Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
20 July Horoscope: मकर राशि वालों को मिलेगी आज अच्छी सफलता
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़े अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव अधिक रहेगा। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का सख्त रवैया भी आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को शॉर्टकट्स से बचने की जरूरत है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। दिखावे के लिए खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी और वे आपका आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज चोट की चपेट में आने की आशंका है। आपको संभलकर रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। साथ ही उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। हालांकि अगर आपने सूझबूझ से काम नहीं लिया तो यह अवसर आपके हाथ से निकल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार के लिए कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो काम में व्यस्तता के कारण आज परिजनों के साथ आप ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। बेवजह की बातों पर आपके बीच टकराव संभव है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। घर में सुख शांति बनी रहेगी और परिजनों के साथ आपको अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा और वे आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपका समर्थन भी करेंगे। वैवाहिक जीवन में आपको खट्टे मीठे अनुभव होंगे। जीवनसाथी के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। धन कमाने के लिए आप गलत रास्ते अपनाने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातक अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर दे पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 9:15 से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। लंबे समय बाद आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा। आपकी आपकी समझ और बेहतर होगी। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर पार्टनर के साथ टकराव और बहसबाजी से बचें। कामकाज की बात करें तो इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को आज मनचाही नौकरी मिल सकती है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक लेनदेन करने का मौका मिल सकता है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। सेहत की बात करें तो बिना सोचे समझे दवाइयों का सेवन करने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में आपका मन काम में कुछ कम लगेगा। आज आप कई तरह के विचारों से घिरे रहेंगे। हो सकता है आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह जाए जिसके लिए आपको वरिष्ठ अधिकारियों के गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अच्छी सौदेबाजी करने का मौका मिल सकता है। खाने पीने की चीजों का कारोबार करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक घर में कोई परेशानी हो सकती है। आपको संभल कर रहने की जरूरत है। साथ ही आप समझदारी से मामले को निपटाने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। जहां तक बाद आपके स्वास्थ्य की है तो आज गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। साथ ही आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। बिजनेस में लाभ होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको इस समय थोड़ा संयमित रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 5 बजे से शाम 5:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको बहुत ही सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है खासतौर पर बड़े बुजुर्गों के साथ बात करते समय तोलमोल कर बोलें। आपकी गलत बातें उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है विशेष रूप से नौकरीपरीक्षा जातकों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी आप ले सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप उक्त रक्तचाप के मरीज हैं तो आज के दिन आपको संभाल कर रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। बेहतर होगा भविष्य में आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के किसी भी कार्य में ज्यादा दखलअंदाजी न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज बेवजह की बातों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। व्यापार से जुड़े जातक यदि निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। बड़े भाई के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपका लापरवाह रवैया आपके जीवनसाथी को दुखी कर सकता है। सेहत की बात करें तो पेट में इन्फेक्शन होने की आशंका है। आपको बाहर का भोजन न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज की बात करें तो सोना चांदी का व्यापार करने वाले जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। लंबे समय बाद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। वहीं प्लास्टिक, लकड़ी, लोहे आदि से जुड़ा काम करने वाले लोग भी अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य ध्यानपूर्वक करने का प्रयास करें। आज बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी छोटी सी गलती पर बड़ी मुश्किल हो सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य की सेहत अचानक बिगड़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। हो सकता है आपको डॉक्टर और अस्पताल के भी चक्कर चक्कर लगाने पड़े। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो अचानक कोई पुराना रोग भरने की आशंका है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और कम प्रयास में आप अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की दफ्तर में बॉस जिम्मेदारियां बढ़ा सकते हैं। यदि आज आप अपने सभी काम तय समय पर और बिना किसी गलती के पूरा करते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। घर के वातावरण में सुधार आएगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आज आपके प्रिय आप से कोई फायदा भी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप स्वयं के लिए खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जीवनसाथी पर आपको अपना भरोसा मजबूत करने की जरूरत है। जरा सी भूल आपके रिश्ते की डोर को कमजोर कर सकती है। साथ ही आपके वैवाहिक जीवन को भी नीरस बना सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि इस तरह के मामलों में आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। यदि आज आप कोई आर्थिक लेन देन करते हैं तो पूरी सावधानी बरतें। थोक व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको क्या अपच, गैस, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। खानपान में लापरवाही न करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ आपका परिवार भी आपके लिए जरूरी है, इसलिए आप परिजनों के साथ भी समय बिताने का प्रयास करें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के हाथ आज निराशा लगेगी। अचानक आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल सुधारने का प्रयास करें। बेवजह के झगड़े झंझट से दूर रहें। स्वास्थ की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











