला हद से ज्यादा बिगड़ सकता है। ऐसे में आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखना होगा अन्यथा बाद में पछताने के अलावा कुछ नहीं बचेगा। दफ्तर में आज आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसके बारे में आपको बहुत ही कम जानकारी हो। इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर आप अपने वरिष्ठों से मदद लेने में संकोच ना करें। सेहत के मामले में लापरवाही ना करें। आपको वायरल संक्रमण होने की संभावना है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आप काफी शांत और बेहतर महसूस करेंगे। आपके सामने चाहे जैसी भी परिस्थिति हो आप बहुत ही सहजता से उसका सामना करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। पैसों को लेकर आज आप कोई समझदारी भरा फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है आप कोई निवेश करें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपकी आज की डेट बहुत ही खास और रोमांटिक रहेगी। शादीशुदा जातकों को अपने जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने परिश्रम का फल मिल सकता है। जल्द ही आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में भी आपको शानदार सफलता मिल सकती है। इस समय साझेदारी आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी। आज आप बहुत ही प्रसन्न रहेंगे और अपने लिए भी कुछ समय निकाल पाएंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से शाम 5 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 17 September 2019 Tuesday

What does your Tuesday, September 17, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, September 16, 2019, 15:22 [IST]
Desktop Bottom Promotion