Latest Updates
-
दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा -
5th Bada Mangal 2026: पांचवे बड़े मंगल पर करें पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ, बजरंगबली दूर करेंगे सभी संकट -
Aaj Ka Rashifal 02 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर होगी धनवर्षा, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट -
No Bitterness Trick Karela Sabzi Recipe: अब घर पर बनाएं बिना कड़वाहट वाली चटपटी सब्जी -
घर में क्लेश और बार-बार होने वाली बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय -
Bihari Style Crunchy Chivda Namkeen Recipe: चाय के साथ लें कुरकुरे स्नैक का मजा -
Telangana Formation Day: 2 जून को जन्मा था तेलंगाना; जानें कैसे संघर्षों से लिखी नए राज्य की कहानी -
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन?
29 जनवरी राशिफल: कर्क राशि वाले आज सेहत को लेकर न करें लापरवाही
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। कामकाज की बात करें तो आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल आज मिल सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है या फिर आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का भी अवसर दिया जा सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी लाभ की स्थिति बन रही है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज अचानक कोई बड़ा खर्चा करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। फाइनेंस से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं दूसरी ओर प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को कानूनी दांवपेच से बचकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप सोच समझकर खर्च करेंगे और आपका बजट भी संतुलित रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। तेज गति से वाहन चलाने से बचें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12:30 से शाम 6:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं अन्यथा आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज कार्यभार अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप ज्यादा तनाव न लें। शांत दिमाग से आप अपना हर काम समय पर और सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। सहकर्मियों के साथ भी अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। सेहत की बात करें तो खुद को ऊर्जावान और तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें। साथ ही अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि सेहत से जुड़ी कोई भी समस्या है तो उसे हल्के में न लें। आपको फौरन किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। कुछ समय से यदि किसी कारणवश आपका प्रमोशन बीच में अटका हुआ है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को भी अपने मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। बेहतर होगा आप अपने व्यवहार का ध्यान रखें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। घरेलू सुख सुविधा की चीजों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। यदि आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज आपको अपना टारगेट पूरा करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में गति आएगी और आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ने से आप कुछ तनाव में रहेंगे। बेवजह की बहसबाजी और झगड़े झंझट से दूर ही रहें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। बात आपके स्वास्थ्य की करें तो व्यस्त दिनचर्या और कामकाज के दबाव के कारण आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और जटिल कार्यों को भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। दफ्तर में आप पर कार्यभार अधिक रहेगा। आपको एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं लेकिन आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना हर काम पूरा करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज आपको उधार लेने और देने से बचने की सलाह दी जाती है। कुछ समय से पिता के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपके बीच की कड़वाहट कुछ कम हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए कुछ राहत भरा साबित होगा। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो आज आपकी परेशानी दूर होगी। मन शांत रहेगा और आप अपने जरूरी कार्यों पर फोकस कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में किसी भी कार्य को करते समय जरा सी भी जल्दबाजी न करें। हो सकता है आपकी लापरवाही के कारण कोई बड़ा नुकसान हो जाए। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी और आज आपको एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताने का भी मौका मिलेगा। पैसों की स्थिति मैं सुधार संभव है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो देर तक भूखा रहने की आपकी आदत के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपके मार्ग की सारी बाधाएं दूर हो सकती हैं। यदि आपका कोई काम अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। यदि आप अपने पिता के कारोबार से जुड़े हैं तो आज उनकी सलाह से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर आप अपने प्रिय के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं और कारोबार में किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो उसके लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आप जल्दबाजी में अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मसालेदार या ऑयली खाने से परहेज करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। दफ्तर में आपके कार्यों की सराहना होगी और बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आप इसी तरह मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अच्छा मौका मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप लकड़ी का कारोबार करते हैं तो आज आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू सुख-सुविधाओं पर आप धन खर्च कर सकते हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ-साथ आपको आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है। लगातार काम करने से बचें।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपके रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। अपनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपकी प्रसन्नता बढ़ा देगा। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। कामकाज के मोर्चे पर आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें ताकि आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहें। दफ्तर में अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह को नजरअंदाज करने की गलती न करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के छोटे सदस्यों के साथ आपको नरमी से पेश आने की जरूरत है। ज्यादा सख्ती से बचें। जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको उदास कर सकता है। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा अपने बीच की दूरियों को कम करने का प्रयास करें। जहां तक बात आपकी बात सेहत की है तो अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications