6 सितंबर राशिफल: तुला राशि वाले रहें आज वाद विवाद से दूर, बढ़ सकती है मुश्किलें

अपने दिन भर की जानकारी प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल जहां आप अपने आर्थिक, वैवाहिक, करियर, सेहत और निजी जीवन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें जानकार अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं, साथ ही आने वाली मुश्किलों से भी बच सकते हैं। जानते हैं आज का यह नया दिन क्या मोड़ लेकर आएगा आपके जीवन में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पिछले कुछ समय से आपके जीवन में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी लेकिन आपके निरंतर प्रयास से परिस्थिति में सुधार नजर आ रहा है। आपने हर चुनौती का सामना बड़े ही हिम्मत से किया है इसलिए धीरे धीरे चीजें आपके पक्ष में रुख करती दिखाई दे रही हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ राहत देने वाला रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। वित्तीय रूप से मजबूती पाने के लिए अपनी आर्थिक योजनाओं में कुछ बदलाव करें। पारिवारिक जीवन में किसी गंभीर घरेलू मुद्दे के सुलझने से घर में शांति का वातावरण रहेगा। इस समय आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है ताकि आपकी मानसिक शांति भंग ना हो। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और भी बेहतर होगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। आज काम के साथ आप थोड़ी मस्ती भी करेंगे। सहकर्मियों के साथ कुछ हंसी मजाक करके आपका तनाव काफी कम होगा और काम करने का एक अलग ही आनंद महसूस होगा। घर में थोड़ी अशांति रहेगी। घर के छोटे सदस्य आज आपकी किसी बात से सहमत नहीं होंगे। ऐसे में आप अपना आपा खोने से बचें। इस तरह के मामलों में आप समझदारी दिखाएं और पूरी सावधानी बरतें। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। बिजनेस में किसी से साझेदारी होने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़ी खरीदारी के लिए दिन अनुकूल नहीं है। मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए सबसे पहले आप अपने जीवन से हर तरह की नकारात्मकता को दूर करने का प्रयास करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अपने समय का सदुपयोग करें। अपनी ऊर्जा को सार्थक कामों में लगाएं ताकि आपका जीवन सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अनजाने में ही सही आप कुछ ऐसा कह सकते हैं जिससे सामने वाले की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है फिर चाहे वो आपके घर का कोई सदस्य हो या दफ्तर का कोई सहकर्मी। रोमांटिक लाइफ में आज आपका दिन है। यदि आप अपने दिल की बात किसी खास से कहना चाहते हैं तो खुद को तैयार कर लें क्योंकि अपने नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है। आज आपको हरी झंडी मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आज कुछ अच्छे संकेत मिल रहे हैं। आज आप अपना कोई पुराना कर्ज निपटाने में सफल रहेंगे। इस समय आपको बचत पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने के आसार हैं। आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती हैं। ऐसे में आप सही रणनीतियां बनाएं और उसके अनुसार आगे बढ़ें। सहकर्मियों के साथ मिलजुलकर काम करें लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि आपकी मेहनत का श्रेय आपको ही मिले, कोई दूसरा आपकी उदारता का फायदा ना उठा ले। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। यदि आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से इस काम को पूरा करते हैं तो आपको मनचाहा फल जरूर मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज परिजनों के साथ कुछ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और विश्वास बना रहेगा। रोमांटिक लाइफ में यदि आपके रिश्ते की नई शुरुआत हुई है तो इस समय आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आंख बंद करके अपने पार्टनर पर भरोसा ना करें। पैसों के मामले में दिन शुभ है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अपने करियर को लेकर यदि आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफतलता मिलने का योग बन रहा है। बेरोजगार जातकों को अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप अपना व्यापार साझेदारी में करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होने के आसार हैं। पैसा कमाने का कोई बढ़िया अवसर आपके हाथ लग सकता है। आप थोड़ी समझदारी दिखाएंगे तो आपको दोगुना फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों को इस समय पूरी एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। इधर उधर की बातों में अपना समय बर्बाद ना करें अन्यथा आपके सुनहरे भविष्य का सपना अधूरा रह जाएगा। वैवाहिक जीवन में आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। किसी गलतफहमी के कारण आपके और जीवनसाथी के बीच मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कुछ ठीक नहीं है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज सुबह सुबह आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपका मूड काफी अच्छा हो जाएगा। आपका दिन भी बढ़िया गुजरेगा। आपके काम की बात करें तो दफ्तर में समय पर आपका काम पूरा हो जाने से आपको अपने लिए भी कुछ अतिरिक्त समय मिल पाएगा। आज सहकर्मियों की मदद से आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। पैसों के मामले आज आप बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे। लंबे समय से अटका हुआ कोई मामला आज सुलझने से आपको आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं। यदि आप इन पैसों का सही उपयोग करते हैं तो आपके भविष्य की योजनाओं में कोई बाधा नहीं आएगी। रोमांस के मामले में दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा और आप महसूस करेंगे कि वे आपकी भावनाओं को कितनी भलीभांति समझते हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 5:15 से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों को आज बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस समय आप झगड़े झंझट से दूर रहें अन्यथा आप अपने लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। अपने गुस्से और ज़ुबान पर काबू रखें। उग्र होकर गलत शब्दों का प्रयोग भूलकर भी ना करें। यदि आप जोश में आकर कोई गैरजिम्मेदाराना हरकत कर बैठते हैं तो यह आपके रिश्तों के लिए किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। पैसों के मामले में आज दिन अच्छा नहीं है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है और कर्ज का बोझ भी परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। आपका जिद्दी स्वभाव आप दोनों के बीच की दूरियां बढ़ा रहा है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। सफल होने के लिए जिस प्रकार आप मेहनत कर रहे हैं इससे जल्द आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत का मामला आज कुछ गड़बड़ रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ने से आपकी परेशानी बढ़ेगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 8

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

सेहत का मामला आज एकदम बढ़िया रहेगा। पुराने किसी दर्द से आपको आराम मिलेगा। सेहत में सुधार आने से आज आपके रुके हुए कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो जाएंगे। पैसों को लेकर आ रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। सही समय पर आपको अपने किसी करीबी से वित्तीय सहायता मिलने की संभावना है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो अपने बॉस के सामने वेतन वृद्धि की बात करने का सही समय है क्योंकि आज उनका मूड काफी अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने व्यावसायिक निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेने की जरूरत है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत बढ़िया समय बिताएंगे। आप दोनों आज किसी रोमांटिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज घर का माहौल बहुत ही बढ़िया रहेगा। घर में चल रहे झगड़े को आज आप अपनी समझदारी से खत्म करने में कामयाब रहेंगे जिससे परिजनों के बीच एक बार फिर प्रेम और एकता की भावना देखने को मिलेगी। आप अपनी दूसरी घरेलू जिमेदारियों के प्रति भी काफी गंभीर रहेंगे। आपके माता पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और अन्य परिजन के मन में भी आपके लिए सम्मान बढ़ेगा। रोमांटिक लाइफ में जो अड़चनें आ रही थी आज उसके दूर होने की संभावना है। यदि आपके इस रिश्ते का आपके माता पिता विरोध कर रहे थे तो आज आप उनका भरोसा जीत सकते हैं और उनकी मंजूरी मिल सकती है। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के लिए कुछ समय निकालें ताकि आपके प्रिय उपेक्षित महसूस ना करें। पैसों के मामले में थोड़ा सावधान रहें। यदि आज आप किसी बड़े लेन देन को अंजाम देने वाले हैं तो सतर्क रहें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं जिससे आपके जीवन में एक बड़ा बदलाव आ सकता है। हालांकि कोई भी फैसला लेने से पहले आपको उसके नतीजों के बारे में भी विचार कर लेना चाहिए। यदि आपके मन में कोई भी दुविधा हो तो अपने करीबियों या मित्रों से एक बार जरूर बात करके सलाह लें, इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में आज आप अपने परिजनों के सामने अपने रिश्ते का खुलासा कर सकते हैं। अभी आपके परिजन आपसे सहमत ना हों इसलिए आपको उन्हें थोड़ा समय देना चाहिए। धीरे धीरे चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएगी। शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। दूसरों की बातों में आकर आप अपने जीवनसाथी के साथ बहसबाजी या झगड़ा करने से बचें। पैसों को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक साबित होगा। जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हुई थी तो अपने जीवनसाथी से माफी मांगकर उन्हें मनाने के लिए दिन अच्छा है। इस बात की प्रबल संभावना है कि आपके प्रिय भी पुरानी बातों को भूलकर आपका प्रेम और साथ चाहते हैं। आज आप पार्टनर के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति हो सकती है। मुमकिन है उन्हें कोई बड़ी सफलता हासिल हो। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि आपको कोई नया कार्यभार सौंपा गया है तो आप उसे पूरी ईमानदारी और लगन से पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपके नेतृत्व की क्षमता को भी आपके उच्च अधिकारी काफी सराहेंगे। अगर आप कोई बड़ी खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज इस पर काम करने का दिन है। आप जमकर खरीदारी करें क्योंकि पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। मन हर्षित रहेगा और आपके अंदर जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में आज सच्चा प्रेम दस्तक दे सकता है जिससे लंबे समय से आपके पार्टनर की खोज आखिरकार समाप्त होगी। शादीशुदा जोड़ों का दिन भी बढ़िया रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में वृद्धि से आप थोड़े परेशान रहेंगे। आज काम से जुड़ी यात्रा संभव है। हालांकि यह सफर छोटा होगा लेकिन आपको थकान दे सकता है। आप आराम पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

Story first published: Friday, September 6, 2019, 6:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion