For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

19 दिसंबर राशिफल: मकर राशि वालों को मिलेगा आज अपनी मेहनत का मीठा फल

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? क्या आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और मिलेगा आपको उचित परिणाम, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। लंबे समय तक सोचने के बाद ही आप ये फैसला लेंगे। आप किसी नयी कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन दे सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और आपके किसी काम में कोई बड़ी रूकावट आ रही है तो आपको फौरन कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। यदि आप इस आर्थिक समस्या का समाधान चाहते हैं तो आपको एक बेहतर आर्थिक योजना की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आज आपकी माता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। आज आपको काम के साथ आराम पर भी ध्यान देना होगा। इस तरह खुद पर दबाव डालकर आप अपने स्वास्थ्य को कमजोर कर रहे हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन आज एक खूबसूरत मोड़ ले सकता है। आज जीवनसाथी की ओर से आपको वो खुशखबरी मिल सकती है जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। आज आप अपने पारिवारिक जीवन में एक नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। आपसी मनमुटाव भूलकर आप सभी के साथ अपने रिश्ते सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे, विशेष रूप से भाइयों के साथ आज आप ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। यदि आज कोई बड़ा खर्चा होता भी है तो किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने सहकर्मियों पर आंख बंद करके भरोसा ना करें, आपके साथ धोखा हो सकता है। स्वास्थ्य का मामला आज एकदम बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। भारी सामान उठाने से बचें या फिर ऐसा कोई काम ना करें जिसमें शारीरिक श्रम ज्यादा करनी पड़े अन्यथा शरीर के किसी हिस्से में दर्द से आप काफी परेशान रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आज कलह रहेगी। आपका अड़ियल स्वभाव आज घर की शांति को भंग कर सकता है। यदि परिजनों से किसी बात पर वैचारिक मतभेद होते भी हैं तो आपको पलटवार करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ भी अपना बर्ताव ठीक रखें। किसी और का गुस्सा उनपर निकालकर आप उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में सब कुछ सामान्य रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ एक रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि आप व्यापार करते हैं और कोई बड़ा व्यावसायिक लेन देन करने वाले हैं तो बहुत ही समझदारी से ये सौदा करें। बेहतर होगा आप अपने सलाहकार से अच्छी तरह राय विचार कर लें ताकि नुकसान की संभावना ना रहे। हाथ खोलकर खर्च करने के कारण जल्द ही आप पर कोई भारी संकट आ सकता है, विशेष रूप से आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बीच में ही अटक सकती हैं। यदि अपनी जीवनशैली में सुधार चाहते हैं तो आप अपने दोस्तों से बात कर सकते हैं। वे आपको सही सलाह दे सकते हैं। जहां तक हो सके सकारात्मक बातों पर ही विचार करें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता पिता आपसे प्रसन्न रहेंगे और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। सेहत की बात करें तो आज यदि आपको कोई समस्या हो रही है तो बेहतर होगा आप डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 10:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि लंबे समय से आपका धन कहीं अटका हुआ था तो आज उसकी प्राप्ति आपको हो सकती है। हालांकि आपको अपनी गलतियों से सबक लेना चाहिए। जल्दबाजी में वित्तीय लेन देन करने से बचें अन्यथा आप भविष्य में भी इसी तरह परेशान रहेंगे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अगर आप किसी खास से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आपका दिल टूट सकता है। बेहतर होगा आप कुछ दिन और इंतजार करें। शादीशुदा जोड़ों का दिन सामान्य रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आज काम को लेकर अचानक यात्रा का योग बन रहा है, ऐसे में आपको काफी थकान रहेगी। अपने खानपान का ध्यान रखें और समय पर भोजन करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपके मन में काफी उथल पुथल मची रहेगी। कई बातें आपके दिमाग में चलती रहेंगी। ऐसे में आप कोई भी फैसला लेने में असमर्थ महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें। यदि आप किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रहे हैं तो कुछ समय के लिए अपना यह निर्णय टाल दें। निजी जीवन की परेशानियों से निपटने की आप पूरी कोशिश करेंगे। घर के माहौल में सुधार लाने की लिए आज आप परिजनों के लिए एक सरप्राइज पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। मुमकिन है कि एक साथ समय बिताकर रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। दफ्तर में अपने सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद ना ही रखें तो अच्छा होगा। हो सकता है आज वे आपकी सहायता ना कर पाएं। सेहत की बात करें तो मानसिक तनाव के कारण आप बोझिल महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: प्रातः 5:10 से दोपहर 12:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आर्थिक स्थिति में सुधार आने से आज आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर पाएंगे। आज आप बच्चों के लिए जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। दोस्त सहयोगी रहेंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। आज आप अपने कुछ खास मित्रों के साथ पार्टी, सिनेमा या लॉन्ग ड्राइव का भरपूर आनंद उठा पाएंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो सिंगल जातक आज अपनी रोमांटिक लाइफ की शुरुआत कर सकते हैं। मुमकिन है आज आपको अपने सपनों का राजकुमार या राजकुमारी मिल जाए। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज अपने जीवनसाथी को कोई तोहफा देने के लिए दिन अच्छा है। इससे उनकी नाराजगी भी दूर होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव अधिक रहेगा। हालांकि आप अपनी योजना अनुसार ही सभी काम समय पर पूरे करेंगे। इन सबके बीच अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। पार्टनर की ओर से आपको वही प्यार और गर्मजोशी का एहसास होगा जिसकी आपको हमेशा उनसे उम्मीद रहती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपके जीवनसाथी का मूड भी कुछ बदला हुआ नजर आएगा। वे आपके साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश ना आएं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। आज सुख सुविधा की चीजों पर आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। माता पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उनका भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे जिससे वरिष्ठ आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। हो सकता है आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। इसके लिए आज आपको एकांत चाहिए होगा ताकि बिना किसी व्यवधान के आप अपना काम कर पाएं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। अगर आप अपने परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है। गलतफहमी के कारण घर के किसी सदस्य से आपकी अनबन संभव है। बेहतर होगा आप बातचीत के द्वारा परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ आज आपकी बहसबाजी हो सकती है। गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 45

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप व्यापार करते हैं तो मुमकिन है आज कुछ रचनात्मक मिजाज वाले लोगों से आपका संपर्क होगा। इससे भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है इसलिए ज्यादा हैरान ना हों। पैसों के मामले में आज सोच समझकर ही खर्च करें विशेष रूप से आज बड़ी खरीदारी करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल तथा परिजनों के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन रहेगा। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा समर्थन भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास करने वाले हैं। हो सकता है इस सरप्राइज की प्लानिंग वे काफी समय से कर रहे हों।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 35

शुभ समय: दोपहर 1:15 से शाम 5:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में आज चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। आज आपकी मेहनत और काम के प्रति गंभीरता को देखकर वरिष्ठों की राय आपके बारे में बदल सकती है। बेहतर होगा आप इसी तरह परिश्रम करते रहें ताकि आपकी तरक्की का सपना जल्द ही पूरा हो जाए। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको सही नीतियों के अनुसार ही काम करना होगा। सबसे पहले आप अपने खर्चे का लेखा जोखा ठीक से रखें। इसके अलावा निवेश से जुड़े फैसले भी सोच समझकर ही लें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। हालांकि आप पर आज जिम्मेदरियां कुछ अधिक रहेगी लेकिन परिजनों के सहयोग से आप अपनी हर जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 44

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज परिजनों को आपसे कुछ शिकायतें रहेगी, विशेष रूप से आपके माता पिता नाखुश रहेंगे। आपका लापरवाह रवैया उनकी चिंता और नाराजगी का कारण हो सकता है। यदि अपनों की खुशी चाहते हैं तो आपको अपनी गलती सुधारनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में आज उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप महसूस करेंगे कि कठिन परिश्रम के बाद भी आपको उचित परिणाम नहीं मिल पा रहा है। यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं तो किसी दूसरी जगह आप नौकरी के लिए आवेदन दे सकते हैं। हालांकि इस समय आपको अपने फैसले सोच समझकर लेने होंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने बजट अनुसार ही खर्च करेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। आज जीवनसाथी के स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहेगी। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4 बजे रात्रि 10:45 तक

English summary

Daily Horoscope for 19 December 2019 Thursday

What does your Thursday, December 19, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, December 18, 2019, 15:04 [IST]
Desktop Bottom Promotion