For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

18 सितंबर राशिफल: इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज बड़ा उछाल

|

आज किन राशियों का किस्मत देगी साथ और बनेंगे उनके बिगड़े हुए काम, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए थोड़ा बेहतर रहेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं लेकिन आप इस बात का भी ध्यान रखें कि कहीं आप खुद के लिए कोई मुसीबत ना खड़ी कर लें। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में प्रतिस्पर्धा तेज होगी। आप भी अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे और अपने उच्च अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पुराने किसी निवेश का अच्छा खासा फायदा आपको मिलने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कत हो सकती है। जीवनसाथी से किसी बात पर मनमुटाव होने की संभावना है लेकिन शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आप बस अपने गुस्से पर काबू रखें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज घर परिवार पर आप ज्यादा ध्यान देंगे। घर की साज सजावट में आप कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। आप किसी मित्र या परिचित से आकर्षित हो सकते हैं। ऐसे मामलों में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। पहले आप भली भांति सामने वाले को जानने समझने की कोशिश करें फिर कोई निर्णय लें। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप एक दूसरे के लिए कुछ समय निकाल पाएंगे और फिल्म देखने या किसी खूबसूरत स्थल पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपको अपेक्षित परिणाम मिलने के आसार हैं। यदि आपकी कोई आर्थिक योजना अधर में लटकी हुई है तो उसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:45 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपका काम धीमी गति से चलेगा जिस कारण ज्यादा मुनाफा नहीं मिल पाएगा। पैसों को लेकर आज आप तनाव में रहेंगे। आज आपको अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है। आज आप आमदनी का नया स्रोत ढूढ़ने का प्रयास कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज आपके कुछ पुराने दोस्त अचानक आपसे मिलने घर आ सकते हैं। उनसे मुलाकात करके आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। रोमांटिक लाइफ में आपको बहुत सावधान रहना होगा। इस समय क्रोध और अहंकार से बचने की जरूरत है अन्यथा आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आपको थकान महसूस होगी और किसी भी काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 33

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा। आप काफी अच्छा और सकारात्मक महसूस करेंगे। आज काम का बोझ हल्का रहेगा जिससे आपको स्वयं के लिए समय मिल पाएगा। आप दोस्तों के साथ कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। परिजनों का प्रेम और स्नेह मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो पार्टनर के साथ आज आप काफी बढ़िया समय गुजारेंगे। आप दोनों के बीच का प्रेम और भी गहरा होता नजर आएगा। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए आज विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी चर्चा हो सकती है, यह मामला आपकी संतान से जुड़ा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती रहेगी। खरीदारी करने के लिए दिन अच्छा है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 12:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आज आप किसी मुसीबत में फंस जाते हैं तो आपके मित्र और परिजन आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। समय पर मिली उनकी सहायता से आप काफी प्रसन्न रहेंगे और इसकी सराहना भी करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ अपना सुख दुख साझा करेंगे। उनके सहयोग से आज आप अपना कोई अटका हुआ काम भी पूरा कर पाएंगे। आप दोनों मिलकर सारी जिम्मेदारियां निभाने का प्रयास करेंगे। रोमांटिक लाइफ में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप अपने पार्टनर से आज खुलकर बातें करेंगे और वे भी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है। निवेश का बढ़िया मौका आपको मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आपके काम समय पर पूरे होंगे। सेहत अच्छी रहने से आज आप अपने काम दोगुनी तेजी से कर पाएंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको संभलकर रहने की जरूरत है। ईर्ष्यालु और स्वार्थी प्रवृति के लोगों से बचकर रहें। ऐसे लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते है। इसके लिए वे आपके बारे में झूठी और गलत अफवाह फैलाने का प्रयास कर सकते हैं। अगर आप सावधानी बरतेंगे तो आपका दिन आनंद में बीतेगा। इस समय आपको अपने माता पिता की सलाह के अनुसार चलने में ही भलाई है। आपको समझना होगा कि वे आपके शुभचिंतक ही हैं। पैसों के मामले में आज आपको उचित परिणाम मिल सकते हैं। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आप अपने जीवनसाथी को लेकर चिंतित रहेंगे। उनकी सेहत में गिरावट आने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इस तरह के मामलों में लापरवाही करने से बचें। फौरन डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 5:40 से रात्रि 9:40 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

