Latest Updates
-
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश
2 दिसंबर राशिफल: तुला राशि वाले रहेंगे आज बहुत ही व्यस्त
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या आज आपको मिलेगा भाग्य का साथ, जानने के लिए पढ़ें आज का अपना राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज आप आभूषणों की भी खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां रहेगी। जीवनसाथी हर छोटे बड़े फैसले में आपका साथ देंगे। आज परिजनों में आपसी लगाव देखने को मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ समय बिताने के लिए आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आज बच्चों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। माता की सेहत में सुधार आने से आपको एक बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है जो बेहद फायदेमंद साबित होगी। लंबे समय से अटकी हुई आपकी कोई डील आज पूरी हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 3 बजे

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज को लेकर चल रहे आपके किसी प्रयास में विफल होने से आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आज आप बेवजह की बातों में उलझकर रह जाएंगे जिसकी वजह से आप अपनी योजना अनुसार कोई काम नहीं कर पाएंगे। हालांकि व्यवसाय से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। साथ ही आज वाहन का प्रयोग करते समय आपको खास सावधानी बरतनी होगी। आपको चोट लगने की संभावना है। पैसों के मामले में आज किसी तरह की जल्दबाजी ना करें। आर्थिक सौदेबाजी करते समय आप सावधान रहें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 1:45 से 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
जीवनसाथी से बिगड़े हुए संबंध में सुधार होने की संभावना है जिससे आपके वैवाहिक जीवन में एक बार फिर प्रेम और शांति का आगमन होगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी हालांकि आज बच्चे आपसे ज्यादा समय की मांग कर सकते हैं। आज आप अपने निजी जीवन के मामलों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन परिजनों के सहयोग से आप सब कुछ आसानी से संभाल लेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही शुभ है। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आज कोई अच्छा अवसर आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि आपकी वजह से दूसरों को किसी तरह की परेशानी ना हो।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
परिजनों के बीच अनबन और आपसी समझ बिगड़ने के कारण घर का वातावरण अशांत रहेगा। आज माता पिता से भी आपके मतभेद हो सकते हैं। आपका गलत रवैया उन्हें दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप बहुत ही सोच समझकर काम लें। कामकाज के मोर्चे पर कुछ उतार चढ़ाव आ सकते हैं। आज काम का बोझ ज्यादा नहीं रहेगा लेकिन आप कुछ सुस्त रह सकते हैं जिसकी वजह से आपका काम में ख़ास मन नहीं लगेगा। बेरोजगारों को आज रोजगार मिलने की पूरी संभावना है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको जीवनसाथी और संतान दोनों से सुख की प्राप्ति होगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपके प्रेमी/प्रेमिका से गलतफहमी के कारण आप दोनों के बीच मनमुटाव हो सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 48
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आज किसी तरह की आर्थिक समस्या से आपको दो चार नहीं होना पड़ेगा। साथ ही आपके अच्छे सितारे धन लाभ की ओर भी इशारा कर रहे हैं। नौकरी हो या व्यापार यदि आप कुछ नया करने का प्रयास कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आज काम से जुड़ी यात्रा भी संभव है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। अपनों के साथ समय आनंद में बीतेगा। जीवनसाथी के साथ आज छोटी मोटी तकरार मुमकिन है लेकिन धीरे धीरे सब कुछ सामान्य हो जाएगा। स्वयं लिए हुए किसी निर्णय को लेकर आज आप खुद को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। धैर्य और खुद पर भरोसा रखें। अजनबी लोगों से सावधान रहें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आज आपके जीवनसाथी के बीच कुछ गलतफहमी हो सकती है जिससे आप दोनों के बीच झगड़े हो सकते हैं। अगर आप बात को संभालना चाहते हैं तो अपना बर्ताव ठीक रखें। साथ ही, चुप रहने में ही भलाई है अन्यथा बात बहुत आगे बढ़ सकती है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। अपने पार्टनर के साथ बिताए हुए ये पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। आज आप दोनों अपने उज्जवल और सुंदर भविष्य की योजनाएं भी बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई में आपका खूब मन लगेगा और आपकी एकाग्रता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा फायदा मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:30 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी व्यस्त और थकान भरा रहेगा। पिछले कुछ समय से दफ्तर में आप अपने कुछ कार्यों को टालते आ रहे थे लेकिन