For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मासिक राशिफल: 2019 का आखिरी माह इन राशियों के लिए रहेगा लकी

|

जल्द ही 2019 को हम अलविदा कहने वाले हैं और एक नए साल यानी 2020 का हम स्वागत करेंगे लेकिन जाते जाते यह साल आपके लिए कैसा रहेगा यह जानने के लिए पढ़ें अपना मासिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस माह पैसों के मामले में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। लेन देन के लिए यह समय ठीक नहीं है। यदि आप कोई उधार देते या लेते हैं तो दोनों ही सूरतों में यह आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। शौक मौज पर ज्यादा खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप पर वित्तीय संकट आ सकता है। वैवाहिक जीवन में इस माह अधिकांश समय आप दोनों के बीच मनमुटाव रहेगा। छोटी छोटी बातों पर टकराव होने से आपके संबंधों में दरार आ सकती है, विशेष रूप से महीने के शुरूआती दिन आपके लिए बेहद कठिन रह सकते हैं। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आप दोनों के बीच सब कुछ सामान्य रहेगा। आपकी मुलाकातों का सिलसिला कुछ समय के लिए थम सकता है लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कोई फैसला लेने वाले हैं तो इसके लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। आपको थोड़ी और प्रतीक्षा करनी होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए शुरुआती सप्ताह ठीक ठाक रहेगा। काम में आपका मन लगेगा लेकिन माह के मध्य में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आप पर काम का बोझ कुछ ज्यादा ही रहेगा। इस माह सेहत को लेकर आप ज्यादातर समय परेशान रहेंगे। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: मंगल

शुभ अंक: 22, 34, 45, 52, 66

शुभ दिन: बुधवार, रविवार, मंगलवार, शुक्रवार

शुभ रंग: भूरा, गुलाबी, सफेद, नीला

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज को लेकर इस माह आपको काफी टेंशन रहेगी। नौकरी करने वाले जातकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हो सकता है आपके काम से वरिष्ठ संतुष्ट ना रहें। इस वजह से आपको उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। उनका रवैया आपके प्रति कुछ ठीक ना रहे जिससे मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। आप व्यापार करते हैं तो इस अवधि में अपने साझेदार के साथ किसी भी तरह के वाद विवाद से बचें अन्यथा आप दोनों के मतभेदों का बुरा प्रभाव आपके काम पर पड़ेगा। इस माह आपका कुछ नुकसान भी संभव है बेहतर होगा अपना हर निर्णय आप बहुत ही सोच समझकर लें। माह के मध्य में आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कोई बड़ा खर्चा भी कर सकते हैं। इस माह आप अपने परिवार पर कुछ ज्यादा ही खर्च करेंगे, विशेष रूप से बच्चों की हर छोटी बड़ी जरूरत को पूरा करने का आप प्रयास करेंगे। आप अपने बजट से ज्यादा दूर ना जाएं और अपनी आमदनी से अधिक खर्च करने से बचें। वैवाहिक जीवन में उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी निकटता बढ़ेगी। माह के प्रारंभ में सेहत को लेकर कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 12, 27, 33, 49, 51, 66

शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, रविवार, मंगलवार

शुभ रंग: नीला, पीला, सफेद, हरा

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। इस माह अपने परिजनों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। हो सकता है किसी रिश्तेदार के यहां आप सपरिवार किसी शादी में सम्म्लित हों। माता पिता के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जरूरत पड़ने पर आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय काफी अच्छा गुजरेगा। एक दूसरे का साथ मिलने से आप दोनों का रिश्ता और भी मजबूत होगा। रोमांटिक लाइफ में इस दौरान तनावपूर्ण स्थिति का सामना आपको करना पड़ सकता है। आपके पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ने से आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। छोटी छोटी बातों पर आपको अपने साथी पर शक करने से बचना होगा अन्यथा आप दोनों का रिश्ता टूट भी सकता है। पैसों की बात करें तो यह माह खर्चीला साबित होगा। हालांकि पैसों की तंगी नहीं रहेगी। इस माह अपने घर की मरम्मत या साज सजावट पर कुछ अधिक खर्च कर सकते हैं। नया वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है। कामकाज में इस माह आपकी अच्छी प्रगति होगी। आप अपनी सकारात्मक सोच और मेहनत से सफलता हासिल करेंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको उचित परिणाम की प्राप्ति होगी। इस माह आप काफी मौज मस्ती करने वाले हैं लेकिन इन सबके बीच आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 2, 8, 22, 39, 47, 51

शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, शनिवार, बुधवार

शुभ रंग: हल्का हरा, आसमानी, क्रीम, सफेद

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आप अपने महत्वपूर्ण निर्णय काफी सोच समझकर लेंगे जिसका परिणाम आपको उम्मीद के अनुसार मिलेगा। मानसिक रूप से इस अवधि में आप काफी मजबूत रहेंगे और अपने प्रयासों में आपको सफलता भी मिलेगी। इस अवधि में आप अपने विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे। कामकाज की बात करें तो इस माह आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे। नौकरी हो या व्यापार आप आप अपनी और से पूरा प्रयास करेंगे। अगर आप मीडिया, कला, इम्पोर्ट एक्सपोर्ट आदि कार्यों से जुड़े हैं तो इस माह आप अच्छा खासा लाभ कमा सकते हैं। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है तो इस अवधि में आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। किसी भी चर्चा के दौरान आपको खुद पर संयम रखना होगा। ज्यादा उत्तेजित होकर बात करने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। पैसों की स्थिति इस माह अच्छी रहेगी। आप किसी नयी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन की समस्याओं का अंत इसी अवधि में होने की प्रबल संभावना है। आप एक दूसरे को और भी अच्छे से समझने की कोशिश करेंगे। सेहत में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप लापरवाही करने से बचें।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: चंद्रमा

शुभ अंक: 6, 9, 20, 33, 49, 56

शुभ दिन: सोमवार, शुक्रवार, मंगलवार, गुरूवार

शुभ रंग: पीला, गुलाबी, नीला, हरा

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कार्यक्षेत्र में इस माह आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। संभावना है कि मानसिक तनाव के कारण आपका काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। अधिकांश समय आप किसी चिंता में डूबे रहेंगे और इस कारण आपसे छोटी छोटी गलतियां होती रहेगी। इससे आपके उच्च अधिकारी आपसे काफी नाराज भी रह सकते हैं। यदि समय रहते इस स्थिति को नहीं संभाला तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। माह का मध्य आपके लिए थोड़ा राहत भरा साबित होगा। इस दौरान आपके किसी प्रयास में सफलता मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आप व्यापार करते हैं तो इस माह आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए कोई बड़ा खर्चा भी कर सकते हैं। निजी जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी। संतान पक्ष से आपको कष्ट मिल सकता है। उनकी पढ़ाई लिखाई को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। इस समय आपको उनका मार्गदर्शन करना होगा वरना वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट रहेगी। आपके कड़वे बोल आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। माह के अंत में पुराने दोस्तों के साथ आप कहीं बाहर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं जिससे काफी हद तक आपका तनाव कम होगा।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: सूर्य

शुभ अंक: 1, 8, 11, 26, 37, 44

शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, शुक्रवार, गुरूवार, बुधवार

शुभ रंग: हल्का पीला, क्रीम, आसमानी, हरा, मैरून

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस माह आप अपने कामकाज के प्रति काफी गंभीर रहेंगे। आप स्वयं को जोश और उत्साह से भरा हुआ पाएंगे और कठिन परिश्रम भी करेंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो इस माह आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि होने की भी प्रबल संभावना है। आपके कार्य प्रदर्शन से उच्च अधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे। इस अवधि में कामकाज के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों के लिए भी यह समय काफी अच्छा रहेगा। आपको लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। इस माह आप काफी व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आपकी सफलता से परिजन प्रसन्न रहेंगे और आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। आपके माता पिता को आप पर काफी गर्व महसूस होगा। इस माह अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने की भरपूर कोशिश करेंगे। माह का मध्य आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे आपके किसी प्रयास में सफलता मिल सकती है। इस अवधि में समाजिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं जिससे आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप सोच समझकर ही अपने आर्थिक निर्णय लेंगे। सेहत के मामले में आप अधिकांश समय अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 4, 9, 18, 25

शुभ दिन: मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार, सोमवार

शुभ रंग: भूरा, पीला, गहरा लाल, नीला

 तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए यह माह मिलाजुला रहने वाला है। माह का प्रारंभ आपके लिए थोड़ा कठिन रहेगा। आप खुद पर संयम रखें और पारिवारिक मामलों में निष्पक्ष होकर अपने फैसले लें। इस अवधि में घर के सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है जिससे मन काफी परेशान रहेगा। क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक भावनाओं से आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है। आप व्यापार करते हैं तो यह माह आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला निपटने से आपको राहत मिलेगी और आप अपने विरोधियों पर जीत हासिल करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आप अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे और कुछ नया सीखने का भी प्रयास करेंगे। इस माह आप कोई नयी कोचिंग भी ज्वाइन कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आपके जीवनसाथी का बर्ताव ठीक ठाक रहेगा। इस माह आपको जरूरत से ज्यादा क्रोध करने से बचना होगा अन्यथा आप दोनों के बीच मतभेद हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में यदि आप पार्टनर की तलाश में हैं तो इस माह आप किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। पैसों के मामले में इस समय आपको सोच समझकर चलना होगा। हाथ खोलकर खर्च ना करें अन्यथा समस्या हो सकती है। सेहत का मामला इस माह गड़बड़ रहेगा। देर तक भूखे रहने की आपकी आदत के कारण आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 7, 10, 12, 24, 35, 44, 58

शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, मंगलवार, रविवार

शुभ रंग: नारंगी, जामुनी, भूरा, गहरा लाल

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस माह आपको मौज मस्ती का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। काफी समय से आप अपने कामकाज में इतने व्यस्त चल रहे थे कि आपको खुद के लिए समय नहीं मिल पा रहा था। मगर इस दौरान आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में भी यह माह आपके लिए बहुत खास रहेगा। आप सिंगल हैं तो आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिनसे आपको पहली नजर में ही प्यार हो जाएगा। शदीशुदा जातकों के लिए यह समय काफी रोमांटिक रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। कामकाज की बात करें तो माह का आरंभ आपके लिए थोड़ा कठिन रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को इस समय अपने उच्च अधिकारियों से उम्मीद के अनुसार सहयोग ना मिल पाने से मनोबल गिर सकता है। हालांकि ऐसी स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। आप मेहनत करते रहें और अपने लाजवाब कार्य प्रदर्शन से अपने वरिष्ठों का दिल जीत लें। व्यापारियों के लिए यह समय ठीक ठाक रहेगा। आप अच्छे लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों के मामले में इस माह आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति होगी लेकिन कुछ नकारात्मक चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च भी हो सकता है। सेहत को लेकर यदि लापरवाही करते रहे तो खुद के लिए आप मुसीबत खड़ी कर लेंगे।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो

शुभ अंक: 2, 15, 26, 37, 49, 56

शुभ दिन: रविवार, शनिवार, गुरुवार, मंगलवार

शुभ रंग: पीला, मैरून, गहरा हरा, नीला

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आप कुछ कर दिखाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने मन से नकारात्मक विचारों को दूर करना होगा। खुद पर अपना भरोसा मजबूत करें और जी जान से मेहनत करें, सफलता आपको जरूर मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर इस माह आपको कुछ अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आप पूरे उत्साह और आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। हो सकता है शुरुआत में आपके काम करने की गति थोड़ी धीमी रहे लेकिन आप निराश ना हों। आप नौकरीपेशा हैं तो इस अवधि में अपने टारगेट को पूरा करने का आप पर काफी दबाव रहेगा। आपको अपने व्यवहार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। ज्यादा तनाव के कारण आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं जिससे बेवजह आपका गुस्सा दूसरों पर निकल जाएगा। ऐसे में आपको ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है, कार्यस्थल पर आपको इस बात का अधिक ध्यान रखना होगा। परिजनों के साथ मनमुटाव होने से घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप चुप रहकर बात को और बढ़ा रहे हैं। बेहतर होगा आप शांति और समझदारी से अपना पक्ष सबके सामने रखें। आपके घर वाले आपकी बात को जरूर समझेंगे। पैसों के मामले में यह माह ठीक ठाक रहेगा। शुरुआत मे आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं लेकिन बाद में खर्चे बढ़ने से आपकी चिंता भी बढ़ेगी। इस माह शारीरिक और मानसिक रूप से आप परेशान रह सकते हैं।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: बृहस्पति

शुभ अंक: 2, 8, 13, 18, 29, 33, 45

शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, सोमवार, रविवार

शुभ रंग: लाल, हरा, गुलाबी, नीला, सफेद

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यह माह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आप कई गंभीर मुद्दों को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। सही समय पर आप सही निर्णय लेंगे जिससे चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। कामकाज के मोर्चे पर इस माह आप अच्छी प्रगति करेंगे। पिछले कुछ समय से आप लगातार मेहनत करते आ रहे हैं और इस माह भी आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रमोशन के आसार नजर आ रहे हैं। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। यह यात्रा आपके काम से जुड़ी होगी लेकिन काफी मनोरंजक साबित होगी। व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आपका काम काफी तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में इस दौरान सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। इस माह आप अपने जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। उन्हें सरप्राइज देने के लिए आप एक छोटी सी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। संतान पक्ष से भी सुख की प्राप्ति होगी। बच्चों से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस समय पढ़ाई से आपका ध्यान भटक सकता है। इधर उधर की गतिविधियों में ज्यादा लिप्त ना रहें वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 2, 6, 16, 20, 36, 41, 55

शुभ दिन: शुक्रवार, बुधावर, शनिवार, सोमवार

शुभ रंग: पीला, मैरून, क्रीम, जामुनी, नारंगी

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस माह आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है जिससे भावनात्मक रूप से आप काफी जुड़ जाएंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में भी इस अवधि में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी रोमांटिक लाइफ में प्यार, उत्साह, जोश और उमंग रहेगा। आप दोनों का रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रोपोज भी कर सकते हैं और आप बिना समय गवाए फौरन हां कर दें। अविवाहित जातकों के लिए इस माह विवाह के कई अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। इस माह आपका करियर भी आगे बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में ही आपको उचित परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। समय समय पर वे आपका मार्गदर्शन करते रहेंगे। व्यापारियों को इस दौरान छोटी छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जो आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे और उनका साथ और स्नेह मिलने से आपका आत्मविश्वास और भी बढ़ेगा। पैसों के मामले में यह माह अच्छा रहेगा। किसी तरह की समस्या नहीं होगी। इस अवधि में आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। अगर आप अच्छी सेहत का आनंद उठाना चाहते हैं तो जरूरत से ज्यादा काम का बोझ लेने से बचें।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: यूरेनस, शनि

शुभ अंक: 3, 4, 7, 14, 17, 28, 31, 49, 57

शुभ दिन: रविवार, शुक्रवार, बुधावर, शनिवार

शुभ रंग: आसमानी, गुलाबी, नीला, पीला, गहरा लाल

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज की बात करें तो इस माह आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत है। व्यापार करने वाले जातकों को इस माह किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपनी योजनाएं गुप्त ही रखें। इस अवधि में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। आप अपना हर कदम बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ाएं अन्यथा नुकसान संभव है। नौकरी करने वाले जातकों को इस समय काफी दबाव झेलना पड़ सकता है। कोई नया कार्यभार आपको सौंपा जा सकता है जिसे समय पर पूरा करने का आप पर दबाव हो। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। इस अवधि में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप अधिकांश समय विवादों में ही घिरे रहेंगे। अगर आप सुखी वैवाहिक जीवन चाहते हैं तो आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। छोटी छोटी बातों पर टकराव आप दोनों के रिश्ते के लिए किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ खुशी का अनुभव करेंगे। इस अवधि में अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी निर्णय ले सकते हैं और परिजनों से भी बातचीत करेंगे। पैसों की स्थिति इस माह कुछ अच्छी नहीं रहेगी। यदि आप किसी बड़ी योजना पर काम कर रहे हैं तो सोच समझकर ही अपना निर्णय लें। सेहत आपकी ठीक ठाक रहेगी। माह के शुरुआत में आपको छोटी मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति

शुभ अंक: 5, 16, 25, 34, 46, 58

शुभ दिन: बुधवार, सोमवार, शनिवार, रविवार

शुभ रंग: सफेद, गुलाबी, आसमानी, भूरा

English summary

December 2019 Monthly Horoscope In Hindi

December Masika Rashifal: Check December monthly horoscope for all 12 zodiac signs in hindi. Know your monthly astrology predictions on Boldsky Hindi.
Story first published: Saturday, November 30, 2019, 16:10 [IST]
Desktop Bottom Promotion