For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

5 सितंबर राशिफल: इन 7 राशि वालों की चमक उठेगी आज किस्मत, मिलेगा मनचाहा फल

|

अपने दिन भर की जानकारी प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल जहां आप अपने आर्थिक, वैवाहिक, करियर, सेहत और निजी जीवन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें जानकार अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं, साथ ही आने वाली मुश्किलों से भी बच सकते हैं। तो आइये जानते हैं आज का यह नया दिन क्या मोड़ लेकर आएगा आपके जीवन में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों के बीच छोटी सी बात को लेकर वाद विवाद होने की संभावना है। पारिवारिक कलह आपका तनाव बढ़ा सकती है। अपना दिमाग शांत रखें ताकि आप समझदारी से परिस्थिति को संभाल पाएं। कामकाज में आज आप मानसिक परेशानियों से घिरे रहेंगे जिसका प्रभाव आपके काम पर भी पड़ेगा। आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। हो सकता है आज आपके वरिष्ठ इस बात को नजरअंदाज कर दें लेकिन ऐसा रोज नहीं होगा इसलिए अपने काम पर ध्यान लगाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी कागजी काम को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैसों की बात करें तो आज आपका धन कुछ नकारात्मक चीजों पर खर्च हो सकता है। आप सिंगल हैं और आज आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिलता है तो जल्दबाजी में निर्णय ना लें बल्कि अपना पूरा समय लें। ठीक से विचार करके ही अपना कदम आगे बढ़ाएं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 7:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपको राहत देने वाला रहेगा। काम से जुड़ी चिंता दूर होने से आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा और आपका अटका हुआ काम दोबारा शुरू हो जाएगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण लोगों की मदद मिलेगी जिससे आपका यह काम सुचारु रूप से चलता रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में अपने काम से काम रखने में आपकी भलाई है। दूसरों की कमियां निकालने की आपकी आदत आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पैसों की कमी के कारण यदि आपका कोई काम रुका हुआ है तो उसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच एकता और अपनापन देखने को मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज शरीर के किसी हिस्से में आप दर्द से परेशान रह सकते हैं। ऐसे में आप अपना कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाएंगे। बेहतर होगा आज आप आराम पर ज्यादा ध्यान दें और ऐसे काम बिल्कुल ना करें जिसमें ज्यादा मेहनत हो। वैवाहिक जीवन में आज कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने बहस करने की आदत पर काबू रखने की जरूरत है। यदि किसी बात पर आप दोनों के विचार नहीं मिलते हों तो आप शांत रहें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। बहसबाजी करके समय नष्ट ना करें। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं है। अपने रिश्ते को लेकर आज आप दुविधा में रह सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने किसी करीबी मित्र या अन्य किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। हो सकता है आपको अपने सवालों का जवाब मिल जाए।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 48

शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 5:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। हाल में आपका कोई वित्तीय नुकसान हुआ है तो आज उसकी भरपाई करने का बढ़िया अवसर आपको मिल सकता है। इसका भरपूर लाभ उठाएं। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी प्राप्त करने के इच्छुक जातकों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है इसलिए जमकर मेहनत करें और अपनी तैयारी में किसी तरह की कमी ना होने दें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। अगर आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपके परिजनों का समर्थन आपको जरूर मिलेगा। यदि आपके जीवनसाथी आपसे नाराज चल रहे हैं तो आज उन्हें मनाने के लिए कुछ खास प्लान करें। उनका बिगड़ा हुआ मूड अच्छा हो जाएगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

शुभ समय: प्रातः 4:05 से 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। यदि आज आप किसी को प्रपोज करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अभी थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है क्योंकि अपने दिल की बात कहने का यह सही समय नहीं है। पहले आप सामने वाले के बारे में और गहराई से जानकारी हासिल कर लें फिर अपना कदम आगे बढ़ाएं। वैसे भी सब्र का फल हमेशा मीठा होता है। आप शादीशुदा हैं तो आज आपके जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। यदि अभी आप उनकी यह मांग पूरी करने की स्थिति में नहीं हैं तो अपने प्रिय को प्यार से मनाने का प्रयास करें। मुमकिन है वे आपकी बात को समझें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। बिना रूकावट आपके सभी काम पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको इच्छित परिणाम मिलने के आसार हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

सेहत में सुधार लाने के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। इस समय सकारात्मक विचारों वाले लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं, आपके लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। आप कई रोगों से दूर रहेंगे और मानसिक रूप से भी मजबूत बनेंगे। कामकाज के बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलने के आसार हैं। आज आपके किसी भी निर्णय में आपको अपने सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिसे लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि अपने नए व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में ना लें। आज आप अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आप यह समझते हैं कि काम के साथ परिवार भी जरूरी है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 27

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ग्रहों के शुभ संयोग से आपको कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। आज आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। अपनी जीत का जश्न परिजनों और मित्रों के साथ मिलकर मनाएंगे। वित्तीय स्थिति को लेकर आज अच्छे संकेत मिल रहे हैं। हाल ही में पैसों की तंगी के कारण आपको काफी कुछ झेलना पड़ा था लेकिन आपकी लगातार कोशिशें और प्रयास रंग लाती नजर आ रही है। आपको मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ आज आप बहुत ही अच्छे समय का आनंद उठाएंगे। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। अपने पार्टनर से किये हुए वादों को पूरा करने का समय अच्छा है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज धन संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। आज आपको कर्ज लेने और देने दोनों से बचना होगा अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। वित्तीय मामलों में आज आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में भी कुछ परेशानियां रहेंगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं जिससे वातावरण अशांत रहेगा। आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आप अपने करीबियों से दूर हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। आपको उनके पक्ष को भी समझने की जरूरत है। अपना कोई भी निर्णय उनपर ना थोपें। सफल होने के लिए आपको और भी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अपनी सेहत के प्रति लापरवाही ना करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अपने आर्थिक मामलों को लेकर आज आप कुछ ज्यादा ही गंभीर रहेंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर अपना फैसला लेंगे तो यह आपके लिए लाभकारी रहेगा। वैसे भी जिस तरह आप दिन रात एक करके मेहनत कर रहे हैं, इससे जल्द ही आपको कोई बड़ी आर्थिक सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। रोमांटिक लाइफ में आज आपके पार्टनर आपसे शादी के बारे में बातचीत कर सकते हैं। यदि अभी आप इस बात के लिए तैयार नहीं हैं तो अपने साथी के सामने खुलकर अपना पक्ष रखें। मुमकिन है वे आपकी भावनाओं को समझें और आपकी बात का मान रखें। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कुछ समय से आपका काम धीमा चल रहा था तो आज कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों को आज संभलकर रहने की जरूरत है। यदि दफ्तर में किसी सहकर्मी के साथ आपकी बहस होती है तो आप अपनी ओर से ठीक से बर्ताव करें अन्यथा कोई तीसरा इस बात का फायदा उठाकर आपकी छवि और काम दोनों बिगाड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातक यदि साझेदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास दिलाएगा। आज बच्चों के साथ आप काफी मजेदार समय बिताएंगे जिससे आपका तनाव भी कम होगा। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगा लेकिन खर्चों पर काबू नहीं रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्या का समाधान होगा।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र में सुखद परिणाम मिल सकते हैं। व्यक्तिगत हो व्यावसायिक मामला आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा। दफ्तर में अपने नए काम को लेकर आप बहुत ही उत्साहित रहेंगे और आपका प्रदर्शन भी सराहनीय रहेगा। आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपको प्रोत्साहित करेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आपका जोश और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। इस समय आप अपना लक्ष्य तय कर लें और सही दिशा में अपनी मेहनत जारी रखें ताकि आपके सुनहरे भविष्य का सपना बिना किसी बाधा के पूरा हो जाए। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 12:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आप खुद को तनाव से दूर बेहतर मनोदशा में पाएंगे। कोई ऐसी बात जिसे लेकर आप काफी समय से परेशान थे आज उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। परिजन और दोस्त आपका उत्साह बढ़ाएंगे और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। मानसिक रूप से आप काफी संतुष्ट रहेंगे और महसूस करेंगे कि आपका जीवन सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। आप इस समय का भरपूर आनंद लें। रोमांटिक लाइफ में आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही खूबसूरत दिन बिता सकते हैं। आपके अंदर उत्साह और गर्मजोशी देखने को मिलेगी। अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाना चाहते हैं तो यही सही समय है अपने साथी से किये वादों को पूरा करने का। पैसों की बात करें तो आज ग्रहों की चाल किसी बड़े फायदे की ओर इशारा कर रही है जिससे आपके जीवन में शुभ परिवर्तन होने के आसार हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 8:30 से शाम 6 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 5 September 2019 Thursday

What does your Thursday, September 5, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, September 4, 2019, 15:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion