Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार
28 दिसंबर राशिफल: जानें दिसंबर माह का आखिरी शनिवार किन राशियों के लिए रहेगा खास
अगर आप अपने दिन भर का हाल जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और पाएं अपने सभी सवालों के जवाब।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में आज आपको संभलकर रहने की जरूरत है। आप अपने सहकर्मियों पर आंख बंद करके भरोसा ना करें अन्यथा आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने काम से काम रखें, ज्यादा इधर उधर की बात करने से बचें। व्यापारियों को लाभ कमाने का कोई अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि अपने वैवाहिक जीवन में उत्साह की कमी महसूस कर रहे हैं तो एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। अपने जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने के लिए दिन अच्छा है। आज किसी संत महापुरुष का आशीर्वाद प्राप्त कर आज आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा पाएंगे। आप में गजब का उत्साह होगा। घर का माहौल आज कुछ अशांत रहेगा। परिजनों के बीच आपसी मनमुटाव रहने से आपकी चिंता बढ़ेगी। अतिरिक्त धन कमाने के लिए आज आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे। आज के दिन हर कदम सोच समझकर बढ़ाने की कोशिश करें। जल्दबाजी में लिया फैसला आपको परेशानी में डाल सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पारिवारिक जीवन में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। माता पिता के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा और आपको उनका स्नेह मिलेगा। आपको समझना होगा कि वे आपका भला ही चाहते हैं। आप भविष्य में उनके खिलाफ जाकर कुछ ना करें। आज किसी करीबी से आपको धोखा मिल सकता है। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और आज आप पुराने दिनों की भांति प्यार का अनुभव करेंगे। रोमांटिक लाइफ में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप दोनों का प्रेम और भी गहरा होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आपको खरीदारी करने का मौका मिलेगा और अआप इसका पूरा फायदा उठाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन बढ़िया है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा और आपके कार्यों में बाधा डालने की पूरी कोशिश करेगा, आज आप संभलकर रहें। पैसों की बात करें तो आज आपको धन की प्राप्ति होगी लेकिन अचानक खर्चों में वृद्धि होने से पैसा बहुत ही आसानी से आपके हाथ से सरक जाएगा। पैसों के मामले में किसी तरह की जल्दबाजी ना करें। सोच समझकर खर्च करें और ज्यादा बचत पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। दफ्तर में आज कोई महत्वपूर्ण कार्य आपको सौंपा जा सकता है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें तभी आपकी तरक्की का सपना पूरा हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को भी कोई नया काम मिलने के आसार हैं। हालांकि इससे आपकी जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाएगी इसलिए आपको एक अच्छी योजना के अनुसार ही अपने सारे काम करने होंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपको आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़े तो बेहतर होगा आप अपने निर्णय खुद ही लें। हर बात के लिए दूसरों पर निर्भर रहना अच्छी बात नहीं है। पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। आर्थिक अस्थिरता के संकेत मिल रहे हैं। आज निवेश करने से भी आपको बचना होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपका कोई सहकर्मी आपके काम में अड़ंगा डाल सकता हैं जिससे आप दोनों के बीच कुछ तू तू मैं मैं हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर संयम रखने की जरूरत है। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। सेहत की बात करें तो आपका बढ़ता हुआ तनाव आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल रहा है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दफ्तर में आपकी रफ़्तार देख आपके वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे। आज आपको उस प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है जिसकी आपको काफी समय से इच्छा थी। आप मेहनत करते रहें क्योंकि इसका लाभ आपको बहुत ही जल्द मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने के आसार हैं। आज आप काम से जुड़ी यात्रा भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। परिजनों के साथ आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं। भाइयों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही शांति और धैर्य से काम लेना होगा। आपके सामने कैसी भी परिस्थिति हो आपको अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना होगा। जीवनसाथी के साथ भी मतभेद गहरे हो सकते हैं। बेवजह की बहसबाजी से बचें। