Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार
30 दिसंबर राशिफल: वृश्चिक राशि वाले रहेंगे आज मौज मस्ती के मूड में, कैसा रहेगा आपके दिन का हाल
आज किन राशियों के जीवन में खुशियां देगी दस्तक और किस पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़ जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में दिन ठीकठाक रहेगा। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अगर आप अपना बजट संतुलित रखते हैं तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। आज आपके आकर्षक व्यक्तित्व और खुशमिजाजी से लोग काफी प्रभावित होंगे। मुमकिन है आज आपको कुछ नए दोस्त भी मिले। कामकाज की बात करें तो आज आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा। अगर आपको कोई कठिन कार्य दिया जाता है तो आप आसानी से उसे पूरा कर पाएंगे। आपके वरिष्ठ काफी सहयोगी रहेंगे और आपका उत्साह बढ़ाएंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चला आ रहा विवाद आज खत्म हो जाएगा और आपके रिश्ते में एक बार फिर वही मिठास और प्रेम लौट आएगा। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे और आपका लगभग हर एक प्रयास आज सफल होगा। लंबे समय से अटकी हुई आपकी किसी समस्या का आज समाधान हो सकता है। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में आपके पास कई ऐसे काम होंगे जिन्हें समय पर निपटाने का आप पर दबाव रहेगा। बेहतर होगा आज किसी तरह की लापरवाही ना करें। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज उनके साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आज आपको खास होने का अनुभव कराएगा। आप दोनों का रिश्ता मजबूत बना रहेगा और आपके बीच का प्रेम भी गहरा होगा। सेहत की बात करें तो आज आप एकदम तंदुरुस्त रहेंगे और काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 12:30 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज दोस्तों के साथ समय बिताने का आपको कोई मौका मिल सकता है लेकिन कामकाज में व्यस्त रहने के कारण शायद आपके हाथ से ये अवसर निकल जाए। निराश होने की जरूरत नहीं है। यदि आज आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो क्या पता कल आपको ऐसा मौका फिर मिल जाए। इस समय आप अपने काम को अधिक प्राथमिकता दें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक दिन का आनंद उठाएंगे। काफी दिनों बाद आप दोनों एक साथ ऐसा समय बिता पाएंगे। सेहत की बात करें तो आज शरीर के किसी हिस्से में दर्द की शिकायत रहेगी। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर यदि कोई परेशानी आ रही है तो आपको पूरी एकाग्रता के साथ काम करने की जरूरत है। इससे आपके रास्ते में आ रही सभी रुकावटें दूर हो जाएगी। आप चाहें तो अपने उच्च अधिकारियों की भी मदद ले सकते हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं, जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। यदि आज आप कोई निवेश करते हैं तो इससे आने वाले समय में आर्थिक रूप से आप सुरक्षित हो जाएंगे। कुलमिलाकर आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। घर में शांति बनाए रखने के लिए आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। उग्र होकर व्यवहार करने की जगह आप सभी के साथ प्यार से पेश आएं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
लगातार काम करने की वजह से आज आप बीमार और बोझिल महसूस करेंगे। बेहतर होगा आज आप छुट्टी लेकर घर पर ही आराम करें या फिर दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। आज बात करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें अन्यथा आप किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं। पड़ोसियों के साथ झगड़े झंझट से दूर रहें। प्यार मोहब्बत की बात करें तो पार्टनर की शिकायतें दूर करने के लिए आज आप उन्हें कोई प्यार सा तोहफा दे सकते हैं। मुमकिन है आज वे समझ पाएंगे कि आप अपने रिश्ते को लेकर कितने गंभीर हैं। यदि आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आप उनकी अच्छी देखभाल करें। पैसों के मामले में दिन कुछ खास नहीं है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 4 से बजे से रात्रि 8:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से जीवनसाथी के खराब रवैये के कारण भावनात्मक रूप से आप काफी परेशान चल रहे थे लेकिन आज उनके बर्ताव में आपको बदलाव देखने को मिलेगा। आप भी अपना गुस्सा थूक दें और प्यार से अपना हाथ उनकी ओर बढ़ाएं। हो सकता है आज आप अपने रोजमर्रा के कामों से छुट्टी लेकर अपने दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करें। रोमांटिक लाइफ में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आप अपने पार्टनर के प्रेम में खोए रहेंगे। जहां तक बात आपके काम की है तो आप अपनी मेहनत से जल्द ही ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे। आज आप महसूस करेंगे कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 23
शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों की बात करें तो दूसरों को खुश करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। यदि आज आप घर पर किसी पार्टी का आयोजन करते हैं तो सोच समझकर ही पैसे खर्च करें। आज ध्यान से अपने कामकाज को पूरा करें। आपकी छोटी सी गलती आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है। हो सकता है आज आपके बॉस आपके काम पर नजर बनाए रखें। व्यापार करने वाले जातकों को आज बहुत हो सोच समझकर कोई भी काम करना होगा, विशेष रूप से लेन देन करते समय सावधानी बरतें। किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें। पारिवारिक जीवन में आज आपको उचित परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। हो सकता है आज परिजनों का बर्ताव आपके प्रति ठीक ना रहे। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज कामकाज से आपका ध्यान हट सकता है। आज आप मौज मस्ती के मूड में रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। आज कहीं दूर से आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे घर का माहौल काफी अच्छा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। आज आपके प्रिय को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है जिससे आपको उनपर काफी गर्व होगा। दफ्तर में अपने सहकर्मियों से थोड़ा मेलजोल बढ़ाएं। साथ ही सभी के साथ अच्छा व्यवहार करें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आप अपने पार्टनर के प्रति कुछ ज्यादा ही भावुक और संवेदनशील महसूस करेंगे। आज किसी धारदार वस्तु का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आप धार्मिक कार्यों में ज्यादा रुचि लेंगे। हो सकता है मानसिक शांति के लिए आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जाएं। आज आप कुछ जरूरतमंदों की भी मदद कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज किसी पुरानी संपत्ति को बेचने का आप फैसला ले सकते हैं। अगर आप सही खरीदार का चुनाव करते हैं तो निश्चित रूप से आपका बड़ा फायदा होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भाइयों से चल रहा मतभेद आज खत्म होगा और आपको उनका पूरा समर्थन मिलेगा। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। आज आपके जीवनसाथी आपको भावनात्मक रूप से चोट पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना बर्ताव ठीक रखें और बात को शांति से संभालें। यदि आप बात को बढ़ाते हैं तो मामला हाथ से निकल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 12:00 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आप महसूस करेंगे कि आपकी मेहनत सफल हो रही है और आपका काम काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। नौकरीपेशा जातकों का दिन भी आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपके वरिष्ठ आपको प्रोत्साहित करेंगे जिससे आपका हौसला बढ़ेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी विपरीत परिस्थितियों में आपका साथ देंगे। रोमांटिक लाइफ में आपको संभलकर रहने की जरूरत है। बातचीत करते समय ध्यान रखें कि कहीं आपके पार्टनर आपकी किसी बात का गलत मतलब ना निकाल लें और आपके बीच गलतफहमियां बढ़ जाए। सेहत की बात करें तो समय पर भोजन करें। ज्यादा देर तक भूखे रहने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आप अपने दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के बल पर अपने हर कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। दफ्तर में आपकी प्रतिभा निखर के सबके सामने आएगी। आपके बेहतरीन प्रदर्शन से वरिष्ठ सिर्फ संतुष्ट ही नहीं रहेंगे बल्कि आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी। मुमकिन है आज आपको कोई बड़ा सम्मान भी मिले। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। सही समय पर आपका सही कदम आज आपका बड़ा फायदा करा सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अचानक धन लाभ मिल सकता है जिससे आप खुशी से उछल पड़ेंगे। सेहत की बात करें तो आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं जिसका फायदा जल्द ही आपको मिलेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं जिससे बात काफी आगे बढ़ सकती है। आज आपको जोश से नहीं होश से काम लेने की जरूरत है अन्यथा आपकी शादीशुदा जिंदगी में कड़वाहट आ जाएगी। पैसों की स्थिति आज कुछ खास नहीं रहेगी। आपको जिस आर्थिक फायदे की उम्मीद थी आज वो आपको नहीं मिल पाएगा। साथ ही खर्चों में भी वृद्धि संभव है। आज भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। मन में निराशा के भाव रहेंगे। ऐसे में आपका किसी भी काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। अगर पर नौकरी करते हैं तो आज दफ्तर में आपके बॉस किसी बात को लेकर आप पर भड़क सकते हैं। आपकी भलाई इसी में है कि आप उन्हें शिकायत का मौका ना दें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 12:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











