For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

20 दिसंबर राशिफल: जानें शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

|

आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत और मिलेगी उन्हें सफलता और किसे आज भी नहीं मिलेगा किस्मत का साथ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मानसिक रूप से आज आप काफी परेशान रहेंगे। दिमाग में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। आपको समझना होगा हर दिन एक जैसा नहीं होता है। यदि आज आपको परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं मिल पा रहे हैं तो कल का दिन आपके लिए उम्मीद की नयी किरण लेकर आएगा। निराश और उदास होकर अपना समय व्यर्थ ना करें बल्कि अपने प्रयास जारी रखें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक नहीं है। बिना सोचे समझे आप मनोरंजन और ऐशो आराम की चीजों पर ज्यादा खर्च करने से बचें। आज आपको अपनी वाणी पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखना होगा। आपकी फिसली हुई जुबान आज आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है। कुछ ऐसा करने से बचें जिससे आपके अपने नाराज हो जाएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक नहीं है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 14

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ आपको मिल सकता है हालांकि काफी कठिन परिश्रम के बाद ही आपको इस धन की प्राप्ति होगी। आप इस धन का प्रयोग सही तरीके से करें। आज कुछ घरेलू मामलों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं लेकिन आपके जीवनसाथी की समझदारी से आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज का बोझ आज आपका तनाव कुछ बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको एक बेहतर योजना के अनुसर अपने काम निपटाने चाहिए। अपना कोई भी काम कल के लिए ना टालें। आप व्यापार करते हैं तो आज आप कोई बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज आपका अधिकांश समय व्यर्थ की भागदौड़ में जाएगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने पार्टनर के साथ आज आप किसी नयी जगह पर डेट के लिए जा सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि हाल ही में आपने किसी से उधार लिया है तो आज आप उसे लौटाने में सफल रहेंगे। आप व्यापार करते हैं तो मुमकिन है आज आपके साझेदार से आपकी किसी बात पर अनबन हो जाए। बेहतर होगा आप ज्यादा उग्र ना हों अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। दोस्तों के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया बीतेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को बढ़ा देगा। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा हालांकि खान पान में लापरवाही ना करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपका मूड बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपने घर की साज सजावट पर अधिक ध्यान देंगे। इसके लिए आप खरीदारी करने भी जा सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी और आप दिन भर तरोताजा रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। आज काम करने का एक अलग ही आनंद महसूस होगा। आपकी परफॉरमेंस देखकर आपके बारे में वरिष्ठों की राय बदल सकती है। व्यापार से जुड़े जातक अपने व्यावसायिक मामलों को लेकर आज कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। आप अपने नए कारोबार को लेकर अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं। घर में शांति का वातावरण रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का साथ और प्रेम मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। काफी दिनों बाद आज उनका मूड कुछ ज्यादा ही अच्छा रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप अपने करीबी दोस्तों या परिवार के साथ काफी मजेदार समय बिताएंगे। आज आप छोटी सी यात्रा भी कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। यदि आप पहले से ही रिश्ते में हैं और आपके साथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज सब कुछ सामान्य हो सकता है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। माता या पिता की ओर से वित्तीय लाभ संभव है। आप व्यापार करते हैं तो आज कोई बड़ा मुनाफा आपको मिल सकता है। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज कुछ लोग बेवजह की बातों से आपको परेशान कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप ऐसे लोगों और उनकी बातों से ज्यादा प्रभावित ना हों। इस तरह की नकारात्मक बातें आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी और आपको अपने जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा। आपके प्रिय के सहयोग से आज आप अपना कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा कर पाएंगे। रोमांटिक लाइफ में भी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अपने पार्टनर के साथ आज आप खूब मौज मस्ती करने वाले हैं। आज आप उनके सामने शादी का प्रस्ताव भी रख सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज अनुमान लगाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। आप सोच समझकर ही अपने आर्थिक निर्णय लें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। निजी जीवन की किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से आपको काफी शांति मिलेगी। आज परिजनों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। अगर आप सोच समझकर बर्ताव करेंगे तो निश्चितरूप से आपके प्रिय का भी समर्थन आपको मिलेगा और आपका रिश्ता भी मजबूत बना रहेगा। आज का दिन रोमांटिक लाइफ के लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज सिंगल जातकों के प्रेम की शुरुआत हो सकती है। कामकाज में आपको अच्छी सफलता मिलने के आसार हैं। आप व्यापार करते हैं और किसी काम में आपके विरोधी बाधा डाल रहे हैं तो आज आप उन पर विजय हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है। आप फिट रहेंगे और सकारात्मकता का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपके दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह सुबह आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में आज आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे ताकि एक दूसरे को आप और गहराई से जान सकें। शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। यदि आज आपके सामने कोई चुनौतीपूर्ण स्थिति आती भी है तो जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आप निवेश की योजना को पूरा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको सुखद परिणाम मिल सकता है। आपके उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को पहचानेंगे। जल्द ही कोई बड़ी तरक्की मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको आगे भी इसी तरह ईमानदारी से मेहनत करनी होगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

काफी समय से आप अपने घरेलू मुद्दों को लेकर परेशान चल रहे थे लेकिन आज आपको कुछ राहत मिलने की संभावना है। परिजनों के साथ चल रहा आपका झगड़ा आज खत्म होने से रिश्तों में मिठास लौट आएगी। यदि आप सभी के लिए अच्छी भावना रखेंगे तो भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा नहीं होगी। रोमांटिक लाइफ में आज आपके पार्टनर से आपको वो प्रेम और सहयोग मिलेगा जिसकी आपको उनसे उम्मीद रहती है। आप दोनों एक बहुत ही मजेदार दिन बिताने वाले हैं। दफ्तर में आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज आपका कोई सहकर्मी आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने की कोशिश कर सकता है। ऐसे स्वार्थी लोगों से दूरी बनाकर रखें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अपने लिए कुछ जरूरी खरीदारी कर सकते हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। मुमकिन है आज आपको अपेक्षित परिणाम ना मिले लेकिन निराश और हताश होने की जरूरत नहीं है। आपको प्रयास करते रहना चाहिए। आपको परिस्थिति में सुधार जल्द ही नजर आएगा। कामकाज के मोर्चे पर अगर आप कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को यह सलाह दी जाती है कि वो किसी भी तरह के बदलाव से अभी बचें। व्यापारियों को भी कोई नया काम करने से आज बचना होगा। यदि आप कर्ज के लिए बैंक में आवेदन देना चाहते हैं तो हो सकता है आज आपको सफलता ना मिल पाए। आर्थिक मोर्चे पर भी आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। फिजूलखर्ची ना ही करें तो बेहतर होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा जिससे आपका तनाव काफी कम होगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। आपको लंबे अर्से से जिस अवसर की प्रतीक्षा थी आज वो आपके हाथ लग सकता है। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपको कोई नया कार्यभार संभालने को दिया जा सकता है। आप खूब मेहनत करें, इससे आपके लिए तरक्की के मार्ग खुलेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने नए कारोबार में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको उम्मीद के अनुसार ही लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में चल रही किसी समस्या का समाधान होगा। यदि आपके जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित चल रहे हैं तो आज उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा लेकिन आपको उनकी देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए। यदि आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आप संभलकर रहें और आज ज्यादा तनाव लेने से बचें। यदि संभव हो तो आज घर पर ही आराम करें। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज उधार दिए हुए रुपयों की वसूली होने के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि इस तरह बिना सोचे समझे अपने आर्थिक निर्णय लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में आज किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा जिससे उच्च अधिकारी काफी नाखुश दिखाई देंगे। इससे आपकी छवि भी खराब हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज वे काफी बेरुखी से पेश आ सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 20 December 2019 Friday

What does your Friday, December 20, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, December 19, 2019, 15:35 [IST]
Desktop Bottom Promotion