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ज्यादा तनाव के कारण आज आप मानसिक रूप से काफी परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 10 से 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। हो सकता है इस मौके का आपको लंबे समय से इंतजार था। पैसों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कुछ अलग सोचने की जरूरत है, साथ ही जरूरत पड़ने पर अपनी आर्थिक योजनाओं में बदलाव भी करें। आप अपने बजट को संतुलित रखें। वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन खास रहेगा। यदि आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। घर का कोई सदस्य यदि आपसे नाराज चल रहा है तो उन्हें मनाने के लिए यही सही समय है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। आपको अपनी जेब पर नजर बनाकर रखनी होगी। यदि आज आप कुछ खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो सोच समझकर अपने बजट के अनुसार ही चलें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन काफी रोमांटिक साबित होगा। आज आप दोनों की रोमांटिक मुलाकात काफी दिलचस्प होगी। दांपत्य जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आप दोनों एक दूसरे का साथ पाकर खुशी महसूस करेंगे। अचानक आयी जिम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आंख मूंदकर यक़ीन ना करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। कामकाज के मोर्चे पर दिन बढ़िया रहेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आपके काम में भी रफ़्तार देखने को मिलेगी। आज वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने का योग बन रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। दूसरों के साथ अपना बर्ताव अच्छा रखें, बेवजह का विवाद आपका दिन बर्बाद कर सकता है। आज कुछ छोटी मोटी परेशानियों से आपका सामना हो सकता है लेकिन अंत में चीजें आपके पक्ष में ही जाएंगी। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। साथ ही संतान से जुड़ी आपकी कोई चिंता भी आज दूर होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको एक नयी दिशा मिल सकती है। यदि आप मेहनत करेंगे तो जल्द ही आपके सुन्दर भविष्य का सपना पूरा हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको रोजाना सुबह सैर करनी चाहिए। इससे आप काफी तरोताजा भी रहेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 11:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। आय का नया स्रोत प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। लंबे समय से अटका हुआ धन भी आज वापस मिलने का योग बन रहा है। यदि आप सोच समझ कर निवेश करेंगे तो आपको बड़ा वित्तीय लाभ मिल सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो आज अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। दफ्तर में वरिष्ठों के दबाव के कारण आप कुछ झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं। मानसिक तनाव के कारण आपका काम में ज्यादा मन नहीं लग पाएगा। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। कामकाज में ज्यादा व्यस्त रहने के कारण आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय नहीं गुजार पाएंगे और यह आप दोनों के बीच अनबन की वजह बन सकती है। यदि आपने प्रिय से कोई वादा किया है तो उसे जल्द पूरा करने की कोशिश करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 33
शुभ समय: प्रातः 5:20 से दोपहर 3:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक साबित होगा। आप अपने पार्टनर के साथ काफी यादगार समय बिताएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा आपका बिगड़ा हुआ मिजाज आपके जीवनसाथी का मूड भी खराब कर देगा। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाह रहे हैं तो इस ओर अपना कदम बढ़ा सकते हैं, सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आप काफी तेजी से अपने काम पूरे करेंगे। आज आपको स्वयं के लिए भी कुछ समय मिल पाएगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। हल्के फुल्के व्यायाम से आप अपनी ऊर्जा का स्तर बढ़ाने की कोशिश करें। शाम को कोई अच्छी खबर मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा लेकिन आपको अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करना चाहिए, नहीं तो आर्थिक संकट आ सकता है। यदि आप अपने पिता के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो उनकी ओर से कुछ मदद संभव है। यदि आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो मुमकिन है आपको उनका समर्थन मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। आप विवादित मुद्दों को टालने की कोशिश करें। यदि आप सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे तो आज आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिजन आपके इस रवैये की आलोचना भी कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको उचित परिणाम की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 7:40 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों की स्थिति में आज निश्चित रूप से सुधार आएगा। आज आप अपनी मेहनत से अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। लंबे समय से अटके हुए कुछ मामले निपटने से भी वित्तीय लाभ संभव है। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। बीते दिनों की मीठी यादों में आज आप खोए रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ सुकून भरा समय बिता पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता से भी आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का फायदा ना उठाने दें। आपको उन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सकारात्मक रहेगा। आपको सफलता मिलेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप ऊर्जावान तथा बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











