Latest Updates
-
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई
23 दिसंबर राशिफल: वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज सुधार
कैसा रहेगा आपके दिन का हाल, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आप बहुत ही मजेदार अनुभव करेंगे। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो अपने दिल की बात कहने के लिए यह समय एकदम अनुकूल है। आपको सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है। यदि आप लव मैरिज करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बेहतर साबित होगा। जीवनसाथी के साथ आप सुकून भरा समय बिताएंगे। आज पैसों के मामले में आप थोड़ा सावधान रहें क्योंकि आज धन हानि होने की संभावना है। यदि आपने अपना आर्थिक फैसला जल्दबाजी में लिया तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपके महत्वपूर्ण कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे जिससे आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 11:45 से दोपहर 1:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों को आज किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति हो सकती है। आपके उच्च अधिकारी आपकी काबिलियत को काफी सराहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है क्योंकि आज आपके किसी अपने द्वारा आपको वित्तीय सहायता मिल सकती है। आज आप पैसों की वजह से रुके हुए अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का भी प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ दिन बहुत ही शानदार गुजरेगा। सैर सपाटे के लिए दिन बढ़िया है, इससे आप दोनों काफी तरोताजा महसूस करेंगे। माता पिता सभी का सहयोग और प्यार मिलेगा। यात्रा के लिए दिन अच्छा है। आज का सफर मनोरंजक और फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 29
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आप किसी भी तरह के वाद विवाद में पड़ने से बचें, नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। वित्तीय मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी कठिन रहेगा। आपका कोई जरूरी काम बीच में अटकने से आपके हाथ निराशा लगेगी। आज आपके स्वभाव में आक्रामकता रहेगी जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें अन्यथा आप दोनों के बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों के लिए दिन अच्छा है। शत्रु पक्ष आज सक्रिय रहेगा, सावधान रहें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मन कुछ बेचैन रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 32
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। दफ्तर में आज आलस बिल्कुल ना करें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। आर्थिक मोर्चे पर आज हालत कुछ कठिन रहेंगे। प्राप्त हुआ धन उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। पैसों की कमी के कारण घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी आपको दिक्कतें आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। अपने जीवनसाथी की कोई शिकायत दूर करने में आज आप सफल रहेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज पार्टनर आपको कोई बढ़िया सरप्राइज देकर चौंका सकते हैं। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपको अपने प्रयासों में भी सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी और आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 11:55 से दोपहर 1 बजे

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों की बात करें तो आमदनी आपकी ठीक ठाक रहेगी लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी आपको परेशान कर सकती है। बेहतर होगा आज आप कोई बड़ा खर्चा ना करें। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। हो सकता है आज आपके परिजन आपको ठीक से ना समझें जिस कारण आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक को नकारा नहीं जा सकता है लेकिन शाम तक सब कुछ शांत हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। योग्य कर्मियों के पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि की भी प्रबल संभावना है। आज गप्पेबाजी और अफवाहों से दूर रहें अन्यथा बेकार की बातों में आपका काफी समय नष्ट हो सकता है। तनाव और काम का बोझ आपको बीमार कर सकता है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 35
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपकी आर्थिक स्थिति में कोई बड़ा बदलाव संभव है, जिस आर्थिक मुनाफे का आपको काफी समय से इंतजार था वो आज आपको मिल सकता है। घर परिवार में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के बीच प्रेम और अपनापन देखकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। माता पिता दोनों का स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा और उनसे जुड़ी चिंता से आप मुक्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत उम्मीद के अनुसार ही परिणाम देगी। अपने व्यापार को बढ़ाने की आपकी कोशिश रंग लाएगी। दफ्तर में भी आपके अधिकांश कार्य बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में बढ़िया तालमेल रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। भागदौड़ के बावजूद आप तरोताजा और एक्टिव रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8:40 से शाम 5:35 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपके किसी भी काम में कोई बाधा नहीं आएगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा। वरिष्ठ आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को आज पुराने किसी निवेश का लाभ मिलने के आसार हैं। जल्द आपका व्यापार आगे बढ़ाने का सपना पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामले को लेकर आज घर में कलह हो सकती है। ऐसे मामलों में जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की जरूरत है। आर्थिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे। आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। आज आप शौक मौज पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो मन कुछ परेशान रहेगा जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:50 से रात्रि 6:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। छोटे भाई या बहन को लेकर आपकी कोई चिंता आज समाप्त हो जाएगी। आपके रिश्तों में भी सुधार आएगा। दोस्तों के साथ दिन काफी मौज मस्ती में बीतेगा। वहीं दूसरी ओर आज किसी मामले को लेकर आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। यदि आप सही फैसला लेने में सक्षम महसूस ना करें तो ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। जीवनसाथी की बातों को महत्व दें, हो सकता है उनकी कोई सलाह आपके काम आ जाए। दफ्तर में आज काम करने में आपको एक अलग ही आनंद आएगा क्योंकि आज आपके बॉस का मूड कुछ ज्यादा ही अच्छा रहेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। हालांकि आज आप कुछ बड़े खर्चे कर सकते हैं लेकिन आमदनी में वृद्धि होने से आपको किसी भी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 4:05 मिनट तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अचानक धन लाभ होने की संभावना है जिससे आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आज जो भी काम करेंगे उससे आपको फायदा ही मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप पूरी मेहनत से काम करेंगे। व्यापारियों को भी उम्मीद के अनुसार मुनाफा मिल सकता है। आज आप एक साथ कई काम पूरे करने का प्रयास करेंगे। इसमें आपको अपने करीबियों की पूरी सहायता मिलेगी। किसी भी बात पर जरूरत से ज्यादा जिद्द करना आपके लिए ठीक नहीं है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। घर में खुशियों का आगमन होगा। रोमांटिक लाइफ में आज आपके पार्टनर का मूड कुछ बदला हुआ नजर आएगा। आज उनकी नाराजगी दूर हो सकती है। सेहत अच्छी रहने से आपका दिन और भी बढ़िया गुजरेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अपने बढ़ते हुए तनाव के कारण पिछले कुछ समय से आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको अच्छे आहार के साथ रोजाना व्यायाम भी करना पड़ेगा। आपको अपने परिवार के साथ भी पर्याप्त समय बिताना चाहिए। कामकाज की चिंता में आप अपने परिजनों को भी नजरअंदाज कर रहे हैं। जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापारियों के रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। हालांकि आपका कोई काम रुकेगा नहीं, बेहतर होगा आप लापरवाही करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज अचानक यात्रा करने से आपकी थकान और बढ़ जाएगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है इसलिए आज आपको सोच समझकर ही खर्च करना होगा। आज सिर्फ जरूरत की चीजों पर ही पैसा खर्च करें। आज आपके सामने कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। बेहतर होगा आप स्वयं को पहले से ही तैयार रखें। कार्यक्षेत्र में आज कुछ सकारत्मक परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज उच्च अधिकारियों द्वारा कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। लंबे समय से अटकी हुई कोई डील फाइनल हो सकती है। घर परिवार से जुड़ी कोई पुरानी चिंता आज दूर हो सकती है। मुमकिन है आपके जीवनसाथी आपकी इस समस्या का समाधान करें और अपनी सूझ बुझ और समझदारी का परिचय दें। अपनी सेहत को लेकर गंभीर रहें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 18
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको संभलकर रहना होगा। आपके वरिष्ठ आपसे उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे, बेहतर होगा आप और मेहनत करें। यदि आप कामयाबी हासिल करना चाहते हैं तो आपको उनका भरोसा जीतना होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको कोई बड़ा फायदा नहीं मिल पाएगा। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आज आप बच्चों को थोड़ा ज्यादा समय देने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको एक से ज्यादा स्रोतों से आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आप दोनों के बीच का प्रेम और गहरा होता नजर आएगा। घरेलू परेशानियों का अंत होगा और आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 1:15 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











