For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

24 जनवरी राशिफल: मकर राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी सफलता, आमदनी में होगी वृद्धि

|

अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। अगर आप बैंक से जुड़े हैं तो आपको अपना काम पूरा करने के लिए आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके मार्ग में कुछ बाधाएं भी आ सकती हैं। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने परिजनों के लिए भी निकालें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से बचें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आगे बढ़ने का आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने प्रयास तेज करने होंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू सुख सुविधाओं में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो इस समय बात को ज्यादा बढ़ावा न दें अन्यथा आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है। संतान की शिक्षा में कोई बाधा आने से आप काफी चिंतित रहेंगे। तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से आपको बचना होगा अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि कुछ समय से किसी बात को लेकर आप चिंतित हैं तो आज आपकी चिंता दूर होगी। मन शांत रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करने में ही आपकी भलाई है। बेवजह की बहसबाजी से आपको बचने की सलाह दी जाती है। साथ ही दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी न करें। इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज आपको बढ़िया प्रस्ताव भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करे तो खान पान में लापरवाही करने से बचें। आज आपको एसिडिटी, अपच आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए राहत भरा साबित होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। वरिष्ठ अधिकारी यदि आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपको नौकरी का कोई अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। व्यापारियों को ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। आज परिजनों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें। अपने मन की बात अपनों से साझा करने से आपको काफी अच्छा महसूस होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं तो आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में अचानक कोई बड़ी समस्या हो सकती है। आज जो भी काम करें उसे बॉस को सौंपने से पहले ही रीचेक जरूर कर लें। जल्दबाजी में आपसे कोई बड़ी लापरवाही हो सकती है। लोहे का व्यापार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर यदि आप कोई आर्थिक सौदेबाजी करने वाले हैं तो इस मामले में आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपनी कोशिशें तेज करनी होगी। आप सकारात्मक रहें, जल्द ही आपको आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अधिक क्रोध करने से बचने की जरूरत है अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में आपकी छवि भी मजबूत होगी। अपनी मेहनत और ईमानदारी से आप वरिष्ठ अधिकारियों को काफी प्रभावित करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। वहीं दूसरी ओर यदि आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज पिता की मदद से आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। निजी जीवन में कुछ तनाव संभव है। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको बातचीत करते समय अपने शब्दों का विशेष ध्यान रखना होगा अन्यथा छोटी सी बात पर आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज हाथों और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी धीमी रफ्तार आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है। हो सकता है आज आप पर कार्यभार अधिक रहे और समय पर काम पूरे करने का दबाव भी आप पर बना रहे। ऐसे में यदि आप शांत दिमाग से अपने काम करने की कोशिश करेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को ओवरकॉन्फिडेंस में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसा करते हैं तो निश्चित रूप से आपको बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको अपनी वाणी का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। आपके कड़वे शब्द बनते हुए काम को भी बिगाड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अनावश्यक तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आप जिस आर्थिक फायदे की उम्मीद कर रहे हैं उसके न मिलने से आज आपको काफी निराशा होगी। हालांकि आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आपको समझना होगा कि व्यापार में इस तरह के उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। आप अपनी ओर से प्रयास करते रहें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार चलना होगा। यदि आप मार्केटिंग फील्ड से जुड़े हैं तो आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह हो सकती है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी होने की आशंका है। आपका अनियंत्रित क्रोध बात को काफी बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

निजी जीवन की बात करें तो पिता और बड़े भाई के साथ अपना तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। उनके सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आपके किसी काम में कोई सरकारी अड़चन आ रही है तो आपकी यह परेशानी आज दूर हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ वेतन में भी वृद्धि की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आपके प्रिय का मूड काफी अच्छा रहेगा। आप अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगाएं। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। हालांकि आज आर्थिक लेन देन करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो अगर आप शुगर के मरीज हैं तो स्वास्थ्य के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप इस तरह की बातों से दूर रहें और अपना सारा ध्यान अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर लगाएं। इसके अलावा आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर का माहौल आज काफी गर्म रहेगा। हो सकता है आपके बॉस का मूड कुछ ठीक न रहे। बेहतर होगा आप अपने छोटे से छोटे काम को भी ध्यान से और समय पर पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारियों को आज ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको अपने बड़े क्लाइंट के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करना होगा। बड़े भाई या बहन के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। सेहत की बात करें तो आज आप कमर या पीठ के दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। नौकरी करने वाले जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आप मेहनत और ईमानदारी से अपना हर काम पूरा करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। खुदरा व्यापारियों को आज छोटा-मोटा आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। घर के सदस्यों का व्यवहार आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप काफी उदास रहेंगे। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। उचित समय आने पर परिस्थिति में सुधार जरूर आएगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत की बात करें तो यदि लंबे समय से आपने अपना रूटीन चेकअप नहीं करवाया है तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 24 January 2021 Sunday

What does your Sunday, January 24, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion