Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी -
डायबिटीज में चीकू खाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट -
Aaj Ka Rashifal 16 April 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा तुला और कुंभ का भाग्य, जानें अपना भविष्यफल -
Akshaya Tritiya पर किस भगवान की होती है पूजा? जानें इस दिन का महत्व और पौराणिक कथा -
Parshuram Jayanti 2026 Sanskrit Wishes: परशुराम जयंती पर इन संस्कृत श्लोकों व संदेशों से दें अपनों को बधाई -
कौन हैं जनाई भोंसले? जानें आशा भोसले की पोती और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का क्या है नाता? -
Amarnath Yatra Registration 2026: शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, घर बैठे कैसे करें आवेदन, क्या हैं जरूरी डॉक्यूमेट्स -
Akshaya Tritiya पर जन्म लेने वाले बच्चे होते हैं बेहद खास, क्या आप भी प्लान कर रहे हैं इस दिन डिलीवरी -
उत्तराखंड में 14 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, जानें मां बनने के लिए क्या है सही उम्र -
गर्मियों में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, फायदे की जगह पहुंचा सकते हैं शरीर को भारी नुकसान
6 दिसंबर राशिफल: वृश्चिक और इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, क्या कहता है आपका राशिफल
आज किन राशियों को मिलेगा भग्य का साथ और मिलेगी उन्हें बड़ी सफलता जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। लंबे समय से जिन रिश्तों में कड़वाहट चल रही थी आज दोबारा उनके जुड़ने से आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। आज आप अपने परिजनों के साथ बहुत ही खुशनुमा दिन बिताएंगे। आपके कामकाज की बात करें तो आपकी सकारात्मक सोच आपको कोई बड़ी जीत दिला सकती है। आप व्यापार करते हैं तो आज आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। अपने किसी प्रयास में सफलता मिलने से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज दोस्तों की मदद से कोई लाभ मिलने के आसार हैं। रोमांटिक लाइफ में यदि आज आप कोई निर्णय लेते हैं तो बहुत ही सोच समझकर ही अपना फैसला लें क्योंकि ये आपकी जिंदगी बदल सकता है। अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो अतिरिक्त सावधानी बरतें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आप मन लगाकर काम करेंगे। दफ्तर में काफी समय से लंबित कार्यों को आज आप आखिरकार पूरा करने में सफल रहेंगे। कुछ दिनों से काम का बोझ अधिक रहने के कारण आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था लेकिन आज आप खुद पर अधिक ध्यान देंगे। आप अपने व्यक्तित्व को निखारने का पूरा प्रयास करेंगे। निजी जीवन की बात करें तो आज पूरे परिवार के साथ आप किसी समाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए आप सुबह से ही अपनी तैयारियों में जुटे रहेंगे ताकि आप वहां सबसे अच्छे दिखें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कलह से बचने के लिए आप सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करें। आपके गलत शब्द आपके जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मानसिक रूप से भी आप मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे घर का वातावरण और भी अच्छा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ प्यार और लगाव बढ़ेगा। यदि आज आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ता भी है तो आपके प्रिय आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। संतान से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। वे आपका सम्मान करेंगे और आपकी बातों को भी महत्व देंगे। कामकाज की बात करें तो अपने शानदार प्रदर्शन से आज भी शीर्ष पर बने रहेंगे। उच्च अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। आप व्यापार करते हैं तो आज उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने के आसार हैं। पैसों को लेकर आज कोई समस्या नहीं होगी। आप इस दिन का आनंद उठाएं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। आप मानसिक और शारीरिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 27
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से आपके खराब प्रदर्शन के कारण वरिष्ठ आपसे काफी नाखुश चल रहे हैं। अगर आप चाहें तो अपनी कार्य कुशलता से उनकी सारी शिकायतें दूर कर सकते हैं। इस समय आपको काफी कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको कोई बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। यदि आप अविवाहित हैं या आपके घर में अन्य कोई विवाह के योग्य हैं तो आज कोई बढ़िया प्रस्ताव आने की संभावना है। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12:50 से रात्रि 10:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज कुछ मानसिक तनाव रहने के कारण शारीरिक रूप से भी आप कमजोर महसूस करेंगे। बेहतर होगा आज आप अपना अधिक ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने में आज आपके पसीने छूट सकते हैं। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी, जल्द ही इसका उचित फल आपको मिलेगा इसलिए डट कर काम करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक है। यदि आपका काम सौंदर्य प्रसाधन से जुड़ा है तो आज आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आज कलह रहेगी। