For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

25 अप्रैल राशिफल: इस राशि के जातकों को मिल सकती है आज कोई बड़ी खुशखबरी

|

कैसा रहेगा आपके आज के दिन का हाल? क्या आज आपकी मेहनत रंग लाएगी या लगेगी निराशा आपके हाथ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा और आप आसानी से अपने काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन कुछ पुराने बिलों का भुगतान करने में आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। घर और बाहर आज किसी भी तरह के विवाद से बचने की आपको सलाह दी जाती हैं। किसी के भी मामले में अपनी टांग न अड़ाएं और न ही ज्यादा टिप्पणी करें। आप अपने काम से काम रखें। आज आपको आराम करने का पर्याप्त मौका नहीं मिल पाएगा जिससे आपकी सेहत में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। हालांकि आज दफ्तर के कार्यों को पूरा करने के लिए आपको काफी मेहनत करनी होगी लेकिन इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। आज आपको अपनी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। वहीं व्यापारी आज जो भी निर्णय लेंगे वो उनके लिए लाभदायक ही रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो अपने जीवनसाथी के साथ ठीक से व्यवहार करें क्योंकि आपका गलत रवैया दोनों के बीच मनमुटाव का कारण बन सकता है। परिवार से जुड़ी कुछ बातें आज आपको परेशान कर सकती हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी और आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। स्वास्थ्य में सुधार आने से आपको मानसिक रूप से भी ताजगी का एहसास होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज के दिन आपको काफी शांत और संभलकर रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में आप कोई बड़ी लापरवाही कर सकते हैं जिससे काफी बड़ा नुकसान हो सकता है। आज आपका मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप स्वयं में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। हो सकता है आपको चिड़चिड़ापन महसूस हो। बेहतर होगा आप अपना गुस्सा नियंत्रण में रखें। कार्यक्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आज उच्च अधिकारी आपकी आलोचना कर सकते हैं। इस समय आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिजनों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर करने के लिए दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक ठाक रहेगा। सेहत की बात करें तो अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आज आपको आराम पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। पिछले कुछ दिनों से कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आपकी मुलाकात अपने पार्टनर से नहीं हो पा रही थी लेकिन आज आपको मिलने का अवसर मिलेगा। आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांटिक रहेगा। आप इसी तरह अपने प्रेम को बनाए रखने का प्रयास करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। आपकी किसी समस्या का हल करने में माता पिता की सहायता आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। आपकी प्रतिभा निखरकर सबके सामने आएगी और आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। व्यापारियों को भी आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपकी सेहत की बात करें तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप सभी चिंता से दूर काफी प्रसन्न रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 10 बजे से रात्रि 8:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर यदि आप सफल होना चाहते हैं और अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको पूरे आत्मविश्वास के साथ और कड़ा परिश्रम करना चाहिए। मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है। इस समय किसी तरह की लापरवाही आपके लिए ठीक नहीं है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। अतिरिक्त आमदनी के लिए आज आप और तेजी से प्रयास कर सकते हैं। यदि आज कोई जरूरतमंद आपके पास मदद मांगने के लिए आए तो निस्वार्थ भाव से उसकी सहायता करें। आपको मानसिक शांति के साथ ईश्वर का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा है। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज सेहत से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है। बाहर का भोजन खाने से बचें। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप अपने काम से भी संतुष्ट रहेंगे। अगर आप ट्रांसफर की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा लाभदायक नहीं है। आपका कारोबार कुछ धीमा चलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। यदि पिता के साथ संबंध ठीक नहीं चल रहा तो आज आपकी कोशिश रंग लाएगी और आपके पिता की नाराजगी दूर होगी। रोमांटिक लाइफ में आपका प्यार और उत्साह बना रहेगा। अपने पार्टनर को कोई खूबसूरत सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

वैवाहिक जीवन में प्यार और शांति बनी रहेगी। यदि आप पर घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ कुछ ज्यादा है तो आपके जीवनसाथी आज हर तरह से आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। इससे न केवल आपका बोझ हल्का होगा बल्कि एक दूसरे के प्रति आपका प्यार और सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। यदि घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आज आपको इस चिंता से मुक्ति मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आप सोच समझकर खर्च नहीं करेंगे तो मुसीबत में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई लाभ मिल सकता है। आप मेहनत करते रहें। सेहत का मामला अच्छा रहेगा। आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 33

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल होने से वित्तीय तौर पर सुधार आएगा और आप अपने छोटे मोटे कर्ज चुका पाएंगे। इतना ही नहीं, आज आपकी अटकी हुई योजनाएं भी आगे बढ़ सकती हैं। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज कोई बढ़िया प्रस्ताव आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन काफी विवादास्पद रहेगा। आज आप किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें और अपने प्रेमी/प्रेमिका की भावनाओं का आदर करें। अगर आप अपने रिश्ते में पारदर्शिता नहीं रखेंगे तो लंबे समय तक आप साथ नहीं रह पाएंगे। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और आप मिलकर घरेलू जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। आज स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 11:45 से शाम 6:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज अचानक आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन काफी अच्छा है। आज आपकी आमदनी में इजाफा होगा। आज पैसों से जुड़ा कोई लेन देन भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आप अपना व्यवहार संतुलित रखेंगे और शांत रहेंगे तो आप झगड़े झंझट से बच सकते हैं। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों पर अपने वरिष्ठों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। यदि आज कोई समस्या आती भी है तो अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो लगातार चल रहे आपके प्रयास और मेहनत जल्द ही आपको अच्छा परिणाम देंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप चिंता मुक्त रहेंगे जिससे शारीरिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है। अगर आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं तो आज इस समस्या से आपको छुटकारा मिल जाएगा। आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। आप नौकरी करते हैं तो अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे जिससे आपका बोझ काफी कम हो जाएगा। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को आज अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने के आसार हैं। आप जिस काम के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे, आज वो कार्य बन सकता है और आपका बड़ा फायदा होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का स्नेह और साथ मिलेगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ आज ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा लेकिन आप दोनों की आपसी समझ अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे घर में उत्साह का माहौल रहेगा। आज जीवनसाथी भी रोजमर्रा के कार्यों में आपका हाथ बटाएंगे। इससे आप दोनों को एक साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा और आपका रिश्ता और मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में आज कुछ दिक्कत आ सकती है। समय पर काम पूरा न होने पर उच्च अधिकारी काफी नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। आज आलस बिल्कुल न करें। अपने काम ईमानदारी और मेहनत से पूरे करें। आज कड़वी या गलत बातें कहने से बचें अन्यथा आप किसी अपने का दिल दुखा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। इस समय आपको बचत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आज कोई शारीरिक समस्या आ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो मुमकिन है आखिरी वक्त पर आपको अपना प्लान टालना पड़े। अगर ज्यादा जरूरी न हो तो इस समय आपको सफर करने से बचने की सलाह दी जाती है। काफी दिनों बाद आपको परिवार के साथ कुछ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इसका पूरा आनंद लें। आज आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा और आप काम को अलग रखकर आराम पर ज्यादा ध्यान देंगे। इससे आपकी सेहत में भी सुधार आएगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम की मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्यारभरा बर्ताव आपको सुकून दिलाएगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप किसी को उधार भी दे सकते हैं। आज किसी भी तरह का झूठ बोलने से आपको बचना होगा। अपने करीबियों से भूलकर भी झूठ न बोलें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 6:20 तक

English summary

Daily Horoscope for 25 April 2020 Saturday

What does your Saturday, April 25, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, April 24, 2020, 16:24 [IST]
Desktop Bottom Promotion