For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

28 मई राशिफल: इन राशियों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम, बाकी भी जानें अपना भविष्य

|

क्या आज आपको मिलेगा किस्मत का साथ और बनेंगे आपके बिगड़े काम, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में यदि आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जाए तो उसे पूरे उत्साह और जोश के साथ पूरा करने की कोशिश करें। आनाकानी करने से बचें अन्यथा आपकी तरक्की का सपना अधूरा रह जाएगा। व्यापारियों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत सफल होगी और आपका कारोबार अच्छा चलेगा। आज आपके मूड में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि कि आप उन कार्यों पर अधिक ध्यान दें जिनसे आपको खुशी मिलती हो। निजी जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि भावनाओं में बहकर कुछ भी ऐसा करने से बचें जिससे आपको आगे चलकर पछताना पड़े। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपको अपनी सेहत को अधिक महत्व देना होगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप थका हुआ और बोझिल महसूस कर रहे हैं तो आपके लिए बेहतर यही होगा कि आज आप स्वयं के लिए समय निकालें। आज कामकाज को अलग रखकर खुद पर ध्यान दें। अपने परिजनों के साथ मौज मस्ती करें या फिर घर पर ही अपना मनपसंद सिनेमा देखकर मनोरंजन करें। इससे आप एक बार फिर तरोताजा हो जाएंगे। व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मौजूदा हालात के कारण आपका कारोबार काफी धीमा चल रहा है। ऐसे में आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। हालांकि आपको हिम्मत से काम लेने की जरूरत है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई में बाधा आ रही है तो आपको सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी सी बात को लेकर आप दोनों के बीच कहासुनी भी हो सकती है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको ठीक से समझ नहीं रहे हैं। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप शांति और प्रेम पूर्वक अपनी बात रखने की कोशिश करें अन्यथा आपके बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। पैसों की मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आपको निवेश का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप इस अवसर को हाथ से जाने न दें क्योंकि यह लंबी अवधि के लिए आपके धन को सुरक्षित कर सकता है। कामकाज के मोर्चे पर यदि कोई समस्या आ रही है तो आप हिम्मत न हारें बल्कि अपने अनुभवों से अपनी इस परेशानी को दूर करने का प्रयास करें। यदि आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6:05 से रात्रि 9:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आप सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से भी आपके आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। हालांकि आपके पास काफी ऐसे काम होंगे जिन्हें निपटाना आपके लिए बेहद जरूरी है। घर की साफ-सफाई से लेकर घर के लिए बजट तैयार करने तक आज आप हर काम पर ध्यान देंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज उच्च अधिकारियों के साथ आप किसी जरूरी मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। वहीं व्यापारियों के प्रयास सफल हो सकते हैं। पैसों की बात करें तो आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो आने वाले समय में इसका बड़ा लाभ आपको मिल सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपके मूड में कुछ बदलाव संभव है। आपको काफी चिड़चिड़ापन महसूस होगा इस कारण आपका किसी भी काम में ठीक से मन नहीं लगेगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप खुद पर नियंत्रण रखें। यदि जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो आज के दिन सभी मतभेदों को भुलाकर अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। अगर आप नौकरी करते हैं और वर्तमान स्थिति को देखते हुए नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो सकारात्मक सोच के साथ अपना निर्णय लें। आज व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। हालांकि आपको अपने स्टॉक का भी ध्यान रखना होगा नहीं तो मुश्किल हो सकती है। आज आपको अपने कीमती सामानों के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। खुद को तरोताजा रखने के लिए आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। देर रात तक जागकर दफ्तर के काम न करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 5:20 से शाम 5 बजे तक

आज का राशिफल 28 May 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज अपनी सूझबूझ और बुद्धिमानी से किसी बड़ी समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे जिससे आपके बॉस आपसे काफी प्रसन्न होंगे। व्यापारियों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काफी भागदौड़ के बावजूद भी आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। पैसों की बात करें तो आपको कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले समय में आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन बना रहेगा। अगर आप घर से दूर रहते हैं तो जल्द ही आपको परिजनों से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

ख्याली पुलाव पकाने से ही आपको सफलता नहीं मिलेगी इसके लिए आपको जीजान से मेहनत करनी पड़ेगी। यदि इस समय आपको अपने प्रयासों में सफलता नहीं मिल पा रही है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप कोशिश करना ही छोड़ दें। बेहतर होगा कि आप अपनी सोच बदलें और सही दिशा में अपना कदम आगे बढ़ाएं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। धन की आवक अच्छी रहेगी लेकिन खर्च कुछ बढ़ सकते हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय परिजनों के लिए भी निकालें विशेष रूप से आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा इससे मानसिक रूप से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। सेहत की बात करें तो ज्यादा तनाव लेने से बचें। अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज के दिन आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। किसी तरह की जल्दबाजी करने से बचें। अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अच्छी तरह से सोच विचार करें। दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी न ही करें तो बेहतर होगा अन्यथा आपका कहा आपके खिलाफ जा सकता है और इसके लिए आपको शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपके कार्यों में कई बाधाएं आ सकती हैं। ऐसे में आपके प्रदर्शन में गिरावट भी आने की संभावना है। आपको सलाह दी जाती है कि इस तरह की परिस्थिति में आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों को किसी भी तरह का शॉर्टकट अपनाने से बचना होगा, नहीं तो फायदे की जगह आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो नकारात्मक विचारों से दूर रहकर ही आप सेहतमंद रह सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ है। नौकरी हो या व्यापार आपको कोई ऐसा सुनहरा मौका मिल सकता है जो आपके करियर को ऊंचाइयों तक ले जाएगा। यह सब आपकी रचनात्मक सोच का ही नतीजा है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें, ईश्वर आपके साथ है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के गलत बर्ताव के कारण आप आहत महसूस करेंगे। हालांकि आपको अपने जीवनसाथी के पक्ष को भी समझना चाहिए, मुमकिन है यह महज एक गलतफहमी हो। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आमदनी का नया जरिया मिल सकता है। हालांकि आर्थिक लेन देन करते समय आपको अधिक सावधानी बरतनी होगी। पैसों के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा है। काफी दिनों बाद आज आपको स्वयं के लिए भी समय मिलेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। यदि आप कोई नई संपत्ति खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको कुछ समय और इंतजार करना चाहिए। अगर आप किसी तनाव से गुजर रहे हैं तो आपको अपने किसी करीबी मित्र या फिर परिजनों से इस विषय में बात करनी चाहिए। इससे आपका मन काफी हल्का हो जाएगा। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों को पूरा करने में आपका अधिकांश समय जाएगा। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा मिल सकता है। अगर आप कोई नई डील करने वाले हैं तो अपना निर्णय जल्दबाजी में न लें बल्कि सभी कोनों से अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। सेहत की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि हाल ही में आपने किसी नई जगह पर इंटरव्यू दिया था तो आज उसका सकारात्मक जवाब आपको मिल सकता है। आपकी नौकरी पक्की हो सकती है। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन बढ़िया साबित होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज आप कोई जोखिमभरा निर्णय ले सकते हैं लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि जो भी करें बहुत ही सोच समझ कर करें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यदि घर में कोई समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान हो सकता है। काफी समय के बाद आज आपके घर का वातावरण कुछ बदला हुआ और शांत रहेगा। इस समय आपको अपने निजी मुद्दों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आप अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे। खराब स्वास्थ्य के कारण आज आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। पैसों की स्थिति आज कुछ ठीक नहीं रहेगी। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। जल्दबाजी में अपने आर्थिक निर्णय लेने से बचें। आज संतान पक्ष से भी कुछ कष्ट संभव है। पढ़ाई के प्रति उनकी लापरवाही आपकी चिंता का कारण बनेगी। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें। दफ्तर में वरिष्ठों द्वारा सौंपे गए काम को ध्यान से पूरा करने की कोशिश करें। यदि आज आपसे कोई भी गलती होती है तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आप व्यापार करते हैं तो आज साझेदार के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप शांति से मामले को समझने का प्रयास करें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 28 May 2020 Thursday

What does your Thursday, May 28, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, May 27, 2020, 16:07 [IST]
Desktop Bottom Promotion