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बिगड़ने से कोई बड़ा विवाद हो सकता है। आपको निष्पक्ष होकर अपने निर्णय लेने की जरूरत है। जीवनसाथी को ज्यादा समय देने का प्रयास करें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों की स्थिति आज कुछ ठीक नहीं रहेगी। आर्थिक तंगी के कारण आज कुछ परेशानियां हो सकती हैं। मानसिक तनाव के कारण आज कामकाज में भी आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आज आपके कई कार्य अधूरे रह सकते हैं। यदि इसी तरह दफ्तर में आप काम से जी चुराते रहेंगे तो आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं और बात आपकी नौकरी पर आ सकती है। बेहतर होगा आप ठंडे दिमाग से अपने फैसले लें और अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। आज किसी करीबी से आपकी तू तू मैं मैं हो सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप इस तरह के विवाद में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट ना करें बल्कि अपने सुंदर भविष्य की योजनाओं पर गौर करें। आज जो भी बोलें सोच समझकर, आपकी छोटी सी बात राई का पहाड़ बन सकती है। रोमांटिक लाइफ में अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके पार्टनर मुश्किल समय में आपका पूरा साथ देंगे। आज आप उनके साथ अपना सुख दुख साझा कर सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप अपने सामाजिक जीवन पर फोकस करेंगे। आज आपकी जान पहचान बढ़ेगी और समाज के कुछ प्रतिष्ठित लोगों से भी आपकी मुलाकात संभव है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप उनके सामने ठीक से बर्ताव करें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज आप खुद को जोश और उत्साह से भरा हुआ पाएंगे। जीवनसाथी का भी प्यार और सहयोग मिलेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ काफी रोमांटिक दिन गुजारेंगे। आज उनकी ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। समय पर अपने कार्य पूरे करने की कोशिश करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
शुभ समय: शाम 6:45 बजे से रात्रि 11:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अपनी बनाई योजनाओं को पूर्ण रूप देने के लिए आज का दिन अच्छा है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ है। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हो सकता है आपका प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर हो जाए। व्यापारियों को भी आज लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। आर्थिक रूप से आप मजबूत बने रहेंगे। आज पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ आपको मिल सकता है। यदि आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो शोरूम जाने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने से आपका दिन और भी खुशनुमा हो जाएगा। स्वास्थ्य के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 12:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज वाद विवाद से दूर रहने में आपकी भलाई है। बेहतर होगा आप अपने जरूरी कामों को पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। पड़ोसियों के साथ आज बहसबाजी करने से बचने की जरूरत है। दफ्तर में आज आपकी किसी समस्या को सुलझाने में आपके सहकर्मी पूरी मदद करेंगे। ऐसे में उनका शुक्रिया अदा जरूर करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा नहीं है। खर्चों में वृद्धि होने से आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आपके प्रिय से मिली कोई सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। रोमांटिक लाइफ में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। अपने पार्टनर के साथ उग्र व्यवहार ना करें अन्यथा आपका रिश्ता टूट भी सकता है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 9:15 से दोपहर 3:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा अनजाने में ही सही आप खुद को चोट पहुंचा सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता का अनुभव होगा। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आप चाहें तो लड़ाई झगड़े से बच सकते हैं, आप बस समझदारी और शांति से काम लें। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। अपने पार्टनर के साथ आज आप अपने मनपसंद रेस्टोरेंट में लंच या डिनर के लिए जा सकते हैं। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 5:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आपको अपने कार्य के प्रति और गंभीर रहने की जरूरत है। इस तरह लापरवाही करने से आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को आज जो भी कार्य सौंपा जाए उसे मेहनत और ईमादारी से पूरा करने का प्रयास करें। यदि आप अपना नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपको किसी करीबी से वित्तीय सहायता मिलने के आसार हैं जिससे पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और मजबूत होगा। आज भाई या बहन से आपके कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं जिस कारण मन परेशान रहेगा। बेहतर होगा आप आराम से बातचीत करके मसले का हल करने की कोशिश करें। सेहत में गिरावट संभव है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन में आज कोई समस्या आ सकती है। आज आपके माता पिता किसी बात को लेकर आप पर दबाव डाल सकते हैं। हो सकता है उन्हें आपके विवाह को लेकर जल्दबाजी हो। ऐसे में आपके सामने अजीब से स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि आपको उन्हें समझाने का प्रयास करना चाहिए। ऐसे मामलों में जल्दबाजी ठीक नहीं होती। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप जमकर खरीदारी करने वाले हैं। दफ्तर में आज काम का बोझ हल्का रहेगा और आपको अपने लिए कुछ अतिरिक्त समय मिल पाएगा। इस मौके का फायदा उठाएं और दोस्तों के साथ घूमने फिरने का आनंद लें। स्वास्थ्य का मामला आज एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











