Latest Updates
-
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार -
अगर आपको भी हैं ये 5 बीमारियां, तो नवरात्रि व्रत भूलकर भी न खाएं साबूदाना, फायदे की जगह होगा नुकसान -
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही -
Eid के मुबारक मौके पर जन्में बेटा-बेटी के लिए 100+ इस्लामिक नाम, अर्थ के साथ -
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं
21 सितंबर राशिफल: आज इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा
आज किन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है जिनके अनुभवों से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आप अपना बेहतरीन देने का पूरा प्रयास करेंगे। यदि कोई समस्या आ भी जाती है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी सारी परेशानियां दूर होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज नया व्यापार शुरू करने का कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक ना रहने कारण आप दोनों के बीच अनबन होने की संभावना है। आप शांत रहने का प्रयास करें अन्यथा आपका दिन झगड़े झंझट में ही बर्बाद हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में समस्या दिखाई दे रही है। आज आपके पार्टनर आपको भावनात्मक आघात दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 10:30 से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यक्षेत्र में आज आप जमकर मेहनत करेंगे। उच्च अधिकारियों की शिकायत दूर करने का आप पूरा प्रयास करेंगे। आप अपना हर काम रचनात्मकता ढंग से निपटाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। सुख सुविधा की चीजों पर आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज आप अपने दिन का भरपूर आनंद लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। आज आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपके लिए कितने परफेक्ट हैं। प्रेमी जोड़ों की मुलाकात आज बहुत ही दिलचस्प रहेगी। आप दोनों का प्रेम दिन प्रतिदिन गहरा होता नजर आएगा। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे फिर भी आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 44
शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छे संकेत दे रहा है। आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आप राहत की सांस लेंगे। काफी समय से आप तनाव महसूस कर रहे थे लेकिन आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। माता पिता दोनों का प्रेम और सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। बीते कुछ दिनों से आपके वरिष्ठों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं था लेकिन आज आप उनके व्यवहार में परिवर्तन देखेंगे जिससे एक बार फिर आपके काम में तेजी देखने को मिलेगी। रोमांस के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के लिए समय अच्छा है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 29
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। हो सकता है आज आपके पास समय कम हो और काम अधिक, जिससे आपका तनाव बढ़ सकता है। किसी तरह की जल्दबाजी ना करें। किसी विवादित मुद्दे से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। हो सकता है यह मामला आपकी पुरानी किसी जमीन से जुड़ा हुआ हो। आज फैसला आपके पक्ष में आने से आपका बड़ा फायदा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में और अपने कामकाज में आपको संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते तो घर में तनाव का माहौल उत्पन्न हो सकता है। सेहत के मामले में आपको सजग रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 1
शुभ समय: सुबह 10:05 से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। विरोधियों का दबाव आपको परेशान कर सकता है जिससे आप चाहते हुए भी अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। आपको सलाह दी जाती है कि अपना दिमाग शांत रखें और ध्यान भटकने ना दें। आपको बड़ी ही चतुराई से ऐसे लोगों को जवाब देना होगा। खुद पर विश्वास रखें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अगर आप किसी की तरफ आकर्षित हैं तो आज उनकी ओर से भी आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। लंबे समय के बाद आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छे और सुकून के पल बिताएंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप मानसिक रूप से बहुत मजबूत महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 4
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज किसी बात से आप काफी दुखी रहेंगे। यदि आप ऐसे ही छोटी छोटी बातों को दिल से लगा लेंगे तो अपने लक्ष्य तक पहुंचने में आपको काफी कठिनाई हो सकती है। बेहतर होगा आप ऐसी चीजों को नजरअंदाज करना सीखें। घर की जिम्मेदारियां अचानक बढ़ सकती हैं। आपको थोड़ी दिक्कत होगी लेकिन परिजनों और जीवनसाथी के सहयोग से आप सब कुछ संभालने में कामयाब रहेंगे। रोमांटिक लाइफ के लिए आज का दिन कुछ पेचीदा रहेगा। आप महसूस करेंगे की आप केवल अपने पार्टनर की तरफ आकर्षित थे। आपको सच्चे प्रेम की कमी महसूस होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी क्योंकि पैसों से जुड़ा कोई अटका हुआ मामला आज भी सुलझने के आसार काफी कम है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत की दृष्टि से आज का दिन ठीकठाक रहेगा। तनाव और काम का बोझ आपको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित करेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 4:30 से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप काफी उत्साहित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको कुछ नया करने की प्रेरणा मिल सकती है। आप व्यापार करते हैं तो आपको कोई लुभावना अवसर मिल सकता है लेकिन सोच विचार के ही निर्णय लेने में आपकी भलाई है, जल्दबाजी से बचें। नौकरीपेशा जातकों के कार्य भी बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आपके काम में तेजी देखने को मिलेगी। लव लाइफ में चल रही परेशानी दूर होने की संभावना है। आप बस शांति बनाए रखें। अपने पार्टनर से बात करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें। पैसों के मामले में दिन लाभदायक है। आपकी आमदनी अच्छी होगी और धन लाभ का भी योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। किसी रचनात्मक विषय की पढ़ाई कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज आप अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। खुद को फिट रखने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों को लेकर यदि आप कोई नई योजना बना रहे हैं तो आज उस पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। यदि आर्थिक तंगी के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है तो आज घर के किसी सदस्य से आपको मदद मिल सकती है। अपने माता पिता की मदद से किसी नए व्यापार या नौकरी की भी तैयारी शुरू करें। दफ्तर से जुड़ी किसी बात को लेकर यदि आप टेंशन में हैं तो आज का दिन आपको राहत देने वाला साबित होगा। आपके उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों की सहायता से आपकी समस्या का समाधान होगा और आप फिर से पूरी एकाग्रता के साथ अपने काम पूरे करेंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता रहेगी। आपके जीवनसाथी के साथ आपकी निकटता बढ़ेगी। प्रेमी जोड़ों को आज अपने पार्टनर की ओर से कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। सेहतमंद रहने के लिए सबसे पहले आपको मानसिक रूप से मजबूत होना पड़ेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8 से 11:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आप स्वयं को ऊर्जावान और बेहतर महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सकारात्मकता आपको दूसरों से आगे रखेगी। आप अपने शानदार प्रदर्शन के लिए ढ़ेर सारी तारीफें बटोरेंगे। रुपए पैसों के मामले में दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की आपकी कोशिशें रंग लाती दिखाई दे रही हैं। आज बच्चों की जरूरतों पर आप ज्यादा ध्यान देंगे। आज आप उनके साथ घूमने फिरने का भी आनंद ले सकते सकते हैं। आज आपके जीवनसाथी कुछ अलग ही मूड में रहेंगे। हो सकता है आज वे आपके साथ ज्यादा समय बिताना चाहें। परिजन आपसे बेहद खुश रहेंगे। आपके माता पिता की ओर से मिली कोई छोटी सी सलाह आज आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। ज्यादा तली भुनी चीजों से आपको परहेज करना होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 1:30 से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
रोमांटिक लाइफ में आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आज आपके सामने आपके पार्टनर से जुड़ी कोई ऐसी बात आ सकती है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बेहतर होगा आप पहले मामले की तह तक जाएं उसके बाद ही कोई फैसला लें। आज काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आप थोड़ा प्रयास करेंगे तो इस यात्रा का लाभ आपको जरूर मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज आमदनी में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। आज आप अपने आर्थिक फैसले स्वयं लेने की कोशिश करें अन्यथा कोई आपको गुमराह कर सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ तालमेल पहले से बेहतर नजर आएगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत का मामला ठीक रहेगा लेकिन इस समय आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कार्यक्षेत्र में यदि कोई परेशानी आ रही है तो अपने उच्च अधिकारियों से बात करने के लिए समय अच्छा है। आप उनसे मदद या सलाह लेकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। आप व्यापार करते हैं तो अपने पिता की बातों पर ध्यान दें। आपको उनके अनुभवों से बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। इससे आपके व्यवसाय को एक नई दिशा भी मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आमदनी का नया जरिया आपको मिल सकता है। यदि आप नया वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज शोरूम जाकर अपनी पसंद की गाड़ी चुनने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर का वातावरण बहुत ही खुशनुमा रहेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही खुशी महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 7 से 11 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज जीवनसाथी के बर्ताव में अचानक आया बदलाव आपको हैरान कर देगा। उनका रुखा व्यवहार आप दोनों के बीच दूरियां पैदा कर सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। अपनों का सहयोग मिलने से कठिन परिस्थितियों में आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन ज्यादा लाभदायक नहीं है। आज आय से अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है। दफ्तर में आपका गर्म मिजाज आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। अपने वरिष्ठों के सामने तोलमोल कर ही बोलें। आज सहकर्मियों से भी उलझने से बचें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती हैं लेकिन आप पूरी ईमानदारी से इन्हें पूरा करेंगे। सेहत से जुड़ी समस्या दूर होगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक



Click it and Unblock the Notifications