केवल ख्वाब देखने से ही आप अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सकते हैं, इसके लिए आपको मेहनत करने की जरूरत है और आपकी यह मेहनत सही दिशा में भी होनी चाहिए। इस समय आपको एक अच्छी योजना बनानी चाहिए ताकि आप जल्द से जल्द अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। पैसों की बात करें तो आज का दिन कुछ खास नहीं है। पैसों की कमी के कारण आपके किसी काम में बाधा आ सकती है। कुछ घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने चाहिए अन्यथा जल्द ही आप पर बड़ा संकट आ सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपके खिलाफ विरोध के स्वर सुनाई दे सकते हैं। परिजन आपसे नाराज रहेंगे। आपके माता पिता आपके लापरवाह रवैये की आलोचना कर सकते हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 10:05 से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज काम का बोझ बढ़ने से आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से परेशान रहेंगे। आज परिवार को भी ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। काम और निजी जीवन में संतुलन बनाने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जिससे आपको झुंझलाहट महसूस होगी। आज आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। गुस्से में अप्रिय भाषा का प्रयोग ना ही करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव बना रहेगा। यदि आप उन्हें समझाने का प्रयास करेंगे भी तो इस समय शायद वे आपका पक्ष ना समझें। बेहतर होगा आप थोड़ा इंतजार करें। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। खर्चे कम रहेंगे। दफ्तर में अपना काम ध्यान से करें। आज आपकी छोटी सी भी गलती आपके उच्च अधिकारियों का गुस्सा बढ़ा सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 35

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 7:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आप बहुत ही प्रसन्न रहेंगे। आज जो भी काम आप करेंगे उसका उचित परिणाम आपको मिलने के आसार हैं। आज आप स्वयं पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। मुमकिन है आपको किसी समाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिले जहां सबकी निगाहें आप पर टिकी होंगी। अपने आकर्षक व्यक्तित्व के कारण आज लोगों से खूब तारीफें मिलेंगी। आज आप पूरे जोश और उत्साह से अपना काम पूरा करेंगे। दफ्तर में आपके उच्च अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। आज आपके पास किसी पार्ट टाइम जॉब का भी ऑफर आ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है लेकिन आपको समय का खास ध्यान रखने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी और आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आप कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। जीवनसाथी हो या आपके प्रेमी/प्रेमिका आज आप प्यार के रंग में रंगना पसंद करेंगे। आज की शाम आपके लिए खास रहने वाली है। कामकाज को लेकर चल रहा आपका कोई प्रयास आज सफल हो सकता है। आज इससे जुड़ी यात्रा भी आपको करनी पड़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन लाभ कमाने वाला रहेगा। कोट कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इससे आने वाले समय में आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। विद्यर्थियों को आज कुछ अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए आज आप मन लगाकर पढ़ाई करें। किसी तरह का तनाव लेने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 38

शुभ समय: दोपहर 1:20 से शाम 7:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

रोमांटिक लाइफ में आज कोई बड़ी समस्या आ सकती है। पार्टनर के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे। आप अपना आपा खोते हैं तो शायद आज आपका रिश्ता टूट सकता है। सोच समझकर और ठंडे दिमाग से परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। अटका हुआ मामला सुलझने से लाभ होगा। हालांकि आपको सोच समझकर ही अपने आर्थिक निर्णय लेने की जरूरत है। अपने बढ़ते हुए खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखें। वैवाहिक जीवन आज अच्छा रहेगा। आज आप दोनों काफी बढ़िया समय गुजारेंगे। हो सकता है आज अपने प्रिय के लिए कोई खूबसूरत तोहफा भी खरीदें। पिता की सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। आज आपका रुझान धार्मिक कार्यों में ज्यादा रहेगा। मुमकिन है आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाएं। आप कुछ जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 1

शुभ समय: शाम 6:25 से रात्रि 8:40 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज सभी परेशानियों को भूलकर आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आज आपका अधिकांश समय दोस्तों के साथ घूमने फिरने में बीत सकता है। आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते मजबूत बने रहेंगे। आज छोटे भाई या बहन की ओर से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज किस्मत का साथ मिलेगा और कोई ऐसा काम बन सकता है जिसकी आप उम्मीद छोड़ चुके थे। इससे आपका बड़ा फायदा होने के आसार हैं। कामकाज से जुड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आप मन लगाकर काम करेंगे। बीते कुछ दिनों से आप काम को लेकर काफी भागदौड़ कर रहे थे लेकिन आज आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 6:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 18 September 2019 Wednesday

What does your Wednesday, September 18, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, September 17, 2019, 15:47 [IST]
Desktop Bottom Promotion