आज आपको अपने सभी काम समय पर निपटाने होंगे। व्यवसायिक मामलों को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। ऐसे में आपको बिना किसी से राय सलाह के कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए। परिजनों से किसी बात पर असहमति होने से उनके साथ मनमुटाव हो सकता है। आपको आराम से बैठकर उन्हें अपनी बात समझानी चाहिए। वाद विवाद से केवल आप घर की शांति भंग करेंगे। आज जीवनसाथी की ओर से भी कुछ खास सहयोग आपको नहीं मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में कोई समस्या आ सकती है। अपने पार्टनर से किया हुआ वादा पूरा ना करने के कारण आप दोनों के बीच मतभेद होने की संभावना है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 8:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज घर में रिश्तेदारों का आना हो सकता है जिससे माहौल काफी बढ़िया रहेगा। आप भी उनकी आवभगत में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। आप ढ़ेर सारी मस्ती करेंगे और मन काफी प्रसन्न रहेगा। भाई बहनों के साथ आपसी समझ में वृद्धि होगी। आप उनके साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करने की योजना भी बना सकते हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो जितना ज्यादा आप एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे, उतना ज्यादा आप दोनों के बीच का प्रेम गहरा होता जाएगा। जीवनसाथी के साथ भी आपका रिश्ता मधुर बना रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज समय का खास ध्यान रखना होगा। यदि आज आप दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। मुमकिन है आपको अपने बॉस के कई सवालों के जवाब देने पड़ें। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा। आप बहुत ही राहत महसूस करेंगे। साथ ही आज आप मनोरंजक गतिविधियों में लिप्त रहेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा क्योंकि आज आपके प्रिय कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। वहीं दूसरी ओर प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए परिजनों से सहमति लेने के लिए समय अच्छा है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। अचानक आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही शांति और समझदारी से काम लेना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। हालांकि इस समय आपको बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत के मामले में दिन अच्छा है। आज आप काफी संतुष्ट और बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
माता या पिता की सेहत में गिरावट आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। कुछ पुराने मुद्दे उभरने से परिजनों से आपकी अनबन भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। बेहतर होगा आप अपने से बड़ों के प्रति सम्मान भाव रखें। आज पूजा पाठ में आपका कुछ ज्यादा ही मन लगेगा। मुमकिन है आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कठिन रहेगा। उच्च अधिकारियों की लगातार रोक टोक के कारण आप काफी निराश रहेंगे। अगर आपको लगता है कि आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का सही अवसर प्राप्त नहीं हो रहा है तो आप अपनी नौकरी बदलने की कोशिश करें, शायद आपकी किस्मत आपको सही जगह पहुंचा दे। पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आपको जिस आर्थिक लाभ की उम्मीद थी वो आज आपको मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 24
शुभ समय: सुबह 9:40 से शाम 5:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। अगर आप इच्छित फल प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। नाकामियों से घबराए नहीं बल्कि इन्हें अपनी तरक्की का आधार बनाएं। घरेलू मामले कुछ परेशान कर सकते हैं। परिजनों के बीच आपसी मतभेद घर में कलह की वजह बन सकते हैं। आप धैर्य से काम लें। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के व्यवहार में आपको कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर की तरफ से खास सहयोग ना मिलने के कारण आपको काफी निराशा होगी। हो सकता है आपकी किसी बात को लेकर वे आपसे नाखुश रहें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 34
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 4:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अचानक धन लाभ होने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां आएंगी। परिजनों के साथ आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। आज आप परिवार से जुड़े किसी मामले को निपटाने में कामयाब रहेंगे जिससे माहौल एक बार फिर शांत और बढ़िया हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। वरिष्ठ आपसे प्रसन्न रहेंगे और आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपको कोई बड़ा आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी सकारात्मकता देखकर काफी प्रभावित होंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 5:55 तक



Click it and Unblock the Notifications











